भारतीय संविधान सभा का निर्माण || भारतीय संविधान

भारतीय संविधान सभा का निर्माण

 

संविधान सभा का निर्माण
1. भारत में संविधान सभा के गठन का विचार सर्वप्रथम रखा –
अ. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
ब. प. जवाहरलाल नेहरू
स. प. मोतीलाल नेहरू
द. एम. एन. रॉय
उत्तर – द
व्याख्या – वर्ष 1934 में एम. एन. रॉय द्वारा सर्वप्रथम संविधान सभा के गठन का विचार रखा गया, जो कि वामपंथी आंदोलन के प्रमुख नेता थे।

2. संविधान सभा का गठन किस योजना के आधार पर किया गया?
अ. कैबिनेट मिशन योजना
ब. माउंटबेटन योजना
स. वेवेल योजना
द. क्रिप्स योजना
उत्तर – अ
व्याख्या – कैबिनेट मिशन एक त्रि-सदस्यीय शिष्टमंडल था, जिसमें ब्रिटिश मंत्रिमंडल के तीन सदस्य – लॉर्ड पैथिक लौरेंस, सर स्टेफर्ड क्रिप्स और ए. वी. अलेक्जेंडर थे। इन्होंने संविधान सभा के निर्माण की योजना रखी।

3. कैबिनेट मिशन भारत पहुंचा –
अ. 22 मार्च 1946
ब. 24 मार्च 1946
स. 26 मार्च 1946
द. 28 मार्च 1946
उत्तर – ब
व्याख्या – कैबिनेट मिशन 24 मार्च 1946 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लीमेन्ट एटली के नेतृत्व में भारत पहुंचा। जिसने 16 मई 1946 को अपना प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसी की तर्ज पर भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया।

4. संविधान सभा का गठन कब किया गया?
अ. 1 दिसंबर 1946
ब. 3 दिसंबर 1946
स. 6 दिसंबर 1946
द. 9 दिसंबर 1946
उत्तर- स
व्याख्या- जुलाई – अगस्त 1946 को संविधान सभा के लिए चुनाव संपन्न हुए और 6 दिसंबर 1946 को भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया। इसके सदस्यों का चयन अप्रत्यक्ष रूप से प्रांतीय व्यवस्थापिका के सदस्यों द्वारा किया गया।

5. संविधान सभा की सदस्य संख्या तय की गई –
अ. 385
ब. 389
स. 392
द. 396
उत्तर- ब
व्याख्या – संविधान सभा की कुल सदस्य संख्या 389 तय की गई थी, जिसमें 296 सीटें ब्रिटिश भारत और 93 सीटें देशी रियासतों के लिए आवंटित की गई।

6. संविधान सभा की पहली बैठक संपन्न हुई –
अ. 9 दिसंबर 1946
ब. 11 दिसंबर 1946
स. 13 दिसंबर 1946
द. 15 दिसंबर 1946
उत्तर- अ
व्याख्या – 9 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक संपन्न हुई, जिसमें 211 सदस्यों ने भाग लिया। मुस्लिम लीग ने इस बैठक का बहिष्कार किया।

7. संविधान सभा के अस्थाई अध्यक्ष चुने गए –
अ. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
ब. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
स. एच.सी. मुखर्जी
द. डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा
उत्तर – द
व्याख्या – संविधान सभा की पहली बैठक में डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को संविधान सभा का अस्थाई अध्यक्ष चुना गया।

8. संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष बने –
अ. सरदार वल्लभ भाई पटेल
ब. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
स. डॉ. के.एम. मुंशी
द. प. जवाहलाल नेहरू
उत्तर – ब
व्याख्या – संविधान सभा की दूसरी बैठक (11 दिसंबर 1946) में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया। इसी समय डॉ. एच. सी. मुखर्जी और वी. टी. कृष्णामाचारी को सभा के उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।

9. ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ प्रस्तुत किया गया-
अ. 15 नवंबर 1946
ब. 25 नवंबर 1946
स. 13 दिसंबर 1946
द. 15 दिसंबर 1946
उत्तर – स
व्याख्या – 13 दिसंबर 1946 को प. जवाहलाल नेहरू ने सभा में ऐतिहासिक ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ पेश किया जिसे 22 जनवरी 1947 को सभा में स्वीकार किया गया। भारतीय संविधान इसी दर्शन से प्रभावित हैं।

10. संविधान सभा के कुल सत्र हुए –
अ. 7
ब. 9
स. 11
द. 15
उत्तर – स
व्याख्या – संविधान सभा के कुल ग्यारह सत्र (11) संपन्न हुए-
पहला सत्र 9-23 दिसंबर, 1946 और
अंतिम सत्र 14-26 नवंबर, 1949 को संपन्न हुआ।

11. भारतीय संविधान के निर्माण में कुल कितना समय लगा?
अ. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
ब. 2 वर्ष 2 माह 18 दिन
स. 1 वर्ष 11 माह 18 दिन
द. 1 वर्ष 9 माह 18 दिन
उत्तर – अ
व्याख्या- भारतीय संविधान के निर्माण में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा, जिसमें 60 देशों के संविधानों का अवलोकन किया गया और इसके प्रारूप पर 114 दिनों तक विचार किया गया।

12. भारतीय संविधान कब लागू हुआ?
अ. 26 नवंबर 1949
ब. 25 दिसंबर 1949
स. 24 जनवरी 1950
द. 26 जनवरी 1950
उत्तर – द
व्याख्या – 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान तैयार हो गया, किन्तु 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्व के कारण भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
क्योंकी इसी दिन वर्ष 1930 (कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन दिसंबर,1929 में पारित संकल्प के आधार पर) में पूर्ण स्वराज दिवस मनाया गया।

13. प्रारूप समिति का गठन कब किया गया?
अ. 15 अगस्त 1947
ब. 29 अगस्त 1947
स. 10 अगस्त 1948
द. 30 अगस्त 1948
उत्तर – ब
व्याख्या – नए संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए 29 अगस्त, 1947 को प्रारूप समिति का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर थे। इस समिति में कुल सात सदस्य थे।

14. संविधान के कुल वाचन हुए-
अ. एक
ब. दो
स. तीन
द. चार
उत्तर- स
व्याख्या – संविधान के कुल तीन वाचन हुए –
पहला वाचन – 4 नवंबर 1948(संविधान को पहली बार पढ़ा गया)
दूसरा वाचन – 15 नवंबर 1948
तीसरा वाचन – 14 नवंबर 1949

15. संविधान के प्रारूप पर कुल कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर किए-
अ. 284
ब. 286
स. 288
द. 289
उत्तर – अ
व्याख्या – संविधान के प्रारूप पर 299 सदस्यों में से 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर 26 नवंबर, 1949 को इसे पारित घोषित कर दिया।

भारत  के  प्रधानमन्त्री से सम्बन्धित  महत्वपूर्ण  प्रश्न 

भारत का उपराष्ट्रपति

भारत के महान्यायवादी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

tags – भारतीय संविधान हिंदी PDF, भारतीय संविधान की विशेषता, संविधान के भाग की ट्रिक, संविधान का अर्थ, संविधान बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ, भारतीय संविधान का इतिहास, संविधान का निर्माण PDF, संविधान निर्माण कक्षा 9, संविधान निर्माण समिति, मसौदा समिति, भारतीय संविधान की आलोचना, संविधान सभा का विचार सर्वप्रथम किसने दिया, प्रारूप समिति की अध्यक्षता किसने की,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *