25 December 2020 Current Affairs || Current Affairs in Hindi

25 December 2020 Current Affairs

25 December Current Affairs

करेंट अफयर्स भाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को पास करने के लिए अतिआवश्यक भाग है। आजकल अधिकतर Exams में करेंट अफेयर से जुड़े Questions पूछे जाते है।। इसलिए हम आपके लिए प्रतिदिन Current Affairs भाग लेकर आते है। आशा करता हूँ आपको सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा

1. हाल ही में पीएम मोदी ने किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए सेहत (SEHAT) योजना शुरू करने की बात कही है ?
अ. पुडुचेरी
ब. जम्मू और कश्मीर
स. उत्तर प्रदेश
द. पंजाब

उत्तर – ब
– पीएम मोदी जम्मू और कश्मीर के लिए SEHAT योजना शुरू करने जा रहे है।
– सेहत अर्थात सोशल एंडेवर फॉर हेल्थ एंड टेलीमेडिसिन।
– इस योजना के तहत जम्मू-कश्मीर के निवासियों को 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवर के लिए मुफ्त कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएग।
– योजना का लाभ मिलने वाले व्यक्तियों को एक कार्ड प्रदान किया जाएगा।
– आरोग्य मित्र की मदद से इस योजना के तहत अधिकतम लोगों को कवर करने का प्रयास किया जाएगा।

2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) प्रसारण सेवाओं के लिए कितने प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी दी है ?
अ. 50%
ब. 75%
स. 90%
द. 100%

उत्तर – द
– हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवाओं के लिए संशोधित दिशा-निर्देशों को मंजूरी दी है।
– डायरेक्ट टू होम में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दी गई है।
– साथ ही लाइसेंस की अवधि को भी 20 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है जो पहले 10 साल थी।
– नए निर्देशों के अनुसार लाइसेंस शुल्क को समायोजित सकल राजस्व के 8% तय किया गया है पहले यह राशि 10% थी।
– अब प्रसारण फर्मों को लाइसेंस शुल्क का भुगतान तिमाही आधार पर करना होगा पहले वार्षिक आधार पर भुगतान करना होता था।
– नए निर्देशों में भारत सरकार ने डीटीएच ऑपरेटरों को बुनियादी ढांचे को साझा करने की अनुमति दी है।

 

3. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना में बदलाव को मंजूरी दे दी है। इसमें केंद्र और राज्यों का नया वित्त पोषण अनुपात क्या रखा गया है ?
अ. 60:40
ब. 50:50
स. 70:30
द. 90:10

उत्तर – अ
– हाल ही में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृति योजना में बदलाव को मंजूरी दी है।
– इसमें केंद्र और राज्यों का नया वित्त पोषण 60:40 अनुपात रखा गया है।
– इस योजना को साइबर सुरक्षा के साथ एक ऑनलाइन मंच पर चलाया जाएगा।
– इस योजना में गरीब छात्रों के नामांकन, समय और भुगतान, जवाबदेही, सतत निगरानी और कुल पारदर्शिता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
– इसके तहत केंद्रीय सहायता जो सालाना लगभग 1100 करोड़ रुपए थी वह अब 6000 हजार करोड़ हो जाएगी।

 

4. हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफ़ प्रमोशन ऑफ़ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआइआइटी) द्वारा नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स (एनएसए) 2021 का कौन-सा संस्करण लॉन्च किया जा रहा है ?
अ. पहला
ब. दूसरा
स. तीसरा
द. चौथा

उत्तर – ब
– हाल ही में नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स 2021 का दूसरा संस्करण लॉन्च किया जा रहा है।
– इसे डिपार्टमेंट ऑफ़ प्रमोशन ऑफ़ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड द्वारा लॉन्च किया जा रहा है।
– यह आत्मनिर्भर भारत की प्राप्ति हेतु आवश्यक उत्पादों के स्वदेशीकरण की दिशा में नवाचारों को पहचानने पर केंद्रित है।
– डीपीआइआइटी ने नेशनल स्टार्टअप अवार्ड्स की शुरुआत 2019 में स्टार्टअप और इकोसिस्टम एनेब्लर्स को पहचानने और पुरस्कृत करने के उद्देश्य से की थी।

5. राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है ?
अ. 22 दिसंबर
ब. 23 दिसंबर
स. 24 दिसंबर
द. 25 दिसंबर

उत्तर – स
– 24 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
– यह दिवस उपभोक्ता के अधिकारों व उत्तरदायित्व पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है।
– 24 दिसंबर 1986 को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी थी।
– उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 भारत में उपभोक्ता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
– इस अधिनियम द्वारा उपभोक्ता की शिकायतों के निवारण की व्यवस्था को तीव्र किया जाता है।

 

6. हाल ही में मध्यम दूरी की सतह से हवा मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का परीक्षण किया गया है। डीआरडीओ ने इसे संयुक्त रूप से किसके साथ मिलकर विकसित किया है ?
अ. इसरो
ब. रोस्कोस्मोस
स. इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज
द. कनाडा

उत्तर – स
– हाल ही में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मिसाइल MRSAM का परीक्षण किया गया है।
– इसे संयुक्त रूप से रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन और इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज द्वारा विकसित किया गया था।
– MRSAM एक कमांड कंट्रोल सिस्टम है जो रडार, मोबाइल लॉन्चर सिस्टम और मिसाइलों को ट्रैक करता है।
– यह आठ कैनिस्टराइज़्ड मिसाइलों को दो स्टैक को ले जाने और करने में सक्षम है।
– इसमें एडवांस्ड एक्टिव रडार रेडियो फ्रीक्वेंसी सीकर लगा हुआ है साथ ही इसमें बाई-डायरेक्शनल डेटा लिंक और फेज्ड ऐरे रडार भी है।

7. निम्न में से किसकी जयंती के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान साहित्य उत्सव-विज्ञानिका (VIGYANIKA) का आयोजन किया गया ?
अ. चौधरी चरण सिंह
ब. अटल बिहारी वाजपेई
स. सरदार वल्लभ भाई पटेल
द. श्रीनिवास रामानुजन

उत्तर – द
– विज्ञान भारत, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और सीएसआईआर-नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस कम्युनिकेशन एंड इनफार्मेशन रिसोर्सेज (CSIR-NISCAIR) ने हाल ही में 22 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान साहित्य महोत्सव – “विज्ञानिका” का उद्घाटन किया है।
– विज्ञानिका का उद्घाटन 6वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2020 के उद्घाटन दिवस पर किया गया।
– प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को मनाने के लिए विज्ञानिका का आयोजन किया गया है।
– इसका उद्देश्य विज्ञान और साहित्य को लोगों तक पहुँचाना है।
-CSIR-NISCAIR के निदेशक ने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों व प्रतिभागियों को सम्बोधित किया और कोविड-19 का मुकाबला करने में विज्ञान संचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

8. इसरो किस भारतीय प्रौधोगिकी संस्थान (आईआईटी) में अंतरिक्ष के लिए एक क्षेत्रीय शैक्षणिक केंद्र स्थापित करेगा ?
अ. आईआईटी गुवाहाटी
ब. आईआईटी वाराणसी
स. आईआईटी दिल्ली
द. आईआईटी खड़गपुर

उत्तर – ब
– भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आईआईटी वाराणसी में छोटे और लम्बे समय की परियोजनाओं की सुविधाओं के लिए एक क्षेत्रीय शैक्षणिक केंद्र स्थापित करेगा।
– इसका उद्देश्य छात्रों में अनुसन्धान और विकास की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
– बी-टेक और एम-टेक छात्रों के लिए अल्पकालिक परियोजनाएं भी इसमें शामिल की जाएगी।

9. हाल ही में प्रसिद्ध कवियत्री सुगाथाकुमारी का निधन हो गया है। उनका सम्बन्ध भारत की किस भाषा से था ?
अ. मलयालम
ब. कन्नड़
स. तेलुगु
द. भोजपुरी

उत्तर – अ
– प्रसिद्ध कवियत्री और एक्टिविस्ट सुगाथाकुमारी का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
– यह मलयालम साहित्य के क्षेत्र में एक प्रभावशाली कवियत्री और एक्टिविस्ट थी।
– इन्हें केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है।
– सुगाथाकुमारी को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है।

10. हाल ही में किसने दिल्ली एनसीआर में सभी उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया है ?
अ. पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
ब. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग
स. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
द. नीति आयोग

उत्तर – ब
– वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली एनसीआर में सभी उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया है।
– इस आयोग के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला धुंआ शहर की हवा को सबसे ज्यादा प्रदूषित कर रहा हैं।
– पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार : 50 औद्योगिक क्षेत्रों में फैली लगभग 1,644 औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी में बदलने की जरुरत है।
– आयोग ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में सभी उद्योगों को पीएनजी पर स्विच करने का आदेश दिया है।

11. हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार कहाँ पर ब्लू व्हेल की एक नई आबादी के सबूत मिले है ?
अ. प्रशांत महासागर
ब. पूर्वी हिन्द महासागर
स. पश्चिमी हिन्द महासागर
द. अटलांटिक महासागर

उत्तर – स
– हाल ही में किए गए एक अध्ययन के अनुसार पश्चिमी हिन्द महासागर पर ब्लू व्हेल की एक नई आबादी के सबूत मिले है।
– यह दावा वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र की ध्वनि रिकॉर्डिंग के विश्लेषण के आधार पर किया है।
– इस शोध में अमेरिका के न्यू इंग्लैंड एक्वेरियम के शोधकर्ता शामिल है।
– हर जगह ब्लू व्हेल की अलग और अनोखी आवाज होती है।
– ब्लू व्हेल की इस आबादी के बारे में पहले यह माना जाता था की यह श्रीलंका के दक्षिण-मध्य हिन्द महासागर तट में पाई जाने वाली ब्लू व्हेल से सम्बंधित है लेकिन नए अध्ययन से पता चला कि दोनों क्षेत्रों से रिकॉर्ड की गई आवाजें अलग है।

ताम्र पाषाणकाल से सम्बन्धित प्रश्न

प्रागैतिहासिक काल के महत्वपूर्ण प्रश्न – इतिहास

ताम्र पाषाण काल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

वेदों के बारें में 

current affairs in hindi, today current affairs, current affairs 2020 in hindi, current affairs pdf, latest current affairs questions and answers, current affairs in india, current affairs in india 2020,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

One thought on “25 December 2020 Current Affairs || Current Affairs in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *