भारतीय संविधान का निर्माण || भारत का संविधान

भारतीय संविधान का निर्माण

भारतीय संविधान का निर्माण

1.निम्न में से संविधान सभा की कौनसी समिति प. जवाहलाल नेहरू के अधीन नहीं थी –
अ. प्रक्रिया नियम समिति
ब. संघ शक्ति समिति
स. संघीय संविधान समिति
द. राज्यों के लिए समिति
उत्तर – अ
व्याख्या – प्रक्रिया नियम समिति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के अधीन थी, अन्य तीनों समितियां प. जवाहरलाल नेहरू के अधीन थी। 

 

2. ‘द कॉन्स्टिट्यूशन एज सैटल्ड बाई द असेंबली बी पास्ड’ प्रस्ताव पेश किया गया –
अ. प. जवाहलाल नेहरू
ब. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
स. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
द. सरदार वल्लभ भाई पटेल
उत्तर – स
व्याख्या- संविधान के प्रारूप पर यह प्रस्ताव डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा पेश किया गया, जिसे 26 नवंबर 1949 को पारित घोषित कर दिया।

 

3. प्रारूप समिति के लिए ‘अपवहन समिति’ शब्द का प्रयोग किया –
अ. ग्रेनविल ऑस्टिन
ब. निराजुद्दीन अहमद
स. विंस्टन चर्चिल
द. लॉर्ड विसकांउट
उत्तर – ब
व्याख्या- संविधान सभा की आलोचना के संदर्भ में निराजुद्दीन अहमद ने प्रारूप समिति के लिए इस शब्द का प्रयोग किया।

 

4. “ब्रिटिश पार्लियामेंट के इतिहास में शायद ही कोई इतना महत्वपूर्ण विधेयक इतने कम समय और इतने कम वाद – विवाद के पास हुआ हो” भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम,1947 के संदर्भ यह कथन किसका है –
अ. नॉर्मन डी. पामर
ब. लॉर्ड माउंटबेटन
स. ग्रेनविल ऑस्टिन
द. मॉरिश जॉन्स
उत्तर – अ
व्याख्या – उपरोक्त कथन नॉर्मन डी. पामर ने भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 के संदर्भ में प्रयुक्त किया। यह अधिनियम 4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश संसद के समक्ष प्रस्तुत किया गया और 18 जुलाई, 1947 को इसे स्वीकार कर लिया गया।

5. संविधान सभा के मुख्य प्रारूपकार थे –
अ. बी.एन. राव
ब. एच.वी.आर. अय्यंगर
स. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
द. एल. एन. मुखर्जी
उत्तर – द
व्याख्या – एल.एन. मुखर्जी संविधान सभा के मुख्य प्रारूपकार थे जबकि बी.एन. राव सभा के संवैधानिक सलाहकार थे।

 

6. मूल संविधान में थे –
अ. 395 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 20 भाग
ब. 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां और 22 भाग
स. 392 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 24 भाग
द. 392 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां और 25 भाग
उत्तर – ब
मूल संविधान में 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां और 22 भाग थे, जबकि वर्तमान में 470 अनुच्छेद(संशोधन सहित), 12 अनुसूचियां और 25 भाग हैं।

 

7. संविधान सभा में कुल कितनी महिलाएं थी –
अ. 15
ब. 12
स. 10
द. 16
उत्तर – अ
व्याख्या – संविधान सभा के कुल सदस्य 389 थे जिसमें 15 महिलाएं थी। जिनमें कुछ प्रमुख है –
सुचेता कृपलानी, राजकुमारी अमृतकौर, सरोजनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, दुर्गाबाई देशमुख।

8. अंतरिम सरकार (1946) में वायसराय की परिषद के उपाध्यक्ष थे –
अ. जग जीवन राम
ब. बलदेव सिंह
स. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
द. प.जवाहरलाल नेहरू
उत्तर- द
व्याख्या – प. जवाहरलाल नेहरू अंतरिम सरकार में वायसराय की परिषद के उपाध्यक्ष, विदेश मंत्री और स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे।

 

9. ग्रेनविल ऑस्टिन के अनुसार संविधान सभा के “अल्पतंत्र” के रूप में थे –
अ. जे. एल. नेहरू, सच्चिदानंद सिन्हा, एच. सी. मुखर्जी
ब. जे. एल. नेहरू, बी.आर. अम्बेडकर, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
स. जे. एल. नेहरू, सरदार पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
द. जे. एल. नेहरू, सरदार पटेल, जे. बी. कृपलानी
उत्तर – स
व्याख्या – ग्रेनविल ऑस्टिन ने इन्हें संविधान सभा के
“अल्पतन्त्र” के रूप में चित्रित किया।

 

10. भारतीय संविधान में संसदीय प्रणाली को गई है –
अ. ब्रिटेन
ब. फ्रांस
स. रूस
द. चीन
उत्तर – अ
व्याख्या – भारतीय संविधान की संसदीय प्रणाली, विधि का शासन, एकल नागरिकता मंत्रिमंडलीय प्रणाली, द्विसदनवाद, संसदीय विशेषाधिकार, बहुमत के आधार पर विजय आदि सभी प्रावधानों पर ब्रिटिश संविधान का प्रभाव है।

 

11. निम्न में से कौनसा प्रावधान आयरलैंड के संविधान से नहीं लिया गया है –
अ. नीति निदेशक तत्व
ब. विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया
स. राष्ट्रपति के निर्वाचन में निर्वाचक मंडल व्यवस्था
द. राज्यसभा में साहित्य, कला, विज्ञान के क्षेत्र से सदस्यों का मनोनयन
उत्तर – ब
व्याख्या – विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया( अनुच्छेद 21) जापान के संविधान से ली गई है। अन्य सभी प्रावधान आयलैंड से प्रभावित हैं।

 

12. संविधान संशोधन प्रणाली प्रभावित है –
अ . दक्षिण अफ्रीका
ब. जर्मनी
स. ऑस्ट्रेलिया
द. फ्रांस
उत्तर – अ
व्याख्या – भारतीय संविधान संशोधन प्रणाली (अनुच्छेद 368) दक्षिण अफ्रीका से ली गई है।
जर्मनी के वाइमर संविधान से ‘आपातकालीन प्रावधान’ लिए गए है
ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ‘प्रस्तावना में निहित भावनाएं’ और ‘समवर्ती सूची’ के प्रावधान लिए गए हैं।
फ्रांस के संविधान से ‘गणतंत्रीय शासन’ लिया गया है।

 

13. भारतीय संविधान में अमेरिकी संविधान से लिया गया स्रोत नहीं हैं-
अ. मौलिक अधिकार
ब. सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्था
स. मूल कर्तव्य
द. उपराष्ट्रपति का पद
उत्तर – स
व्याख्या – भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य सोवियत रूस से प्रभावित है।
*न्यायिक पुनरावलोकन, न्यायाधीशों की पदच्युति, वित्तीय आपात आदि प्रावधान अमेरिकी संविधान से प्रभावित हैं।

 

14.भारतीय संघीय व्यवस्था प्रभावित है –
अ. रूस
ब. अमेरिका
स. जापान
द. कनाडा
उत्तर – द
व्याख्या – भारतीय संविधान में संघीय व्यवस्था कनाडा की देन हैं। इसके अतिरिक्त ‘यूनियन’ शब्द, राज्यपाल की नियुक्ति और अवशिष्ट शक्तियां केंद्र में निहित होना आदि कनाडा के संविधान से लिए गए हैं।

 

15. मूल संविधान में राज्यों को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया गया?
अ. 3
ब. 4
स. 5
द. 6
उत्तर – ब

भारतीय संविधान की अनुसूचियां 

भारतीय संविधान का विकास

भारत  के  प्रधानमन्त्री से सम्बन्धित  महत्वपूर्ण  प्रश्न 

भारत का उपराष्ट्रपति

भारत के महान्यायवादी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

tags – संविधान सभा का निर्माण किसने किया था, संविधान का अर्थ, भारतीय संविधान का इतिहास, संविधान का अर्थ एवं परिभाषा, भारत का संविधान किसने लिखा है, संविधान निर्माण Notes, संविधान निर्माण कक्षा 9, संविधान का अर्थ बताये,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

5 thoughts on “भारतीय संविधान का निर्माण || भारत का संविधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *