भारत के प्रधानमंत्री से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न || भारत का प्रधानमंत्री

भारत के प्रधानमंत्री से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न 

भारत का प्रधानमंत्री

1. किस अनुच्छेद में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा?
a. अनुच्छेद 73
b. अनुच्छेद 72
c. अनुच्छेद 75(1) 
d. अनुच्छेद 63

राष्ट्रपति उसी व्यक्ति को प्रधानमंत्री चुनता है जिसकी पार्टी को लोकसभा में बहुमत प्राप्त हो। प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य होना जरूरी है।

अधिकतर प्रधानमंत्री लोकसभा का सदस्य होता है। लेकिन 1966 में पहली बार इन्दिरा गाँधी को पहली बार प्रधानमंत्री चुना गया जो कि उस समय राज्यसभा की सदस्य थी।इसी प्रकार 1996 में एच. डी. देवगौड़ा व 2004 व 2009 में डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री चुना गया।

2. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
a. 21 वर्ष
b. 25 वर्ष 
c. 30 वर्ष
d. 35 वर्ष

 

3. राष्ट्रपति ने सर्वप्रथम किसे स्वविवेकीय शक्ति का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री पद के लिए चुना ?
a. चौधरी चरण सिंह 
b. एच. डी. देवगौड़ा
c. डॉ. मनमोहन सिंह
d. वी. वी. गिरी

पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 1979 में विवेकीय शक्ति का प्रयोग करते हुए चौधरी चरण सिंह को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना था।
राष्ट्रपति स्वविवेकीय शक्ति का प्रयोग करते हुए प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है जब लोकसभा में बहुमत दल के पास कोई नेता ना हो या दो नेता हो।

4. व्यवहारिक दृष्टि से भारतीय शासन प्रणाली का सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी कौन होता है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री 
c. लोकसभा अध्यक्ष
d. उपराष्ट्रपति

अनुच्छेद 53 के अनुसार यह कहा गया है कि कार्यपालिका की शक्तियां राष्ट्रपति में निहित होंगी। लेकिन वास्तव में कार्यपालिका की शक्तियों का प्रधान प्रधानमंत्री होगा। क्योंकि राष्ट्रपति सभी कार्य मंत्रीपरिषद की सहायता से करता है।

5. निम्न में से किस प्रधानमंत्री की मृत्यु पदावधि के दौरान हो गई थी?
a. वी. वी. गिरी
b. एच. डी. देवगौड़ा
c. डॉ. मनमोहन सिंह
d. लाल बहादुर शास्त्री 

जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और श्रीमती इन्दिरा गाँधी की मृत्यु पदावधि के दौरान हो गईं थी और राजीव गाँधी की मृत्यु चुनाव के दौरान हो गई थी।

6. भारत के प्रथम ऐसे प्रधानमंत्री जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था?
a. मोरार जी देसाई 
b. लाल बहादुर शास्त्री
c. विश्वनाथ प्रताप सिंह
d. अटल बिहारी वाजपेयी

7. भारत देश के प्रथम गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन थे ?
a. मोरार जी देसाई 
b. लाल बहादुर शास्त्री
c. विश्वनाथ प्रताप सिंह
d. अटल बिहारी वाजपेयी

8. सबसे कम समय के लिए प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले व्यक्ति है
a. मोरार जी देसाई
b. लाल बहादुर शास्त्री
c. विश्वनाथ प्रताप सिंह
d. अटल बिहारी वाजपेयी 

9. मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री 
c. राज्यपाल
d. उपराष्ट्रपति

10. नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?
a. राष्ट्रपति
b. प्रधानमंत्री 
c. राज्यपाल
d. उपराष्ट्रपति

नीति आयोग के साथ ही वह राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद, अंतरराज्यीय परिषद व राष्ट्रीय विकास परिषद का पदेन अध्यक्ष होता है।

 

11. निम्न में से कीन्हें कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए चुना गया था?
a. राजीव गाँधी
b. इंद्र कुमार गुजराल
c. गुलजारी लाल नंदा 
d. लाल बहादुर शास्त्री

गुलजारी लाल नंदा दो बार 1964,1966 में भारत के कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे।

12. सर्वप्रथम अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में किस प्रधानमंत्री के विरुद्ध लाया गया?
a. एच. डी. देवगौड़ा
b. श्रीमती इन्दिरा गाँधी
c. चंद्रशेखर
d. जवाहर लाल नेहरू 

13. भारत देश के किस प्रधानमंत्री की मृत्यु देश से बाहर हुई?
a. जवाहर लाल नेहरू
b. लाल बहादुर शास्त्री 
c. मोरार जी देसाई
d. इन्दिरा गाँधी

 

14. प्रधानमंत्री अपना त्यागपत्र किसे सौपता है?
a. राष्ट्रपति 
b. उपराष्ट्रपति
c. भारत के मुख्य न्यायाधीश
d. लोकसभा अध्यक्ष को

महत्वपूर्ण बिंदु-
1). प्रधानमंत्री का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है
2). अगर प्रधानमंत्री की नियुक्ति के समय वह लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य नही है तो उसे 6 माह के अंदर दोनों सदनों में से किसी एक सदन का सदस्य होना आवश्यक है।

भारतीय संविधान की अनुसूचियां 

भारतीय संविधान का विकास

tags –
प्रधानमंत्री सामान्य ज्ञान, मंत्रिपरिषद से संबंधित प्रश्न, भारतीय संविधान वस्तुनिष्ठ प्रश्न, भारत के प्रधानमंत्री का निवास स्थान, प्रधानमंत्री का संदेश आज का, प्रधानमंत्री का संबोधन, भारत के प्रधानमंत्री पर निबंध, Pradhan Mantri, मंत्रिपरिषद किसके प्रति उत्तरदाई होता है, उपराष्ट्रपति के क्वेश्चन, मंत्री परिषद, भाग २ संविधान ऑब्जेक्टिव, राजस्थान राज्य के प्रथम महाधिवक्ता कौन थे, राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है, उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न,

5 thoughts on “भारत के प्रधानमंत्री से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न || भारत का प्रधानमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *