12 November Current Affairs || Current Affairs in Hindi

12 November Current Affairs

करेंट अफेयर्स  भाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए अतिआवश्यक भाग है। आजकल अधिकतर Exams में करेंट अफेयर से जुड़े Questions पूछे जाते है।। इसलिए हम आपके लिए प्रतिदिन Current Affairs भाग लेकर आते है। आशा करता हूँ आपको सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा. 12 November Current Affairs

 

1. ______ में मॉडल ऑफ एंटी – सैटेलाइट मिसाइल सिस्टम का उद्घाटन किया गया है?
अ. रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO)
ब. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO)
स. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
द. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC)

उत्तर – अ
स्पष्टीकरण : मॉडल ऑफ एंटी- सैटेलाइट मिसाइल सिस्टम का उद्घाटन रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) के मुख्यालय, नई दिल्ली में किया गया है। इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किया है।
पृष्ठभमि:-
• डीआरडीओ ने 27 मार्च, 2019 को ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एक उपग्रह – रोधी मिसाइल ‘मिशन शक्ति’ का सफल परीक्षण किया।

2. ट्रांसजेंडर्स पर “रसाथी” नामक उपन्यास किसने लिखा है?
अ. अभय कुमार
ब. अपूर्व कुमार सिंह
स. ससिंद्रन कल्लिंकेल
द. जोखा अलहरथी

उत्तर – स
स्पष्टीकरण : पूर्व एसपीजी अधिकारी ससिंद्रन कल्लिंकेल ने “रसाथी : द अदर साइड ऑफ अ ट्रांसजेंडर” नामक उपन्यास लिखा है।
• इस उपन्यास में मुख्य किरदार एक ट्रांसजेंडर है, जिसका नाम रसाथी है, जो दक्षिण भारत के एक अच्छे परिवार में पैदा होता है।
रसाथी, जिसका अर्थ राजकुमारी है।

3. हॉर्नबिल फेस्टिवल निम्न में से किस राज्य द्वारा मनाया जाता है?
अ. नागालैंड
ब. सिक्किम
स. मेघालय
द. मणिपुर

उत्तर : अ
स्पष्टीकरण : हॉर्नबिल फेस्टिवल जिसे त्योहारों का त्योहार भी कहा जाता है, प्रति वर्ष 1 से 10 दिसंबर तक नागालैंड द्वारा मनाया जाता है।
• यह राज्य पर्यटन, कला और संस्कृति विभागों द्वारा व्यवस्थित है।
• यह त्योहार नागा जनजातियों की विरासत, संस्कृति, भोजन और रीति – रिवाजों को दर्शाता है।

4. जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2020 किसने जीता है?
अ. संतोष इचिक्कनम
ब. अवनी दोशी
स. अमिताव घोष
द. एस हरेश

उत्तर – द
स्पष्टीकरण : मलयालम लेखक एस हरेश ने अपने उपन्यास “मुसटैच” के लिए जेसीबी साहित्य पुरस्कार 2020 जीता है।

विवरण :-
• इसका अनुवाद अंग्रेजी में जयश्री कलाथिल द्वारा किया गया और इसे हार्पर कॉलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया।
• इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रूपये का नकद पुरस्कार और अनुवादक को 10 लाख रूपये अतिरिक्त राशि प्रदान की जाएगी।

5. हाल ही में, किस देश को आतंकवाद के राज्य प्रायोजकों की सूची से हटा दिया गया है?
अ. सीरिया
ब. सूडान
स. इराक
द. ईरान

उत्तर – ब
स्पष्टीकरण : सूडान की 9 नवंबर, 2020 को आतंकवाद के राज्य प्रायोजकों की सूची से हटा दिया गया था।

आतंकवाद के राज्य प्रायोजकों की सूची के बारे में?

• यह संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बनाई गई एक सूची है जिसमें वे देश शामिल है जो बार – बार अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद को समर्थन प्रदान कर रहे है।

6. निम्न में से किस जिले में डोबरा चांठी ब्रिज स्थापित किया गया है?
अ. टिहरी – गढ़वाल जिला
ब. उत्तरकाशी
स. हरिद्वार
द. पौड़ी गढ़वाल

उत्तर – अ
स्पष्टीकरण : टिहरी – गढ़वाल जिले में, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सबसे लंबे डोबरा- चांठी सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया है।

डोबरा चांठी ब्रिज के बारे में:-
• यह सस्पेंशन ब्रिज 440 मीटर लंबा है और भारत का सबसे लंबा मोटरेबल सिंगल लेन सस्पेंशन ब्रिज है।
• इसका निर्माण टिहरी झील के ऊपर किया गया है।

7. हाल ही में समाचारों में देखा गया पक्के टाइगर रिजर्व किस राज्य में स्थित है?
अ. मिजोरम
ब. अरुणाचल प्रदेश
स. मणिपुर
द. त्रिपुरा

उत्तर – ब
स्पष्टीकरण : पक्के टाइगर रिजर्व (PTR) अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।

समाचारों में क्यों?
• यह पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में “ ग्रीन सैनिकों” को कोविड-19 के लिए बीमा कवर प्रदान करने वाला राज्य बन गया है।

8. शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का विषय क्या है?
अ. Open Science, leaving no one behind
ब. Science and Technology for a sustainable future
स. Science for and with Society
द. Science & Technology for Specially abled Persons

उत्तर – स
स्पष्टीकरण : शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस का विषय “Science for and with Society” हैं। विश्व विज्ञान दिवस का ध्यान “वैश्विक महामारी से निपटने के लिए विज्ञान और समाज के साथ” पर है।

9. हाल ही में किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार महिला निदेशक की नियुक्ति की है?
अ. पाकिस्तान
ब. भारत
स. ऑस्ट्रेलिया
द. इंग्लैंड

उत्तर – अ
स्पष्टीकरण : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहली बार महिला निदेशक की नियुक्ति की है। मानव संसाधन कार्यकारी आलिया जफर पीसीबी के 4 नए निदेशकों में से है। उनके अतिरिक्त वित्त कार्यकारी जावेद कुरैशी, अर्थशास्त्री असीम वाजिद जवाद और कारपोरेट कार्यकारी आरिफ सईद की नियुक्ति हुई। आलिया जफर और जवाद को 2 साल के लिए नियुक्त किया गया है। पीसीबी के नए संविधान के तहत चार स्वतंत्र निदेशकों में से एक महिला होना ज़रूरी है।

10. पंजाब और किस राज्य सरकार ने राज्य में मामलों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दी गई ‘सामान्य सहमति’ वापस ले ली है?
अ. कर्नाटक
ब. बिहार
स. तमिलनाडु
द. झारखंड

उत्तर – द
पंजाब और झारखंड सरकार ने राज्य में मामलों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दी गई ‘सामान्य सहमति’ वापस ले ली है। आम सहमति को वापस लेने का अर्थ है कि अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) बिना किसी पूर्व अनुमति के दोनों राज्यों में किसी भी प्रकार की जांच नहीं कर सकता है। इस निर्णय के साथ पंजाब और झारखंड उन आठ राज्यों की सूची में शामिल हो गए है, जिन्होंने CBI को जांच के लिए दी गई अपनी आम सहमति वापस लेने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी CBI को दी गई अपनी आम सहमति वापस ले चुके है।

11. हाल ही में किस टीम ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2020 का खिताब (पांचवीं बार) जीत लिया है?
अ. सनराइजर्स हैदराबाद
ब. मुंबई इंडियंस
स.चेन्नई सुपर किंग्स
द. दिल्ली कैपिटल्स

उत्तर – ब
स्पष्टीकरण : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार इस लीग का खिताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया और ये सभी पांच खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले। मौजूदा 8 टीमों में से दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ऐसी तीन टीमें है जो अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है।

12. हारून इंडिया द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कौन देश के सबसे बड़े दानवीर है जिन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 में 7,904 करोड़ रूपए दान दिए है?
अ. शिव नाडर
ब. मुकेश अंबानी
स. अजीम प्रेमजी
द. अनिल अग्रवाल

उत्तर – स
स्पष्टीकरण : आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी भारत के सबसे बड़े दानवीर है। उन्होंने पिछले वर्ष यानी 2019 – 20 में करीब 7,904 करोड़ रूपए तक दान किए है। हारून इंडिया द्वारा जारी परोपकारियों की सूची से यह बात सामने आयी है। एचसीएल टेचनोलॉजिज के शिव नाडर इस सूची में दूसरे स्थान पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में तीसरे स्थान पर है। मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने 458 करोड़ रूपए का दान वित्त वर्ष 2019-20 में किया है।

13.पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी दौर से पहले सभी फॉर्मेट की कप्तानी किसे सौंपने की घोषणा की है?
अ. बाबर आजम
ब. फखर जमन
स. मोहम्मद आमिर
द. सरफराज अहमद

उत्तर – अ
स्पष्टीकरण : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने बाबर आजम को टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इस तरह टी20 और वनडे क्रिकेट के बाद वे टेस्ट टीम के भी कप्तान होंगे। भारतीय कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की तरह बाबर आजम भी देश के लिए तीनों फॉर्मेट में टीम के कप्तान होंगे। बाबर आजम ने अनुभवी बल्लेबाज अजहर अली की जगह टेस्ट टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी ली है।

14. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस ( National Education Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
अ. 10 जनवरी
ब. 12 मार्च
स. 15 अप्रैल
द. 11 नवंबर

उत्तर – द
स्पष्टीकरण : देश भर में 11 नवंबर को प्रत्येक साल राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस स्वतन्त्रता सेनानी और भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था। इस दिन शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने साल 2008 में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी।

15. हाल ही में किस देश के खोजकर्ताओं ने ‘ग्रेट बैरियर रीफ़’ में 500 मीटर लंबी प्रवाल भित्ति (Coral Reef) की खोज की है?
अ. जापान
ब. ऑस्ट्रेलिया
स. चीन
द. भारत

उत्तर – ब
स्पष्टीकरण : ऑस्ट्रेलिया के खोजकर्ताओं ने ‘ग्रेट बैरियर रीफ़’ में 500 मीटर लंबी प्रवाल भित्ति (Coral Reef) की खोज की है। इस प्रवाल भित्ति की संरचना एक ब्लेड जैसी है, जिसका निचला हिस्सा तकरीबन 1.5 किलोमीटर चौड़ा है। हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, विगत 30 वर्षों में ग्रेट बैरियर रीफ़ ने अपनी प्रवाल भित्तियों का 50 प्रतिशत हिस्सा खो दिया है। प्रवाल भित्तियों का निर्माण तब शुरू होता है जब प्रवाल स्वयं को समुद्र तल पर मौजूद चट्टानों से जोड़ते है।

16. वित्त मंत्रालय की तरफ से सभी बैंक खातों को किस तारीख तक आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया गया है?
अ. 01 मार्च 2021
ब. 31 मार्च 2021
स. 31अगस्त 2021
द. 31 नवंबर 2021

उत्तर – ब
स्पष्टीकरण : वित्त मंत्रालय की तरफ से सभी बैंक खातों को 31 मार्च 2021 तक आधार कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी बैंकों को यह निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जिन खातों को पैन से लिंक करने की जरूरत है, उन्हें भी आगामी 31 मार्च तक पैन से जोड़ने का काम पूरा हो जाना चाहिए। आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है।

भारतीय संविधान का निर्माण

भारतीय संविधान की विशेषताएं

भारतीय संविधान की प्रस्तावना

संघ और उसके क्षेत्र

tags-
current affairs pdf 2020, current affairs 2020 in tamil,, current affairs app, gk study, latest current affairs questions and answers,current affairs in india 2020, monthly magazine for upsc byju’s, current affairs 2020 questions and answers, study iq magazine, current affairs 2020 india, monthly current affairs pdf gradeup, yearly current affairs 2019 pdf, current affairs for upsc pdf, ias parliament monthly current affairs, ias parliament editorial, ias parliament mainstorming, prelims bits,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *