प्रागैतिहासिक संस्कृति पर आधारित प्रश्न 

प्रागैतिहासिक संस्कृति पर आधारित प्रश्न 

प्रागेतिहासिक काल एक कालानुक्रमिक अवधि है। इस कालांकन की अवधि में, मानव समुदायों ने अपने जीवन का आदिकाल बिताया। यह अवधि अर्थशास्त्र, धर्म, सामाजिक व्यवस्था और सांस्कृतिक विकास की अनुसंधान के माध्यम से पहचानी जाती है। हालांकि, इस कालांकन के लिए साक्ष्यों की कमी होने के कारण, प्रागेतिहासिक संस्कृति के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त करना कठिन हो सकता है।
प्रागेतिहासिक संस्कृति की विविधता विभिन्न क्षेत्रों में देखी जा सकती है। चित्रकला, शिल्पकला, खाना-पीना, शास्त्रीय संगीत, नृत्य, ग्रंथलेखन, उपवनों की संरचना, आदि प्रागेतिहासिक संस्कृति के आदान-प्रदान में शामिल हैं।
1. संघावो गुफा पुरास्थल हैं-
 a) निम्न पुरापाषाण काल का 
b) मध्य पाषाण काल का
c) नव पाषाण काल का 
d) ताम्र पाषाण काल का 
 उत्तर ;- d 
2 निम्नलिखित में से किस शिलाश्रेय से मानव शवाधान के प्रमाण मिले हैं?
 a) मोरहना 
b) लेखहिया शिलाश्रेय 
c) धुनही 
d) घघरिया
 उत्तर ;- b
3. हड्डी से निर्मित मातृदेवी की पुराप्रस्तर युगीन आकृति प्राप्त हुई हैं-
a) गोदावरी घाटी से 
b) नर्मदा घाटी से 
c) सोन घाटी से 
d) बेलन घाटी से 
 उत्तर ;- d
5. पेलिनोलोजी अध्यन है-;
 a) प्राचीन  वनस्पतिप-अवशेष 
b) परागकण एवं बीजाणु का परीक्षण 
c) प्राचीन जंतु-अवशेष
d) जन्तु-अस्थियो का परीक्षण 
 उत्तर ;- b
6. गुफ्कराल निम्न में से कहां स्थित हैं ?
 a) स्वात घाटी 
b) ब्रह्मपुत्र घाटी 
c) सिन्धु  घाटी
d) गंगा नदी घाटी
 उत्तर ;- c
प्रागैतिहासिक काल
प्रागैतिहासिक काल
7. उस स्थल का नाम बताइए जहाँ से जीवन के प्राचीनतम प्रमाण मिलते हैं 
 a) कालीबंगा 
b) मेहरानगढ़ 
c) मोहनजोदड़ो
d) किले गुल मोहम्मद 
उत्तर ;- b
8. रोबोर्ट ब्रुस फुट जिन्होंने भारत के प्रथम पूर्व पाषाणिक उपकरण की खोज की मूलत: थे-
 a) एक पुरावनस्पतिशास्त्र
b) एक भू-वैज्ञानिक 
c) एक पुरातत्वविद 
d)एक इतिहासकार 
उत्तर ;- b
9. निम्नलिखित पर विचार कीजिये –
निम्नलिखित में से किस स्थान पर प्रागेतिहसिक काल के चित्रित शैलाश्रेयों  की सबसे बड़ी मेखला खोजी गई है?
1. भाजा
2. भीमबेटका
3. जौरा 
4. अजन्ता
निचे दिए गये कूट का प्रयोग करके सही उतर चुनिए-
A) 1,2 और 3   
B) 2,3 और 4
C) 2 और 3        
D) 3 और 4 
उत्तर ;- C 
10. गंगा के मैदान में मानव बस्ती का प्राचीनतम अवशेष कहाँ मिलता हैं?
 a)बागोर
b) कालपी 
c) आदमगढ़ 
d) तेरी 
उत्तर ;- B
11. भारत में प्रथम पुराप्रस्तर युगीन औजार की खोज का, जिससे देश में प्रागेतिहासिक अध्यन का रास्ता खुला श्रेय किसे जाता हैं?
 a) बर्किट 
b) डी. टेरा पीटर्सन 
c) आर. बी. कूट 
d) एच. डी. सांकलिया 
उत्तर ;- C 
12. निम्नलिखित मे से किस क्षेत्र की पुरापाषाण काल मध्यपाषाण काल और नव पाषाण काल के अवशेष एक क्रम में पाए गए हैं?
 a) कश्मीर घाटी
b) कृष्णा घाटी        
c) बेलन घाटी 
d) गोदावरी घाटी
उत्तर ;- C 
13. निम्नलिखित में से किस स्थान पर नवपाषाण स्तर पर गेहूं एवं जौ की खेती के सर्वप्रथम प्रमाण मिलते हैं?
 a) रंगपुर
b) लोथल
c) मेहरगढ़
d) कोलडिहवा 
उत्तर ;- C
14. इनामगाँव भारत के किस राज्य में स्थित हैं?
 a) मध्यप्रदेश
b) आंध्रप्रदेश
c) महाराष्ट्र
d) गुजरात 
उतर :- C
15. उतर-हड़प्पा काल की ताम्र-निधि संस्कृति निम्नलिखित में से किस एक मृदभांड प्रकार से अंतरिम रूप में पहचानी गयी?
A. सोती मृदभांड
B. गेरूवर्णी मृदभांड  
C. चित्रित धूसर मृदभांड 
D. उत्तरी काली पालिश वाले मृदभांड
 उत्तर :- B 
16. निम्न में से कौन ग्रन्थ भारतीय व्यापारियों द्वारा कटाह द्वीप की कठिन समुंद्री यात्रा का वर्णन करता हैं
a) पेरिप्लस ऑफ़ द एरीथ्रियन सी
b) समराईच्चकहा 
c) बावेरू जातक 
d) मिलिन्दपहो 
उत्तर :- C 
17.नवपाषण कालीन गर्त-निवासों के अवशेष कहा से मिले थे 
 1. बुर्जहोम 
2. गुफकराल 
3. कुचई 
4. महगड़ा
निचे के कूट से सही उत्तर चुनिए
A) 1 एवं 2 B) 2 एवं 3 
C) 3 एवं 4 D) 1 एवं 2
उत्तर :- B 
18 होमो एरेक्ट्स का एक कपाल निम्न में से किस स्थल से प्राप्त हुआ था 
 A) नर्मदा घाटी में हथनोरा 
B) नर्मदा घाटी में होशंगाबाद 
C) सोन घाटी में बाघोर 
D) बेलन घाटी में बांस घाट 
 उत्तर :- A 
.20 भारत में प्रागेतिहासिक जीवाश्म निम्नलिखित में से कहाँ स्थित हैं 
A) उड़ीसा 
B) पश्चिम बंगाल
C) बिहार 
D) पंजाब
 उत्तर :- A
22. प्राचीन नगर धान्यकटक का प्रतिनिधि हैं-
 A. अमरावती 
B. नागार्जुनकोंडा
C. सन्नति 
D. तेर 
उत्तर ;- A 
23 निम्नलिखित में से किसे फलक संस्कृति कहा गया हैं 
A. निम्न पुरापाषणकालीन संस्कृति
B. मध्य पुरापाषणकालीन संस्कृति
C. उच्च पुरापाषणकालीन संस्कृति
D. हड़प्पा संस्कृति 
 उत्तर :- B
24. निम्नलिखित में से किसे भारत में प्रागेतिहासिक पुरातत्व का जनक कहा गया हैं?
 A. एच. डी. सांकलिया 
B. ए. कनिघम
C. एफ. आर. अलचिन 
D. राबर्ट ब्रूस फूट   
उतर :- A
25. मध्यपाषाणिक सन्दर्भ में वन्य धन का प्रमाण कहाँ से मिला था?
A. चोपनी मांडो 
B. सराय नाहर राय
C. लेखहिया
D. लंघनाज 
 उत्तर :- A 
26. सूची 1 को सूची 2 से सुमेलित कीजिये तथा सुचियों के निचे  दिए गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए
सूची 1 सूची 2 
A. पुरापाषण काल 1.कच्चे व पक्के मकान
B. मध्यपाषण काल 2.नदीतट अधिवास 
C. नवपाषण काल 3. शैलाश्रय  
D. ताम्रपाषण काल 4.गर्त अधिवास
कूट 
A. 1 2 3 4
B. 2 3 4 1
C. 3 4 1 2
D. 3 2 4 1
उत्तर :- D 
27. ‘पेरिप्लस द एरीथ्रियन सी’ नामक साहित्यिक साक्ष्य प्राचीन भारत के किस पक्ष पर प्रकाश डाला था?
A. धार्मिक स्थिथि 
B. राजनैतिक स्थिथि
C. वैज्ञानिक स्थिति 
D. व्यापार और वाणिज्य 
उत्तर :- D 
.28 लम्बवत पुरातात्विक उत्खनन के द्वारा किसी संस्कृति के इनमे से किस पक्ष का विशेष ज्ञान होता हैं ?
A. संस्कृति के क्षेत्र विस्तार का 
B. संस्कृति के आकार का 
C. संस्कृति के स्वरुप का 
D. संस्कृति के काल मापन का 
उत्तर ;- D 
29 दक्षिण भारत की महापाषाणिक समाधियाँ किस काल से सम्बन्धित मानी जाती हैं ?
A. पूर्व पाषण काल 
B. नव पाषण काल
C. ताम्र पाषण काल 
D. लौह काल
उत्तर :- D 
30 निम्नलिखित पुरास्थलों में से किस एक में भारत के प्रागेतिहासिक मानव का प्राचीनतम जीवाश्म प्राप्त हुआ ?
 1. भीमबेटका 
2. दमदमा
3. हथनौरा
4. सराय नाहर राय 
उत्तर :- C 
31. बुर्जहोम के नव-पाषणकालीन मनुष्य के साथ किस पालतू जीव को दफनाने की प्रथा प्रचलित थी ?
A. गाय 
B. कुत्ता 
C. कबूतर
D. घोड़ा
उत्तर :- B
32. हिस्टोरिका के लेखक हैं ?
A. जस्टिन
B. हेरोडोटस
C. डियोडोरस 
D. मेगस्थनीज
उत्तर :- B
33 प्रगेतिहासिक (PRE-HISTORIC) अन्न उत्पादक स्थल मेहरगढ़ कहाँ अवस्थित हैं ?
A. घग्घर नदी के तट पर 
B. कच्छ के रन के पूर्वी भाग में 
C. बोलन नदी के किनारे
D. पश्चिमी बलूचिस्तान में 
 उत्तर :- D
इस प्रश्न में दो वक्तव्य हैं | एक कथन A तथा दूसरें को कारण R कहा गया हैं इन वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परिक्षण कर इन प्रश्न का उतर दिए हुए कूट की सहायता से चुनिए 
 34  कथन A : प्रागेतिहासिक भारत के सन्दर्भ में अधिकतर कृषीय स्थलों से नव-पाषणकालीन उपकरण भी उपलब्ध हुए हैं 
      कारण ; R स्थाई कृषि गतिविधि के लिए आवश्यक था की विभिन्न प्रकार के सूक्ष्म पाषण उपकरणों का विकास तथा उपयोग।
कूट 
 A. A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण हैं।
B. A और R दोनों सही हैं परन्तु R, अ का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं
C. A सही हैं परन्तु R गलत हैं
D. A गलत हैं परन्तु R सही हैं
 उत्तर :- C 
35. किस स्थान पर प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज हुई थी ?
 A. दायामबाद
B. मिर्जापुर 
C. पल्लावरम 
D. सोहन घाटी 
 उत्तर :- C 
प्र.36. भारतवर्ष में किस स्थान पर प्रागेतिहासिक काल  की जोती गई भूमि खोजी गई ?
A. लोथल में
B. कालीबंगा में 
C. रोपड़ में 
D. धौलावीरा में 
 उत्तर :- B 
37 निम्न में से किस एक स्थल से जंगली तथा बोयी जाने वाली दोनों प्रकार की धान की प्रजातियों के प्राचीनतम साक्ष्य मिले हैं ?
 A. आजमगढ़
B. आहड़ 
C. बागोर 
D. बेलन
 उत्तर :- D 
38. नीचे दिय गए कौनसे एक विकल्प में हड़प्पा संस्कृति की परिपक्व स्थिति से पूर्ववर्ती अवस्थाए हैं ?
 A. कब्रिस्तान एच व केचीबेग 
B. कब्रिस्तान एच व अमरी 
C. कब्रिस्तान एच व झूकर 
D. अमरी व केचीबेग 
उत्तर :- D 
39 पुरातत्व में स्तर-विन्यास पद्दति निम्नलिखित में से किसको समझने के लिए प्रयुक्त की जाती हैं ?
 A. किसी संस्कृति के विस्तार की सीमा
B. भौतिक अवशेष के क्रमिक निक्षेप 
C. बस्ती निवासियों के शारीरिक लक्षण 
D. दुधारू पशुओं की सांख्यिक सम्पति
उत्तर :- B 
40 सूची 1 पुरातात्विक सामग्री (मृदभांड) को सूची २ ( एतिहासिक चरण ) के साथ सुमेलित कीजिये और सूचियों के नीचे दिए गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर दीजिए 
सूची 1     सूची 2
A पी. जी. डब्ल्यू-चित्रित धूसर मृदभांड 1.  गुप्त युग
B काले एवं लाल मृदभांड                                      2. हड़प्पा 
C एन. पी. बी. डब्ल्यू उत्तरी काली पोलिश वाले 3. पूर्वकालीन  एतिहासिक युग मृदभांड 
D आर. पी. डब्ल्यू-लाल पोलिश वाले मृदभांड                    4.मोर्य युग       
कूट ;
A.        2 3 4 1
B.        1 4 3 2 
C.        2 4 3 2 
D.        1 3  4 2 
उत्तर ;- A 
41. प्रागेतिहासिक कुल्हाड़िया मिली हैं ?
 A. अतिरम्पक्कम से
B. आदिचानल्लुर से
C. अरिकामेडू से 
D. सनूर से 
उत्तर :- A 
42. निचे दिए गए विकल्पों में से कौन भारत के प्रागेतिहासिक काल के लिए स्त्रोत सामग्री के रूप में उपयोगी 
हैं 
1. जीवाश्म 
2. हाथ की कुल्हाड़ियाँ
3. मृदभांड 
4. अस्थि-अवशेष 
कूट : 
A. 1, 2 व 4
B. 1, 2 व 3
C. 1, 3 व 4 
D. 2, 3 व 4 
 उत्तर :- A 
इस प्रश्न में दो वक्तव्य हैं | एक कथन A तथा दूसरें को कारण R कहा गया हैं इन वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परिक्षण कर इन प्रश्न का उतर दिए हुए कूट की सहायता से चुनिए।
43. कथन (A) : दक्षिण भारत के महापाषणकालीन मृदभांडो का अन्दंर का रंग काला हैं तथा बाहर का रंग लाल हैं ।
      कारण (R) : इन रंगों के मृदभांड की अलग से पुताई हुई हैं| 
कूट : 
A. कथन A और कारण R  दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण हैं |
B. कथन A तथा कारण R दोनों सही हैं तथा R, A सही स्पष्टीकरण नहीं हैं |
C. कथन A  सही हैं, किन्तु कारण R गलत हैं |
D. कथन A गलत है, किन्तु कारण R सही हैं | 
उत्तर :- B 
इस प्रश्न में दो वक्तव्य हैं | एक कथन A तथा दूसरें को कारण R कहा गया हैं इन वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परिक्षण कर इन प्रश्न का उतर दिए हुए कूट की सहायता से चुनिए
44. कथन A :   सिन्धु घाटी सभ्यता तकनीकी रूप से तथा अधिक उपयुक्त रूप से हड़प्पा संस्कृति के नाम से जनी जाती हैं 
कारण R :  हड़प्पा इस सभ्यता का प्रतीक स्थल हैं 
कूट :  
A. कथन A तथा कारण R दोनों सही हैं तथा R, A का सही स्पष्टीकरण हैं
B. कथन A तथा कारण R दोनों सही हैं तथा R, अ का सही स्पष्टीकरण नही हैं 
C. कथन A सही हैं किन्तु कारण R गलत हैं 
D. कथन A गलत हैं किन्तु कारण R सही हैं 
उत्तर ;- A 
45 निम्न में से कौनसा नृजातीय तत्व हड़प्पा स्थलों के कंकाल अवशेषों में नही मिलता ?
 A. एल्पीय 
B. भूमध्य सागरीय 
C. मंगोलियन 
D. नेग्रीटो  
उत्तर :- D 
46. निम्नलिखित में से कोनसा एक औजार पुरापाषण संस्कृति से सम्बंधित नहीं हैं ?
A. कुल्हाड़ी
B. गंडासा
C. विदारिणी 
D. सेल्ट 
उत्तर :- D 
47. निम्नलिखित पुरातात्विक स्थानो पर विचार किजिए-
 1. दमदमा 
2. कार्नेल की गुफाये 
3. टेक्कल कोट  
4. नैकुंड
कूट : 
 A. 2, 4, 3, 1
B. 3, 1, 2, 1 
C. 2, 1, 3, 4
D. 3, 4, 2, 1
 उत्तर :- C 
48. भारत में पुर्वप्रस्तर युग में अधिकांश औजार बने थे 
 A. स्पटिक के
B. सेलखड़ी के 
C. गोमेद के 
D. इन्द्रगोपमणि के 
 उत्तर ;- A 
49 निम्नलिखित युग्मो पर विचार कीजिए 
1. बस्ती स्थल – चिरांद
2. समाधी स्थल – पोरकालम 
3. बस्ती व समाधि स्थल- पीकलीहल 
-इनमे से कोंनसे युग्म सही सुमेलित किये गये हैं निचे दिय कूट से चुनिए 
 A. 1 व 2 
B. 1 व 3 
C. 2 व 4 
D. 1, 2 व 3 
 उत्तर :- D 
50 सूची 1 ( स्थल )  को सूची 2 ( संस्कृति ) के साथ सुमेलित कीजिये और सूचियों के निचे दिय गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन करे
सूची 1 सूची 2 
A. चापनी मांडो 1.पूरापाषण
B. कुल्ली                   2.ताम्रपाषण 
C. अत्तिर्पक्कम 3.पूर्वहड़प्पा
D. इनाम गाँव 4.मध्य पाषण 
कूट : 
     
A.   1 2 4 4
B.   4 2 1 3
C.   1 2 4 3
D.   4 3 1 2 
उत्तर :- D 

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *