बाबर | मुग़ल वंश का संस्थापक बाबर | महत्वपूर्ण प्रश्न

बाबर
(14 फरवरी 1483-26 दिसंबर1530)

आज हम मुग़ल वंश का संस्थापक बाबर के बारें में पढ़ने वाले है। बाबर का वास्तविक नाम जहीरुद्दीन मुहम्मद था। बाबर का जन्म 14 फरवरी 1483 को फ़रगना में हुआ था। वर्तमान में यह उज्बेकिस्तान में है। बाबर के पिता उमर शेख मिर्जा तैमूर वंश से सम्बंधित थे। बाबर 1494 ईस्वी में फ़रगना की गद्दी पर बैठा।

 

1. मुगल साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
a. अकबर
b. बाबर
c. औरंगजेब
d. तैमूर

2. बाबर की माँ कुतलुग निगार खानम किस वंश से संबंधित थी?
a. गुलाम वंश
b. मंगोल 
c. तैमूर
d. इनमें से कोई नही

3. बाबर ने पादशाह(बादशाह) की उपाधि कब धारण की ?
a. 1507 में 
b. 1504 में
c. 1496 में
d. 1500 में

इससे पहले बाबर ने मिर्जा की उपाधि धारण की थी। जो कि इनकी पैतृक उपाधि थी

4. बाबर ने भारत के विरुद्ध पहला अभियान कब कीया था?
a. 1502-1503 में
b. 1494-1495 में
c. 1518-1519 में 
d. इनमें से कोई नही

यह अभियान युसुफजई जाति के विरुद्ध था। इस अभियान से बाबर ने बाजौर और भेरा पर अपना अधिकार कर लिया। बाबर लिखता है कि बाजौर को जीतने के लिए बारूद व तोपों का इस्तेमाल किया था।

5. बाबर ने पानीपत का प्रथम युद्ध किसके विरुद्ध लड़ा था?
a. महमूद लोदी
b. इब्राहिम लोदी 
c. महाराणा प्रताप
d. राणा साँगा

यह युद्ध 21 अप्रैल 1526 में लड़ा गया,इस युद्ध मे बाबर की विजय हुई। यह दिनांक बाबरनामा के अनुसार है। इस युद्ध मे तोपखाना का इस्तेमाल किया गया था।

6. खानवा का युद्ध किन किनके मध्य हुआ?
a. राणा साँगा- बाबर 
b. बाबर- महमूद लोदी
c. अकबर- राणा साँगा
d. इनमें से कोई नही

यह युद्ध 17 मार्च 1527 में लड़ा गया इस युद्ध मे बाबर की विजय हुई, इसके बाद बाबर ने गाजी की उपाधि धारण की।
खानवा के युद्ध में जब बाबर को लगा कि वह युद्ध हार जाएगा तब बाबर ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध व ‘जिहाद का नारा’ दिया। और तमगा कर व व्यापारिक कर भी समाप्त कर दिया गया।

मुग़ल वंश संस्थापक बाबर
मुग़ल वंश का संस्थापक बाबर

7. चंदेरी का युद्ध किन किनके मध्य हुआ?
a. राणा साँगा- बाबर
b. बाबर- महमूद लोदी
c. अकबर- राणा साँगा
d. बाबर -मेदिनीराय 

यह युद्ध 1528 में हुआ

8. तुलगमा युद्ध पद्धति का सर्वप्रथम प्रयोग किस शासक ने किया?
a. अकबर
b. हुमायूं
c. बाबर 
d. इब्राहिम लोदी

9. बाबर के वंशजो की राजधानी क्या थी?
a. काबुल
b. देहरादून
c. दिल्ली
d. समरकंद 

10. उदारता के कारण बाबर को किस नाम से जाना जाता है?
a. समरकंद
b. कलंदर 
c. बादशाह
d. रखवाला

 

11. बाबर ने सड़को की माप के लिए- गज-ए-बाबरी शुरू की।

12. बाबर ने छंद ‘मुबइयान‘ का सृजन किया

13. बाबर की आत्मकथा – बाबरनामा(तुर्की भाषा)
इसे तुजुक-ए-बाबरी के नाम से जाना जाता है।

14. बाबर ने आगरा में आरामबाग(नूर-ए-अफगान) लगाया।

15. बाबर ने बाबरनामा में लिखा है कि ‘भारतीय मरना जानते है, लड़ना नही

16. बाबर की मृत्यु 1530 में हुई और इन्हें आगरा में दफनाया गया लेकिन 9 वर्षों के बाद बाबर को इच्छानुसार काबुल में दफना दिया गया।

आगे पढ़ें – 

प्रागैतिहासिक काल के महत्वपूर्ण प्रश्न – इतिहास

ताम्र पाषाण काल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

वेदों के बारें में 

tags- 

बाबर की पत्नी का नाम, हुमायूँ, बाबर का मकबरा किसने बनवाया, मुगल राजाओं के नाम, उमर शेख़ मिर्ज़ा, अन्दीझ़ान, मुग़ल बादशाहों की सूची trick, मुगल साम्राज्य का पतन, उमर शेख मिर्जा, Babur photos, तैमूरलंग, इब्राहिम लोदी, बाजौर कहा है, बाबर भारत में किन विधियों के लिए प्रसिद्ध है,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

3 thoughts on “बाबर | मुग़ल वंश का संस्थापक बाबर | महत्वपूर्ण प्रश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *