लोदी वंश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न | History Questions

लोदी वंश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न 

आज हम लोदी वंश से सम्बन्धित प्रश्नों का अध्ययन करने वाले जो एग्जाम की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है

1. लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
a. बहलोल लोदी 
b. इब्राहिम लोदी
c. सिकन्दर लोदी
d. मुहम्मद शाह

बहलोल लोदी 1451 में दिल्ली की सल्तनत पर लोदी वंश का प्रथम सुलतान था, जब पिछले सैय्यद वंश के अंतिम शासक अलाउद्दीन आलमशाह पदच्युत हुआ। बहलोल लोदी एक अफगान व्यापारियों के परिवार में पैदा हुआ था। बाद में यह एक प्रसिद्द योद्धा होकर पंजाब का राज्यपाल बना।

2. किस पुस्तक में अफगानों के राजत्व सिद्धांत की जानकारी मिलती है?
a. तारीखे फिरोजशाही
b. तारीख-ए-दाउदी 
c. तारीख-ए-मुबारकशाही
d. इनमें से कोई नही

तारीख-ए-दाउदी पुस्तक के लेखक अब्दुल्ला खाँ थे। इस वंश में लोदी वंश की भी जानकारी मिलती है।

3. राजत्व में ‘समान में प्रथम’ की नीति किस शासक ने अपनाई?
a. बलबन
b. तैमूर
c. बहलोल लोदी 
d. इब्राहिम लोदी

4. आगरा नगर की स्थापना किस शासक ने की थी?
a. बहलोल लोदी
b. शाहजहां
c. बाबर
d. सिकन्दर लोदी 

आगरा की स्थापना सिकन्दर लोदी ने सन 1504 में की व 1506 में आगरा को अपनी राजधानी बनाई। सिकन्दर लोदी का मूल नाम ‘निजाम शाह’ था।

5. ‘गज सिकन्दरी’ की शुरुआत किसने की?
a. सिकन्दर लोदी 
b. बहलोल लोदी
c. इब्राहिम लोदी
d. बलबन

1 गज सिकन्दरी 30 इंच के बराबर होता था।

6. खातोली का युद्ध कब हुआ था?
a. 1516
b. 1517 
c. 1519
d. 1521

यह युद्ध मेवाड़ के महाराणा ‘राणा सांगा व इब्राहिम लोदी के मध्य 1517 में हुआ जिसमें राणा साँगा की विजय हुई।

7. पानीपत का प्रथम युद्ध किन किनके मध्य हुआ था?
a. इब्राहिम लोदी व बाबर 
b. इब्राहिम लोदी व अकबर
c. सिकन्दर लोदी व बाबर
d. बहलोल लोदी व बाबर

यह युद्ध 21 अप्रैल 1526 को इब्राहिम लोदी व बाबर के मध्य हुआ। इस युद्ध मे इब्राहिम लोदी मारा गया।

वेदों के बारें में 

शेर शाह सूरी

नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ का जीवन परिचय एवम् महत्वपूर्ण प्रश्न

मुग़ल वंश का संस्थापक बाबर

 

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

3 thoughts on “लोदी वंश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न | History Questions

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *