17 January 2022 current affairs || current affairs in hindi

17 January 2022 current affairs

करंट अफेयर्स 2022 के प्रश्न अलग-अलग टॉपिक्स जैसे राष्ट्रीय समाचार, अंतर्राष्ट्रीय समाचार, राज्य समाचार, खेल, पुरस्कार, शिखर, योजनाएं, पुस्तकें और लेखक, रैंक और रिपोर्ट, महत्वपूर्ण दिन, अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि से topics से पूछे जाते हैं. इसके अंतर्गत हम Daily GK Update, Weekly One-Liners, Daily Quiz, Current Affairs mock test और The Hindu Review. को शामिल करते हैं.

 

1. निम्न में से किसने हाल ही में जल शुद्धिकरण के लिए एआई – संचालित स्टार्टअप लॉन्च किया है?
अ. गजेंद्र सिंह शेखावत
ब. अनुराग सिंह ठाकुर
स. जितेंद्र सिंह
द. हरदीप सिंह पुरी

उत्तर- स

2. किस देश में 10वीं शताब्दी की एक प्राचीन भारतीय मूर्ति की खोज की गई है?
अ. इंग्लैंड
ब. रूस
स. इथियोपिया
द. फ्रांस

उत्तर- अ

3. राजस्थान के निम्न में से किस जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर लोंगेवाला में स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा गया?
अ. बीकानेर
ब. जैसलमेर
स. जोधपुर
द. गंगानगर

उत्तर- ब

4. निम्न में से किस देश के राजकुमार ने अपनी सभी सैन्य उपाधि और राजाश्रय मोनार्क को वापस कर दिए हैं?
अ. इजराइल
ब. सऊदी अरब
स. जापान
द. यूनाइटेड किंगडम

उत्तर- द

5. निम्न में से किस विभाग ने स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से फिशरीज स्टार्टअप ग्रैंड चैलेंज लॉन्च किया है?
अ. मत्स्य पालन विभाग
ब. उद्यान विभाग
स. कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग
द. पशुपालन और डेयरी विभाग

उत्तर- अ

6. निम्न में से किस राज्य का नगर निगम दुनिया का एकमात्र ऐसा नगर निगम है जहाँ व्हाट्सएप चैटबॉट पर 80 से अधिक नागरिक आधारित सेवाएँ दी जाती हैं?
अ. आंध्र प्रदेश
ब. महाराष्ट्र
स. मध्य प्रदेश
द. कर्नाटक

उत्तर- ब

7. अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स में दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय कौन बन गई है?
अ. स्नेहा वर्मा
ब. अश्विनी पोनप्पा
स. तसनीम मिर
द. ज्वाला गुट्टा

उत्तर- स

8. ग्लोबल प्राइवेट बैंकिंग अवार्ड्स 2021 में किस बैंक को भारत में सर्वश्रेष्ठ निजी बैंक चुना गया है?
अ. आईसीआईसीआई बैंक
ब. यस बैंक
स. ऐक्सिस बैंक
द. एचडीएफसी बैंक

उत्तर- द

9. हाल ही में डीओन लेंडोर की मृत्यु हो गई। वह किस क्षेत्र से संबंधित थे?
अ. पत्रकारिता
ब. खेल
स. राजनीति
द. फिल्म

उत्तर- ब

10. इंडिया एडटेक कंसोर्टियम के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. इसे एडटेक प्लेटफॉर्म द्वारा आचार संहिता को बनाए रखने के लिए लॉन्च किया गया है।
2. इसकी स्थापना इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) द्वारा की गई है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर- स

11. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी और सीईओ) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ. इत्तिरा डेविस
ब. अतुल कुमार गोयल
स. पद्मजा चंदुर
द. लिंगम वेंकट प्रभाकर

उत्तर- अ

12. किस पड़ोसी देश को भारत से वित्तीय सहायता में लगभग 900 मिलियन अमरीकी डालर प्राप्त हुए?
अ. भूटान
ब. नेपाल
स. बांग्लादेश
द. श्रीलंका

उत्तर- द

13. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन किया है?
अ. उत्तर प्रदेश
ब. पुडुचेरी
स. दिल्ली
द. ओडिशा

उत्तर- ब

 

14. 16वीं आधिकारिक क्वीन्स बैटन रिले के लिए बैटन धारक के रूप में किसे चुना गया है?
अ. सुनीता नारायण
ब. किंकरी देवी
स. विनीशा उमाशंकर
द. तुलसी गौड़ा

उत्तर- स

नटराज की मूर्ति की विशेषताएं

15. 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (डीआईएफएफ) के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही हैं?
1. 20वें डीआईएफएफ के दौरान ‘वीमेन इन सिनेमा’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के 8वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा।
2. 20वें डीआईएफएफ के पूर्वव्यापी खंड में कुझंगल, अविजात्रिक, मायर जोंजाल और आंदाल जैसी भारतीय फिल्में दिखाई जाएंगी।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- अ

जलियांवाला बाग हत्याकांड

रॉलेट एक्ट 1919 ई.(Rowlatte Act)

राजा राममोहन राय और ब्रह्मसमाज

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *