UPSC परीक्षा में पूछे गये प्रश्न || आईएएस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न || भारतीय कला और संस्कृति

UPSC परीक्षा में पूछे गये प्रश्न

भारतीय कला और संस्कृति

1. निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों पर विचार कीजिए:
1. अजंता की गुफाएं
2. लेपाक्षी का मन्दिर
3. सांची का स्तूप

उपर्युक्त स्थल / स्थलों में से कौन-सा/से भित्ती चित्रों के लिए जाना जाते है/हैं?
(a) केवल 1
(b). 1 और 2 

(c) इनमें से सभी
d. इनमें से कोई नही

अजंता की गुफाएं – ये गुफाएँ महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास वाघोरा नदी के पास सह्याद्रि पर्वतमाला (पश्चिमी घाट) में रॉक-कट गुफाओं की एक श्रृंखला के रूप में स्थित हैं। इसमें कुल 29 गुफाएँ (सभी बौद्ध) हैं, जिनमें से 25 को विहार या आवासीय गुफाओं के रूप में जबकि 4 को चैत्य या प्रार्थना हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था

लेपाक्षी मंदिर – लेपाक्षी मंदिर’ कलात्‍मक मंदिरों एक है। यह विशाल मंदिर भगवान शिव, भगवान विष्‍णु और भगवान वीरभद्र को समर्पित तीन मंदिर हैं।

साँची का स्तूप – सांची, जिसे काकानाया, काकानावा, काकानाडाबोटा तथा बोटा श्री पर्वत के नाम से प्राचीन समय में जाना जाता था और अब यह मध्‍य प्रदेश राज्‍य में स्थित है। यह ऐतिहासिक तथा पुरातात्विक महत्‍व वाला एक धार्मिक स्‍थान है। सांची अपने स्‍तूपों, एक चट्टान से बने अशोक स्‍तंभ, मंदिरों, मठों तथा तीसरी शताब्‍दी बी. सी. से 12वीं शताब्‍दी ए. बी. के बीच लिखे गए शिला लेखों की संपदा के लिए विश्‍व भर में प्रसिद्ध है।

 

2. नागर, द्रविड़ और बेसर क्या हैं?
(a) भारतीय उप-महाद्वीप के तीन प्रमुख नस्लीय समूह।
(b) तीन प्रमुख भाषाई प्रभागों में भारतीय भाषाओं को वर्गीकृत किया जा सकता है।
(c) भारतीय मन्दिर वास्तुकला के तीन प्रमुख प्रकार। 
(d) भारत में प्रचलित तीन प्रमुख संगीत घराने।

 

3. प्रसिद्ध विरुपाक्ष मन्दिर कहाँ स्थित है?
(a) भद्राचलम
(b) चिदम्बरम
(c) हम्पी 
(d) श्रीकलाहस्ती

 

4. होयसल स्मारक पाए जाते हैं:
(a) हम्पी ओर होस्पेट में
(b) हेलेबिड और बेलूर में 
(c) मैसूर और बंगलुरु में
(d) शृंगेरी और धारवाड़ में

 

5. निम्नलिखित में से किस नगर में लिंगराज मन्दिर स्थित है?
(a) भुवनेश्वर 
(b) बीजापुर
(c) कोलकाता
(d) श्रावण-बेलागोला

 

6. निम्नलिखित में से क्या अमरावती शैली की मूर्ति कला की विशेषता नहीं है?
l. बुद्ध के जीवन पर आधारित विषय |
II. बुद्ध योगी की मुद्रा में बैठे हुए हैं।
III. बुद्ध का शरीर सौष्ठव ।

कूटः
(a) I और III
(b) II और III
(c) I और II 
(d) I, II और III

 

प्रतिदिन current affairs और GK पढने के लिए हमारा एप्लीकेशन download करें click here 

 

7. फतेहपुर सीकरी का इबादतखाना क्या था?
(a) राजपरिवार के प्रयोग हेतु मस्जिद
(b) प्रार्थना हेतु अकबर का निजी कक्ष
(c) वह कक्ष, जिसमें अकबर विभिन्न धर्मों के विद्वानों के साथ चर्चा किया करता था। 
(d) वह कक्ष, जिसमें विभिन्न धर्मों से संबंध रखने वाले महान व्यक्ति धार्मिक विषयों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुआ करते थे।

यह वह स्थान था जहाँ अकबर अपने विद्वानों के साथ चर्चा किया करता था। इसमें केवल सुन्नी मुसलमानों के प्रवेश की अनुमति थी।

 

8. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सुमेलित नहीं है?
मठ – राज्य
(a) धनकड़ मठ – हिमाचल प्रदेश
(b) रूमटेक मठ – सिक्किम
(c) तबो मठ – हिमाचल प्रदेश
(d) क्ये मठ – अरुणाचल प्रदेश 

क्ये मठ हिमाचल प्रदेश में है।

 

9. निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सिन्धु घाटी की सभ्यता के लोगों की विशेषता बताता है?
1. उनके पास भव्य महल और मन्दिर थे।
2. वे पुरुष और स्त्री दोनों प्रकार के देवताओं की पूजा किया करते थे
3. वे युद्धों हेतु अश्वचालित रथों का प्रयोग करते थे।

कूट:
(a) 1 और 2
(b) केवल 2 
(c) इनमें से सभी
(d) इनमें से कोई नहीं

 

 

10. चट्टान काटकर बनायी गयी कुछ बौद्ध गुफाओं को चौत्य कहा जाता है, जबकि अन्य को विहार कहा जाता है। दोनों के बीच क्या अंतर है?
(a) विहार एक उपासना स्थल होता है जबकि चौत्य भिक्षुओं का निवास स्थान होता है।
(b) चौत्य एक उपासना स्थल होता है जबकि विहार भिक्षुओं का निवास स्थान होता है। ans
(c) चौत्य गुफा के अंतिम सिरे पर स्थित एक स्तूप होता है जबकि विहार इसके अक्षवत् स्थित एक कक्ष होता है।
(d) दोनों के बीच कोई महत्वपूर्ण अन्तर नहीं है।

 

अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ ?

लॉर्ड माउंटबेटन योजना : 1947

कैबिनेट मिशन योजना क्या थी

सुभाष चन्द्र बोस और आजाद हिन्द फौज

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *