तुगलक वंश से सम्बन्धित सभी प्रश्न || मध्यकालीन भारत का इतिहास

तुगलक वंश 

नमस्कार दोस्तों आज हम तुगलक वंश के बारे में अध्ययन करेंगे, जिसके अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढेंगे, आशा करता हूँ आपको ये जानकारी काफी पसंद आएगी. 

1. तुगलक वंश की स्थापना किसने की थी?
a. मुहम्मद बिन तुग़लक़
b. गयासुद्दीन तुगलक 
c. नासिरुद्दीन तुगलक
d. अलाउद्दीन खिलजी

तुगलक वंश की स्थापना ख़िलजी वंश गयासुद्दीन तुगलक ने नासिरुद्दीन ख़िलजी को मारकर 1320 में की थी। 3 सितंबर 1320 को गयासुद्दीन दिल्ली सल्तनत की गद्दी पर बैठा।

2. गाजी की उपाधि धारण करने वाला पहला सुल्तान कौन था?
a. मुहम्मद बिन तुग़लक़
b. गयासुद्दीन तुगलक 
c. नासिरुद्दीन ख़िलजी
d. अलाउद्दीन खिलजी

3. गयासुद्दीन(तुगलक वंश) के समय डाक विभाग का अधिकारी होता था?
a. बरीद-ए-मुमालिक 
b. मलिक-उल-गाजी
c. सदर-ए-रियासत
d. सर-ए-जहाँदार

4. गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु कब हुई?
a. 1326 में
b. 1330 में
c. 1325 में 
d. 1321 में

गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु 1325 में बंगाल अभियान से लौटते समय अफगानपुर में स्वागत के लिए तैयार की गए मंडप के गिर जाने से गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु हो गयी। ऐसा माना जाता है कि सत्ता हासिल करने के लिए यह मंडप उसके पुत्र जौना ख़ाँ(मुहम्मद बिन तुगलक) के द्वारा गिराया गया था।

ऐसा भी कहा जाता है कि गयासुद्दीन तुगलक के प्रसिद्ध सूफी संत निजामुद्दीन औलिया के साथ संबंध अच्छे नही थे इस कारण दिल्ली आने से पहले गयासुद्दीन ने संदेशा भिजवाया था कि वे दिल्ली छोड़कर चला जाये। इस पर निजामुद्दीन औलिया ने कहा था अभी ‘अभी दिल्ली दूर है’ और सुल्तान के दिल्ली पहुँचने से पहले ही देहांत हो गया।

5. नहरों का निर्माण कराने वाला पहला शासक था?
a. फ़िरोजशाह तुगलक
b. मुहम्मद बिन तुगलक
c. बलबन
d. गयासुद्दीन तुगलक 

गयासुद्दीन तुगलक ने सिंचाई के लिए झीलों व कुओं का निर्माण करवाया था।

6. गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बाद कौन दिल्ली का सुल्तान बना?
a. मुहम्मद बिन तुगलक 
b. फ़िरोजशाह तुगलक
c. अलाउद्दीन खिलजी
d. खिज्र खां

मुहम्मद बिन तुगलक(जौना खाँ) 1325 में दिल्ली सल्तनत का सुल्तान बना। ।

7. मध्यकालीन भारत के सभी सुल्तानों में सबसे ज्यादा शिक्षित एवं विद्वान व्यक्ति था?
a. बलबन
b. मुहम्मद बिन तुगलक 
c. अकबर
d. अलाउद्दीन खिलजी

लेकिन मुहम्मद बिन तुगलक की योजनाओं, कृत्यों और दूसरों के सुख दुख के प्रति उपेक्षा भाव रखने के कारण इसे रक्तपिपासु, पागल, स्वप्नशील कहा गया है। मुहम्मद बिन तुगलक ने जितनी भी योजनाएं शुरू की वे असफल रही। जिसमें निम्नलिखित योजनाएं शामिल है-
1). दोआब में कर वृद्धि
2). राजधानी परिवर्तन
3). सांकेतिक मुद्रा का चलन

8. मुहम्मद बिन तुगलक ने कृषि विकास के लिए किस विभाग की स्थापना की थी?
a. अमीर-ए-कृषि
b. अमीर-ए-कोही 
c. अमीर-ए-प्रबंध
d. इनमें से कोई नही

9. अफ्रीकी यात्री इब्नबतूता किस सुल्तान के समय भारत आया?
a. मुहम्मद बिन तुगलक 
b. बलबन
c. इल्तुतमिश
d. अलाउद्दीन खिलजी

इब्नबतूता 1333 में भारत आया, सुल्तान ने इब्नबतूता को दिल्ली का काजी बनाया, 1343 में राजदूत के रूप में चीन भेजा।

10. इब्नबतूता की किस पुस्तक में मुहम्मद बिन तुगलक के समय की घटनाओं का वर्णन है?
a. फुतुहात-ए-फ़िरोजशाही
b. तहक़ीक़-ए-हिन्द
c. किताब-उल-रेहला 
d. इनमें से कोई नही

11. किस सुल्तान की मृत्यु पर इतिहासकार बदायूँनी ने लिखा है कि ‘आखिरकार लोगों को उससे मुक्ति मिली और उसे लोगों से’
a. अलाउद्दीन खिलजी
b. मुबारक ख़िलजी
c. मुहम्मद बिन तुगलक 
d. गयासुद्दीन तुगलक

मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु 20 मार्च 1351 को हुई।

12. कौन ब्राह्मणों पर जजिया कर लागू करने वाला पहला शासक था?
a. फ़िरोजशाह तुगलक 
b. बलबन
c. गयासुद्दीन तुगलक
d. अलाउद्दीन खिलजी

फ़िरोजशाह तुगलक ने अधिकतर सभी करो को समाप्त कर केवल चार कर – खराज,ख़ुम्स,जजिया और जकात चार कर रखे।

13. फ़िरोजशाह तुगलक ने अनाथ मुस्लिम महिलाओं, विधवाओं, एवं लड़कियों की सहायता के लिए किस विभाग की स्थापना की?
a. अमीर-ए-कोही
b. अमीर-ए-प्रबंध
c. दीवान-ए-खैरात 
d.इनमें से कोई नही

14. फ़िरोजशाह तुगलक ने दासों की देखभाल के के लिए किस विभाग की स्थापना की?
a. अमीर-ए-कोही
b. अमीर-ए-प्रबंध
c. दीवान-ए-खैरात
d. दीवान-ए-बन्दगान 

फ़िरोजशाह तुगलक के समय सबसे ज्यादा दास लगभग 1,80,000 थे।

15. मुहम्मद बिन तुगलक ने देवगिरी का नाम बदलकर क्या रख दिया?
a. दौलताबाद 
b. खिज्राबाद
c. दोआब
d. कुतबाबाद

मुहम्मद बिन तुगलक ने दिल्ली से अपनी राजधानी दौलताबाद बनाई। और पुनः 1335 में राजधानी दिल्ली बनाई।

16. फ़िरोजशाह तुगलक द्वारा लिखित आत्मकथा है?
a. तहक़ीक़-ए-हिन्द
b. फुतुहात-ए-फ़िरोजशाही 
c. किताब-उल-रेहला
d.शाहनामा

17. एल्फिंस्टन ने किसे ‘सल्तनत युग का अकबर’ कहा है?
a. अलाउद्दीन खिजली
b. इब्राहिम लोदी
c. फ़िरोजशाह तुग़लक़ 
d. इल्तुतमिश

18. तुगलक वंश का अंतिम शासक कौन था?
a. फ़िरोजशाह तुगलक
b. गयासुद्दीन तुगलक
c. मुहम्मद बिन तुगलक
d. नासिरुद्दीन महमूद शाह 

19. निम्नलिखित में से किसका शासन अधिक समय तक रहा?
a. मुहम्मद बिन तुगलक 
b. कुतुबुद्दीन ऐबक
c. इल्तुतमिश
d. अलाउद्दीन खिलजी

20. भारत में पहली बार सांकेतिक मुद्रा किसके द्वारा चलाई गई?
a. अलाउद्दीन खिलजी
b. हरिहर-2
c. मुहम्मद बिन तुगलक 
d. इल्तुतमिश

नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ का जीवन परिचय एवम् महत्वपूर्ण प्रश्न

मुग़ल वंश का संस्थापक बाबर

मध्यकालीन इतिहास से सम्बंधित प्रश्न

लोदी वंश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

tags- 

तुगलक वंश PDF, सैयद वंश, तुगलक वंश प्रश्नोत्तरी, फिरोजपुर नगर की स्थापना किसने की,
नुसरत शाह, मुहम्मद बिन तुग़लक़, फ़िरोज़ शाह तुग़लक़, तुगलक फरमान, खिलजी वंश, नसीरुद्दीन महमूद शाह, सैय्यद वंश, Khilji vansh, गुलाम वंश, दिल्ली सल्तनत, तैमूर वंश, गाजी मलिक किस नाम से गद्दी पर, शक किस छेत्र के निवासी थे, दिल्ली सल्तनत का पतन कब शुरू हुआ,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

2 thoughts on “तुगलक वंश से सम्बन्धित सभी प्रश्न || मध्यकालीन भारत का इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *