न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम || गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर

न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम

गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर – किन्हीं दो कणों के बीच कार्य करनेवाला आकर्षण बल उन कणों की संहतियों के गुणनफल का (अनुक्रमानुपाती) समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग का व्युत्क्रमानुपाती होता है। कणों के बीच कार्य करनेवाले पारस्परिक आकर्षण को गुरुत्वाकर्षण (Gravitation) तथा उससे उत्पन्न बल को गुरुत्वाकर्षण बल (Force of Gravitation) कहा जाता है। न्यूटन द्वारा प्रतिपादित उपर्युक्त नियम को न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण नियम (Law of Gravitation) कहते हैं। कभी-कभी इस नियम को “गुरुत्वाकर्षण का प्रतिलोम वर्ग नियम” (Inverse Square Law) भी कहा जाता है।

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक – G

गुरुत्व –

सर आइजेक न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण के नियमानुसार दो पिंडों के बीच एक आकर्षण बल कार्य करता है। अगर इन पिंडो में से एक पिंड पृथ्वी हो तो आकर्षण बल को गुरुत्व कहते है। इस आकर्षण बल के कारण जो त्वरण उतपन्न होता है तो उसे गुरुत्व जनित त्वरण(g) कहते है।
g का मान रूप,आकार,द्रव्यमान आदि पर निर्भर नही करता है।

ग्रहों की गति से सम्बंधित केप्लर के नियम केप्लर का पहला नियम –

सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्ताकार कक्षाओं मे चक्कर लगाते हैं तथा सूर्य ग्रहों की कक्षा के एक फोकस बिंदु पर स्थित होता है

केप्लर का द्वितीय नियम

किसी भी ग्रह को सूर्य से मिलाने वाली रेखा समान समय मे समान क्षेत्रफल पार करती है। अर्थात प्रत्येक ग्रह की क्षेत्रीय चाल नियत रहती है। अर्थात जब ग्रह सूर्य से दूर होता है तो उसकी चाल कम हो जाती है। और जब ग्रह सूर्य के निकट होता है तो उसका वेग बढ़ जाता है।

केप्लर का तीसरा नियम

इसे परिक्रमण काल का नियम भी कहते है। एक ग्रह सूर्य के चारों और चक्कर लगाने में जितना समय लगाता है उसे उसका परिक्रमण काल कहते है। इसे T से प्रदर्शित करते है। प्रत्येक ग्रह का सूर्य का परिक्रमण काल का वर्ग उसकी दीर्घ वृत्ताकार कक्षा की अर्ध-दीर्घ अक्ष की तृतीय घात के समानुपाती होता है।

अथार्त – सूर्य से दूरस्थ ग्रह का परिक्रमण काल सबसे ज्यादा होगा वही सबसे निकटतम ग्रह का मान सबसे कम

ध्यान देने योग्य बात – अब सबसे दूरस्थ ग्रह वरुण है पहले सबसे दूरस्थ ग्रह यम था लेकिन उसे I.A.U. ने ग्रहों की श्रेणी से निकाल दिया है।।

पलायन वेग

पलायन वेग वह न्यूनतम वेग होता है जिससे किसी पिंड को पृथ्वी की सतह से फैंकने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाता है। पृथ्वी के लिए पलायन वेग का मान 11.2 km/S है।

महत्वपूर्ण प्रश्न

1. जब लिफ्ट एक समान वेग से ऊपर या नीचे की और जाती है तो लिफ्ट में स्थित पिंड का भार
a. बढ़ जाता है
b. घट जाता है
c. कोई परिवर्तन नही होता है 
d. इनमें से कोई नही

अगर लिफ्ट की डोरी टूट जाए तो नीचे गिरते समय मुक्त पिंड की भाँति नीचे गिरती है तब लिफ्ट में स्थित पिंड का भार शून्य हो जाता है।

2. G एक है ?
a. समानुपाती स्थिरांक
b. गुरुत्वीय स्थिरांक
c. दोनों
d. गुरुत्व जनित त्वरण

3. गुरुत्वाकर्षण के कारण दो पिंडों के बीच कौन सा बल कार्य करता है ?
a. आकर्षण(Attraction)
b. प्रतिकर्षण( Repulsion)
c. आकर्षण तथा प्रतिकर्षण दोनों
d. इनमें से कोई नहीं(None of these)

4. g का मान होता है ?
a. 6.67×10 की पावर -11 N m^2/kg2
b. 6.67×10 की पावर -11 N m^2/gm2
c. 9.8 m/s2
d. .98m/s2

5. पृथ्वी कि सतह से ऊपर या नीचे जाने पर g का मान ?
a. कभी बढ़ता है तथा कभी कम होता है
b. बढ़ता है
c. कोई बदलाव नहीं आता
d. कम होता है

6. पृथ्वी के घूर्णन गति (Rotational speed) बढ़ने पर g का मान ?
a. कम होता है
b. कभी बढ़ता है तथा कभी कम होता है
c. बढ़ता है
d. कोई बदलाव नहीं आता

7. विषुवत रेखा (Equator) पर g का मान ?
a. अधिकतम होता है
b. न्यूनतम होता है
c. शुन्य होता है
d. समय के अनुसार बदलता रहता है

8. जब लिफ्ट ऊपर की ओर जाती है तो लिफ्ट में स्थिर पिंड का भार ?
a. बढ़ा हुआ प्रतीत होता है
b. घटा हुआ प्रतीत होता है
c. पिंड के भार में कोई परिवर्तन प्रतीत नहीं होता
d. इनमें से कोई नहीं

9. यदि नीचे उतरते समय लिफ्ट की डोरी टूट जाए तो एक मुक्त पिंड की भांति नीचे गिरती है ऐसी स्थिति में पिंड का भार ?
a. पिण्ड के भार में धनात्मक वृद्धि होती है
b. पिंड के भार में ऋणत्मक वृद्धि होती है
c. पिंड का भार शून्य होता है
d. इनमें से कोई परिवर्तन नहीं होता

10. परिक्रमण काल (Rotation time) किसे कहते हैं है ?
a. चन्द्रमा के चारों ओर ग्रह एक चक्कर जितने समय में लगाता है
b. वायुमण्डल (Atmosphere) के चारों ओर ग्रह एक चक्कर जितने समय में लगाता है
c. सूर्य के चारों ओर ग्रह एक चक्कर जितने समय में लगाता है
d. इनमे से कोई नही

11. सूर्य के निकटतम ग्रह का परिक्रमण काल होता है ?
a. 84 दिन
b. 88 दिन
c. 165 दिन
d. 180 दिन

सूर्य के निकटतम ग्रह बुध का 88 दिन परिक्रमण काल होता है

12. सूर्य के दूरस्थ ग्रह का परिक्रमण काल होता है?
a. 84 दिन
b. 88 दिन
c. 165 दिन
d. 180 दिन

सूर्य के दूरस्थ ग्रह वरुण अपना एक परिक्रमण काल 164.8 वर्ष में पूरा करता है. वरुण का परिभ्रमण काल 16 घंटे है

मानव मस्तिष्क,अंतस्रावी ग्रंथिया एवं हार्मोन्स

tags- गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम क्या है, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल कितनी ऊंचाई तक है, गुरुत्वाकर्षण का नियम किसने दिया, पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल कितना है, गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का महत्व, गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर, गुरुत्वाकर्षण नोट्स, गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

2 thoughts on “न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम || गुरुत्वाकर्षण प्रश्न उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *