भारत का संविधान नागरिकता || नागरिकता || भारत का संविधान

भारत का संविधान – नागरिकता

नमस्कार दोस्तों, आज हम भारत का संविधान के भाग नागरिकता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो की UPSC, State Services Exams, SSC,SSC-GD, Railway Exams की नवीनतम परीक्षा पद्धति पर आधारित हैं तथा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काफी लाभकारी होगा। इन प्रश्नों को पढ़ने के बाद आपको कही और जाने की जरूरत नही है। भारत का संविधान नागरिकता 

1. संविधान के कौनसे अनुच्छेद नागरिकता को परिभाषित करते हैं?
अ. अनुच्छेद 1 से 4
ब. अनुच्छेद 5 से 11
स. अनुच्छेद 12 से 35
द. अनुच्छेद 36 से 51

उत्तर – ब
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 5 से 11 नागरिकता को परिभाषित करते है। ये कोई स्थाई उपबंध नहीं है , बल्कि सिर्फ उन लोगों की जानकारी देते है जो संविधान लागू होने के समय भारत के नागरिक बने।

2. भारत में नागरिकता का स्वरुप है ?
अ. एकल नागरिकता
ब. दोहरी नागरिकता
स. राज्य की नागरिकता
द. अ और ब दोनों

उत्तर – अ
संविधान भारतीय नागरिको के लिए एकल नागरिकता अर्थात राष्ट्रिय नागरिकता ( भारत की नागरिकता ) की व्यवस्था करता है। भारतीय संविधान में एकल नागरिकता का प्रावधान ब्रिटेन से लिया गया हैं।
* दोहरी नागरिकता की व्यवस्था अमेरिका और स्विटरज़रलैंड जैसे संघीय देशों में की गयी हैं।

3. नागरिकता के सम्बन्ध में निम्न से कौनसा कथन सत्य नहीं है?
अ. भारत में नागरिक जन्म से या प्राकृतिक रूप से राष्ट्रपति बनने की योग्यता रखते हैं।
ब. अमेरिका में केवल जन्म से नागरिक ही राष्ट्रपति बन सकता है।
स. नागरिकता सम्बन्धी शर्तें निर्धारित करने की शक्ति राष्ट्रपति में निहित है।
द. भारतीय संविधान का भाग 2 नागरिकता को वर्णित करता है।

उत्तर – स
नागरिकता सम्बन्धी शर्तों को निर्धारित करने का अधिकार संसद के पास है।

5. संविधान द्वारा प्रदत नागरिकता के सम्बन्ध में संसद द्वारा नागरिकता अधिनियम कब लागू किया गया?
अ. 1950
ब. 1952
स. 1955
द. 1960

उत्तर – स
संसद द्वारा नागरिकता के सम्बन्ध में व्यापक नागरिकता अधिनियम, 1955 लागू किया गया जो, नागरिकता के अर्जन और समाप्ति के बारे में उपबंध करता है।

6. निम्न में से कौनसा अधिकार भारतियों को प्राप्त है किन्तु विदेशियों को नहीं ?
अ. संसद और विधानमंडल की सदस्यता का अधिकार
ब. कुछ सार्वजानिक पदों की योग्यता रखने का अधिकार
स. अनुच्छेद 15, 16, 19, 29 और 30 द्वारा प्रदत मौलिक अधिकार
द. उपरोक्त सभी

उत्तर – द
उक्त सभी अधिकार भारतीय नागरिकों को प्राप्त है किन्तु गैर- भारतीयों को नहीं।

7. अनुच्छेद 5 के अनुसार – वे व्यक्ति भारत के नागरिक है जो निम्न शर्तों को पूरा करता हो ?
अ. उसका जन्म भारत में हुआ हो।
ब. उसके माता – पिता में से किसी एक का जन्म भारत में हुआ हो
स. संविधान लागू होने के ५ वर्ष पूर्व से वह भारत में रह रहा हो।
द. उपरोक्त सभी

उत्तर – द
अनुच्छेद 5 के अनुसार उपरोक्त तीनो शर्तों को पूरा करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होग।

8. यदि कोई व्यक्ति पाकिस्तान स्थान्तरित हुआ हो लेकिन पुनः भारत लौट आया हो, किस अनुच्छेद के तहत वह भारतीय नागरिकता प्राप्त कर सकता है ?
अ. अनुच्छेद 6
ब. अनुच्छेद 7
स. अनुच्छेद 8
द. अनुच्छेद 9

उत्तर – ब
अनुच्छेद 7 के अनुसार यदि कोई व्यक्ति पाकिस्तान स्थान्तरित हुआ हो लेकिन पुनः भारत लौट आया हो, पंजीकरण द्वारा भारतीय नागरिकता प्राप्त कर सकता है, लेकिन उसे प्रार्थना – पत्र के बाद 6 माह तक भारत में रहना होगा।

9. वह व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं माना जायेगा जो स्वेच्छा से किसी अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करेगा – संविधान का कौनसा अनुच्छेद यह प्रावधान करता है ?
अ. अनुच्छेद 9
ब. अनुच्छेद 10
स. अनुच्छेद 11
द. अनुच्छेद 12

उत्तर – अ
अनुच्छेद 9 यह प्रावधान करता है कि जो व्यक्ति स्वेच्छा से किस अन्य देश की नागरिकता ग्रहण करेगा वह व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं माना जायेगा।

10. नागरिकता अधिनियम, 1955 के अनुसार भारतीय नागरिकता की प्राप्ति के साधन है ?
अ. जन्म या वंश के आधार पर
ब. पंजीकरण द्वारा
स. प्राकृतिक या क्षेत्र समाविष्टि द्वारा
द. उपरोक्त सभी

उत्तर – द
नागरिकता अधिनियम, 1955 नागरिकता प्राप्ति की पांच शर्तों – जन्म, वंश, पंजीकरण, प्राकृतिक और क्षेत्र समाविष्टि का उल्लेख करता हैं।

11. कौनसा अनुच्छेद संसद को नागरिकता के सम्बन्ध में कानून बनाने की शक्ति प्रदान करता है ?
अ. अनुच्छेद 6
ब. अनुच्छेद 8
स. अनुच्छेद 11
द. अनुच्छेद 7

उत्तर – स
अनुच्छेद 11 संसद को नागरिकता के अर्जन और समाप्ति के सम्बन्ध में कानून निर्माण की शक्ति प्रदान करता हैं।

12. कितने वर्षो तक बाहर रहने पर भारतीय नागरिकता समाप्त हो जाती है ?
अ. 5 वर्ष
ब. 7 वर्ष
स. 9 वर्ष
द. 11 वर्ष

उत्तर – ब
यदि कोई व्यक्ति 7 वर्षों तक भारत से बाहर रह रहा हो तो उसकी भारतीय नागरिकता समाप्त हो जाती है लेकिन यह प्रावधान विदेशों में पढ़ रहे छात्रों या व्यक्ति भारत सरकार की नौकरी में हो या किसी ऐसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन में शामिल हो जिसका भारत सदस्य है या वह इस सन्दर्भ में अपना वार्षिक पंजीकरण कराता हो तो ऐसी स्थिति में उसकी नागरिकता समाप्त नहीं होगी।

भारतीय संविधान की अनुसूचियां 

भारतीय संविधान का विकास

भारत  के  प्रधानमन्त्री से सम्बन्धित  महत्वपूर्ण  प्रश्न 

भारत का उपराष्ट्रपति

भारत के महान्यायवादी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

भारतीय संविधान का निर्माण

दोहरी नागरिकता किस देश में है, नागरिकता के प्रकार, एकल नागरिकता किसे कहते हैं, भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र, स्विट्जरलैंड नागरिकता, नागरिक समाज, एकल नागरिकता कहाँ से ली गयी है, नागरिकता UPSC, नागरिकता in English, एकल नागरिकता क्या है, नागरिकता अधिनियम, 1955 pdf, नागरिकता संशोधन अधिनियम 2016, भारत में एकल नागरिकता किस देश से ली गई है,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *