18 January 2022 Current Affairs || current affairs in hindi

18 January 2022 Current Affairs

प्रिय पाठकों
यदि आप किसी सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आपको Current Affairs की Knowledge हो, आपको जानकारी होनी चाहिए कि आपके राज्य, देश और विदेश में क्या हो रहा है, आपकी सरकार कौन से अभियान, समितियां और योजनायें (campaign, committees, and schemes) शुरू कर रही है. कौन से नियम और कानून (Rules and Regulations) बनाये गये हैं, उनमें क्या बदलाव किये जा रहे हैं, देश की अर्थव्यवस्था (Economy) कैसी चल रही है, राजनीति (Politics) में क्या हो रहा है, हमारे देश में कौन सी नई टेक्नोलॉजी (New Technology) आई है, विज्ञान में कौन से नए आविष्कार (New Inventions )हो रहे हैं, सूचना के क्षेत्र (information sector) में हम कितना प्रयास कर रहे हैं, हमारे देश की सेना में कौन सी Exercise चलाई जा रही हैं.

1. निम्नलिखित में से किस भारतीय जहाज ने अरब सागर में रूसी जहाजों के साथ पैसेज (PASSEX) अभ्यास में भाग लिया है?
अ. आईएनएस शक्ति
ब. आईएनएस तलवार
स. आईएनएस वेला
द. आईएनएस कोच्चि

उत्तर- द

2. निम्न में से किस देश ने हाल ही में अपना पहली राष्ट्रीय सुरक्षा नीति जारी की है?
अ. पाकिस्तान
ब. बांग्लादेश
स. नेपाल
द. भूटान

उत्तर- अ

3. निम्न में से किस दिन को राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस के रूप में मनाया जाएगा?
अ. 18 नवंबर
ब. 17 नवंबर
स. 16 नवंबर
द. 14 नवंबर

उत्तर- स

4. विश्व आर्थिक मंच (WEF) दावोस एजेंडा वर्चुअल इवेंट की विषयवस्तु क्या है?
अ. द इकॉनोमिक स्टेट ऑफ द वर्ल्ड
ब. द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड
स. द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड इकॉनोमी
द. बूस्टिंग डिजिटल इकॉनोमी

उत्तर- ब

5. नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट ने किस राज्य में कला कुंभ नामक एक अनूठी कला कार्यशाला आयोजित की है?
अ. नई दिल्ली
ब. उत्तर प्रदेश
स. महाराष्ट्र
द. हरियाणा

उत्तर- अ

6. निम्न में से किसने 16 जनवरी 2022 को नई दिल्ली में इंडिया ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता है?
अ. यश जैन
ब. लक्ष्य सेन
स. सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी
द. चिराग शेट्टी

उत्तर- ब

7. राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 के संबंध में कौनसा कथन सही है?
1. कुल 46 स्टार्टअप्स को 1 इनक्यूबेटर और 1 एक्सेलेरेटर के साथ राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 के विजेता घोषित किया गया है।
2. राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2021 के लिए 15 क्षेत्रों और 49 उप-क्षेत्रों में आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. न तो 1 और न ही 2

उत्तर- स

8. भारत के किस कृषि विश्वविद्यालय ने जई, गेहूं, चावल और नाइजर फसल की नई किस्में विकसित की हैं?
अ. रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
ब. डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
स. जी बी पंत कृषि विश्वविद्यालय
द. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय (JNKVV)

उत्तर- द

9. किस कंपनी ने हाल ही में विभिन्न परियोजनाओं में 5.95 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं ?
अ. एयरटेल
ब. रिलायंस इंडस्ट्रीज
स. फ्लिपकार्ट
द. टेस्ला

उत्तर- ब

10. सड़क परिवहन मंत्रालय ने 8 यात्रियों को ले जाने वाले वाहन के लिए कितने एयरबैग प्रदान करना अनिवार्य कर दिया है?
अ. पांच
ब. चार
स. छह
द. आठ

उत्तर- स

11. पंडित बिरजू महाराज का हाल ही में निधन हो गया। उनका संबंध किस नृत्य शैली से था?
अ. कथक
ब. कथकली
स. भरतनाट्यम
द. कुचिपुड़ी

उत्तर- अ

12. 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप-2022 का आयोजन किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में किया गया है?
अ.उत्तराखंड
ब. जम्मू और कश्मीर
स. लद्दाख
द. हिमाचल प्रदेश

उत्तर- द

 

13. निम्नमें से किस स्टार्ट-अप को ग्लोबल वूमेन हेल्थटेक अवार्ड मिला है ?
अ. इनएक्सेल
ब. निरामाई
स. अ और ब दोनों
द. फार्म इज़ी

उत्तर- स

14. सरकार ने भारत में पहले कोयले से मेथनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया है। यह संयंत्र किस संगठन द्वारा बनाया गया है?
अ. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड
ब. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
स. गेल
द. भारतीय इस्पात प्राधिकरण

उत्तर- अ

15. ऑक्सफैम रिपोर्ट के निष्कर्षों के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए बजटीय आवंटन कुल केंद्रीय बजट के 0.5% से बढ़ाकर 1.5% कर दिया गया है।
2. नीचे की 50 प्रतिशत आबादी के पास 2021 में देश की संपत्ति का केवल 6% हिस्सा था।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- ब

भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947

अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ ?

लॉर्ड माउंटबेटन योजना : 1947

कैबिनेट मिशन योजना क्या थी

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *