भारत का संविधान संघ और उसके क्षेत्र

भारत का संविधान संघ एवं इसका क्षेत्र Part-2

प्रिय पाठकों, आज हम भारत का संविधान संघ एवं इसका क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो की UPSC, State Services Exams, SSC,SSC-GD, Railway Exams की नवीनतम परीक्षा पद्धति पर आधारित हैं तथा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काफी लाभकारी होगा। इन प्रश्नों को पढ़ने के बाद आपको कही और जाने की जरूरत नही है। संघ और उसके क्षेत्र 

1. किस द्विभाषी राज्य को विभाजित कर महाराष्ट्र व गुजरात का निर्माण किया गया ?
अ. बंबई
ब. कोचीन
स. मैसूर
द. मद्रास

उत्तर – अ
1960 में बंबई को दो पृथक राज्यों में विभाजित किया गया – गुजरात और महाराष्ट्र।

2. किस संविधान संशोधन द्वारा दादर एवं नागर हवेली को संघ शासित क्षेत्र में परिवर्तित कर दिया गया।
अ. 7वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1956
ब. 8वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1960
स. 9वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1960
द.10वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1961

उत्तर – द
1954 में दादर व नागर हवेली पुर्तगालियों के शासन से स्वतंत्र हो गया, 1961 तक यहां लोगों द्वारा चुना गया प्रशासन चलता रहा। 10वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1961 द्वारा इसे संघ शासित प्रदेश बना दिया।

3. भारत से पूर्व पुदुचेरी पर शासन था –
अ. ब्रिटेन का
ब. अमेरिका का
स. फ्रांस का
द. पुर्तगाल का

उत्तर – स
पुदुचेरी फ्रांसीसी गठन का स्वरूप था, इसे भारत में पुदुचेरी, कराइकल, माहे और यनम के रूप में जाना जाता था। 1954 में फ्रांस ने इसे भारत को सौंप दिया और 14वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1962 द्वारा इसे संघ शासित प्रदेश बना दिया गया।

4. 1961 में पुलिस कार्यवाही द्वारा भारत ने जिन क्षेत्रों को अधिगृहित किया –
अ. गोवा, दमन एवं दीव
ब. पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा
स. मणिपुर, मेघालय व मिजोरम
द. छत्तीसगढ़, उत्तराखंड व झारखंड

उत्तर – अ
12वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1962 द्वारा इन्हें संघ शासित प्रदेश बनाया गया। इसके बाद वर्ष 1987 में गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया। और दमन एवं दीव को भी पृथक केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया।

5. नागालैंड राज्य का गठन कब हुआ –
अ. 1960
ब. 1963
स. 1966
द. 1971

उत्तर – ब
1963 में नागा पहाड़ियों और असम के बाहर के त्वेन्सांग क्षेत्रों को मिलाकर नागालैंड राज्य का गठन किया गया।

1966 में शाह आयोग की सिफारिश पर पंजाबी भाषी क्षेत्र को पंजाब और हिंदी भाषी क्षेत्र को हरियाणा राज्य के रूप में स्थापित किया गया। इसी समय चंडीगढ़ नामक केंद्र शासित प्रदेश का गठन किया गया।

1971 में संघ शासित क्षेत्र हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

6. नेफा के नाम से जाना जाने वाला राज्य –
अ. अरुणाचल प्रदेश
ब. त्रिपुरा
स. मणिपुर
द. मेघालय

उत्तर – अ
अरुणाचल प्रदेश जिसे नेफा ( पूर्वोत्तर सीमांत एजेंसी ) के नाम से भी जाना जाता है 1987 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया।

1972 में मणिपुर, त्रिपुरा व मेघालय राज्यों का गठन हुआ।
मेघालय को 22वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1969 द्वारा ‘स्वायत्तशासी राज्य’ बनाया गया।

7. किस राज्य को ‘संबद्ध राज्य’ का दर्जा प्राप्त था ?
अ. गोवा
ब. मिजोरम
स. अरुणाचल प्रदेश
द. सिक्किम

उत्तर – द
1947 तक सिक्किम भारत का एक शाही राज्य था, जहां चोग्याल का शासन था।
1974 में संसद ने 35वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1974 द्वारा इसे ‘संबद्ध राज्य’ का दर्जा दे दिया और संविधान में नया अनुच्छेद 2(क) तथा 10वीं अनुसूची जोड़ी गई।
36वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1975 द्वारा सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हो गया तथा संविधान की पहली व चौथी अनुसूची को संशोधित कर नया अनुच्छेद 371(च) जोड़ा गया। और अनुच्छेद 2(क) व 10वीं अनुसूची को निरसित कर दिया गया।

1987 में ही मिजोरम व गोवा राज्यों को भी पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया।

8.छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड राज्यों गठन कब किया गया –
अ. 1998
ब. 1999
स. 2000
द. 2001

उत्तर – स
वर्ष 2000 में ये तीनों राज्य भारतीय संघ के 26वें, 27वें और 28वें राज्य बनें।

9. तेलंगाना को किस राज्य से पृथक कर भारत के 29वें राज्य के रूप में स्थापित किया गया –
अ. मध्यप्रदेश
ब. आंध्र प्रदेश
स. तमिलनाडु
द. ओडिशा

उत्तर – ब
वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 द्वारा तेलंगाना राज्य का निर्माण किया गया। आगामी 10 वर्षों तक दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी हैदराबाद होगी । इसके बाद आंध्र प्रदेश के लिए अमरावती राजधानी प्रस्तावित की गई है।

10. पहला राज्य जिसका नाम परिवर्तित किया गया –
अ. मद्रास
ब. मैसूर
स. संयुक्त प्रांत
द. उत्तरांचल

उत्तर – स
1950 में संयुक्त प्रांत का नाम परिवर्तित कर उत्तरप्रदेश किया गया
1969 में मद्रास का नाम परिवर्तित कर तमिलनाडु रखा गया।
1973 में मैसूर का नाम कर्नाटक और लकादीव मिनिकोय एवं अमीनदीवी का नया नाम लक्षद्वीप रखा गया।
2006 में उत्तरांचल का नाम उत्तराखंड कर दिया गया।
2011 में उड़ीसा का नाम ओडिशा और पांडिचेरी का नाम पुडुचेरी रखा गया।

11. किस संविधान संशोधन द्वारा संघशासित प्रदेश दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली घोषित किया गया?
अ. 69वें संविधान संशोधन द्वारा
ब. 72वें संविधान संशोधन द्वारा
स. 76वें संविधान संशोधन द्वारा
द. 78वें संविधान संशोधन द्वारा

उत्तर – अ
69वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1991द्वारा वर्ष 1992 में दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली घोषित किया गया।

12.वर्तमान भारतीय संघ में कुल कितने राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है?
अ. 25 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश
ब. 29 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश
स. 28 राज्य, 9 केंद्र शासित प्रदेश
द. 28 राज्य, 8 केंद्र शासित प्रदेश

उत्तर – द
अगस्त 2019 तक भारतीय संघ में 29 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश थे,
बाद में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 द्वारा जम्मू कश्मीर से सम्बन्धित धारा 370 और 35(क) को समाप्त कर दिया गया और जम्मू कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। इस प्रकार 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश बने।
किन्तु 26 जनवरी 2020 को दमन एवं दीव का दादर एवं नागर हवेली मे विलय कर दिया गया, इस प्रकार वर्तमान भारतीय संघ में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। संघ और उसके क्षेत्र 

भारतीय संविधान का निर्माण

भारतीय संविधान की विशेषताएं

भारतीय संविधान की प्रस्तावना

संघ और उसके क्षेत्र

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *