24 February 2021 Current Affairs

24 February 2021 Current Affairs

24 February 2021 Current Affairs

प्रिय पाठकों
यदि आप किसी सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आपको Current Affairs की Knowledge हो, आपको जानकारी होनी चाहिए कि आपके राज्य, देश और विदेश में क्या हो रहा है, आपकी सरकार कौन से अभियान, समितियां और योजनायें (campaign, committees, and schemes) शुरू कर रही है. कौन से नियम और कानून (Rules and Regulations) बनाये गये हैं, उनमें क्या बदलाव किये जा रहे हैं, देश की अर्थव्यवस्था (Economy) कैसी चल रही है, राजनीति (Politics) में क्या हो रहा है, हमारे देश में कौन सी नई टेक्नोलॉजी (New Tecnology) आई है, विज्ञान में कौन से नए आविष्कार (New Inventions )हो रहे हैं, सूचना के क्षेत्र (information sector) में हम कितना प्रयास कर रहे हैं, हमारे देश की सेना में कौन सी Exercise चलाई जा रही हैं.

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की समसामयिक घटनाओं के रूप में करंट अफेयर्स 2021 UPSC,PCS,CSE, सीविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, बीमा, SSC, रेलवे जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. करंट अफेयर्स सभी सेक्शन्स में सबसे कम समय लेता है, क्योंकि, इसमें आपको calculation नहीं करनी होती है, यहाँ केवल आपकी knowledge ही काम आती है और इसकी सही से तैयारी करने के लिए आपको केवल अच्छे Source और स्टडी मेटीरियल की ज़रूरत होती है, जो बस हम तैयार करते हैं आपके लिए…

करंट अफेयर्स 2021 के प्रश्न अलग-अलग टॉपिक्स जैसे राष्ट्रीय समाचार, अंतर्राष्ट्रीय समाचार, राज्य समाचार, खेल, पुरस्कार, शिखर, योजनाएं, पुस्तकें और लेखक, रैंक और रिपोर्ट, महत्वपूर्ण दिन, अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि से topics से पूछे जाते हैं. इसके अंतर्गत हम Daily GK Update, Weekly One-Liners, Daily Quiz, Current Affairs mock test और The Hindu Review. को शामिल करते हैं.

  1. भाषा आंदोलन के शहीदों के सम्मान में प्रख्यात व्यक्तियों को एकुशे पदक से किस देश ने सम्मानित किया है?

अ. मालदीव

ब. श्रीलंका

स. बांग्लादेश

द. थाईलैंड

 

उत्तर

– बांग्लादेश में भाषा आंदोलन के दौरान शहीद हुए लोगों के सम्मान में प्रतिष्ठित व्यक्तियों को एकुशे पदक पुरस्कार दिया गया है।

– एकुशे पदक को 1952 में शुरू किया गया था।

– यह पुरस्कार प्रति वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

– यह बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

– इस पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाण पत्र और टीके 40,000 (टीके बांग्लादेशी मुद्रा जिसे टका के नाम से भी जाना जाता है) प्राप्त होता है।

– 21 फरवरी 2021 को मनाए गए अमार एकुशे दिवस की पूर्व संध्या पर 21 प्रतिष्ठित हस्तियों को एकुशे पदक 2021 से सम्मानित किया गया।

 

 

  1. निम्न में से किस भारतीय को इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियंस अवार्ड (International Anti-corruption Champions Award) से सम्मानित किया गया?

अ. अंजलि भारद्वाज

ब. दुष्यंत दवे

स. अरुणा रॉय

द. प्रशांत भूषण

उत्तर

– इंटरनेशनल एंटी करप्शन चैंपियंस अवार्ड से आरटीआई कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज को सम्मानित किया गया है।

– अमेरिकी सरकार द्वारा देश-दुनिया के कुल 12 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया है, जिसमें भारत की अंजली भारद्वाज भी शामिल है।

– अमेरिकी सरकार द्वारा इस पुरस्कार की इसी बार से शुरुआत की गई है।

– भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए इन लोगों को यह पुरस्कार दिया गया।

– अंजली भारद्वाज लोगों के सूचना के अधिकार के लिए राष्ट्रीय अभियान की सह-संयोजक हैं।

– वह दो दशकों से अधिक समय से आरटीआई आंदोलन में शामिल है।

 

 

  1. खबरों में रहा क्रेमंथोडियम इंडिकम (cremanthodium indicum) पौधे का IUCN स्टेटस क्या है?

अ. एंडेंजर्ड

ब. वल्नरेबल

स. लिस्ट कंसर्न

द. क्रिटिकली एंडेंजर्ड

 

 

उत्तर

– अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में अल्पाइन पौधे की एक नई प्रजाति पाई गई है।

– इस प्रजाति का नाम है:- cremanthodium indicum (क्रेमंथोडियम इंडिकम)।

– इसका आईयूसीएन स्टेटस क्रिटिकली एंडेंजर्ड है।

– इस पौधे की लंबाई 16 से 24 सेंटीमीटर है।

 

 

  1. एएसआई न्यू डिस्कवरी अवार्ड (ASI New Discovery Award) 2021 से किसे सम्मानित किया गया है?

अ. नासा

ब. इंटर- यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स

स. इसरो

द. इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन

 

उत्तर

– आईयूसीएए यानी इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स की टीम को एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया न्यू डिस्कवरी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है।

– गैलेक्सी से संबंधित Lyman continuum emission की खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

– इस टीम ने डॉ कनक साहा की अगुवाई में यह खोज की थी।

– एएसआई अवार्ड हर साल दिया जाता है।

 

 

  1. आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना का शुभारंभ किस राज्य द्वारा किया गया?

अ. उत्तर प्रदेश

ब. राजस्थान

स. हिमाचल प्रदेश

द. आंध्र प्रदेश

 

उत्तर

– उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने ‘आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना’शुरू की है।

– इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाकर उन्हें एक समृद्ध एवं खुशहाल जीवन प्रदान करना है।

– सभी अलग-अलग योजनाएं इस छत्र योजना के तहत आएंगी।

– योजना का मुख्य उद्देश्य 2022 तक किसान की आय में वृद्धि करना और उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों को नियोजित करना है।

– इस योजना के तहत, सरकार अपने उत्पादों के विपणन और मूल्य संवर्धन में निवेश और मदद के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेगी।

– उत्तर प्रदेश को “आत्मनिर्भर” बनाने के लक्ष्य के साथ, योगी आदित्यनाथ सरकार ने कृषि क्षेत्र पर ध्यान देने के साथ राज्य विधानसभा में 2021-22 के लिए 5,50,270.78 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

24 February 2021 Current Affairs
24 February 2021 Current Affairs

 

  1. विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर भारत के किस राज्य में बनाने की योजना है?

अ. बिहार

ब. छत्तीसगढ

स. उत्तर प्रदेश

द. गुजरात

 

उत्तर

– गुजरात के जामनगर में विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाए जाने की अंबानी परिवार की योजना है।

– 2023 तक इसके चालू होने की संभावना है।

– दरअसल रिलायंस ने असम के एक सरकारी चिड़ियाघर से दो रेअर ब्लैक पैंथर को अपने इस नए चिड़ियाघर में लाने के लिए समझौता किया है।

– इसके बदले में रिलायंस, इजराइल से जेब्रा का दो जोड़ा मंगाकर असम के चिड़ियाघर को देगा।

– इसी को लेकर विवाद छिड़ गया है।

 

 

  1. हाल ही में कुशीनगर एयरपोर्ट को डीजीसीए से इंटरनेशनल लाइसेंस मिल गया। बताइए उत्तर प्रदेश में अब कुल कितने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे?

अ. एक

ब. दो

स. तीन

द. चार

 

उत्तर

– हाल ही में निर्माणाधीन कुशीनगर एयरपोर्ट को डीजीसीए यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन से इंटरनेशनल लाइसेंस मिल गया।

– इस एयरपोर्ट का निर्माण पूरा हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश में कुल 3 अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट हो जाएंगे।

– उत्तर प्रदेश में पहले से ही 2 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी और लखनऊ में है।

– उत्तर प्रदेश में कुल 7 एयरपोर्ट चालू है एवं 10 और एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं।

 

 

  1. चावल की निम्न किस्मों में से किसे बुद्ध चावल के रूप में भी जाना जाता है?

अ. सांबा

ब. काला नमक चावल

स. राजामुड़ी

द. सलेम सन्ना

 

उत्तर

– काला नमक चावल को ‘बुद्ध चावल’ के रूप में भी जाना जाता है।

– यह भारत में उगाए जाने वाले सुगंधित चावल की बेहतरीन किस्मों में से एक हैं।

– इसे ‘बुद्ध का महाप्रसाद’ के नाम से भी जाना जाता है।

– इसे बौद्ध भिक्षुओं को बोद्ध देशों में चावल को बढ़ावा देने के प्रयास के लिए पेश किया गया था।

– मुख्य रूप से देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, बहराइच, श्रावस्ती में इस चावल की खेती की जाती है।

– हाल ही में यह समाचारों में बना हुआ है क्योंकि उत्तर प्रदेश 20 टन काला नमक चावल की एक ही खेप को सिंगापुर से निर्यात करेगा।

– इस कदम से राज्य में कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

  1. बिहार में खेल विश्वविद्यालय कहां बनाया जाएगा?

अ. राजगीर

ब. आरा

स. औरंगाबाद

द. गया

 

उत्तर

– बिहार में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ ही एक खेल यूनिवर्सिटी भी खोली जाएगी।

– बिहार के राजगीर में एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी यानी खेल विश्वविद्यालय बनाया जाएगा।

– राज्य में खेल को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है।

– राजगीर में स्टेडियम के निर्माण के अतिरिक्त खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए पहले से ही काम चल रहा है।

 

 

  1. हाल ही में किस संगठन द्वारा मेकिंग पीस विद नेचर रिपोर्ट जारी की गई है?

अ. यूनिसेफ

ब. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम

स. खाद्य और कृषि संगठन

द. जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल

उत्तर

– हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम यूएनईपी द्वारा ‘मेकिंग पीस विद नेचर’ रिपोर्ट जारी की गई है।

– यह यूएनईपी की पहली संश्लेषण रिपोर्ट है और जैव विविधता, जलवायु और प्रदूषण से जुड़ी आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक वैज्ञानिक खाका है।

– यह रिपोर्ट वैश्विक पर्यावरण आकलन से प्राप्त साक्ष्यों पर आधारित है।

– इस रिपोर्ट के मूल्यांकन का परिणाम वर्तमान पारिस्थितिक, आर्थिक और सामाजिक वास्तविकता और सतत विकास के लिए 2030 के लक्ष्य पर आधारित हैं।

 

 

  1. खबरों में रहा N440K एवं E484K हैं?

अ. पौधा

ब. मिसाइल

स. SARS-CoV-2 का नया स्ट्रेन

द. लॉन्च व्हीकल

 

उत्तर

– भारत के तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल एवं तेलंगाना में SARS-CoV-2 के दो नए स्ट्रेन पाए गए हैं।

– यह नए स्ट्रेन N440K एवं E484K है।

– INSACOG यानी SARS-CoV-2 Genomic Consortia द्वारा इन दोनों स्ट्रेन्स को डिटेक्ट किया गया है।

– राहत की बात यह है कि भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में इन दोनों स्ट्रेन्स के होने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण अभी तक नहीं मिला है।

– ये दोनों स्ट्रेन्स यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका एवं ब्राजील के वैरिएंट्स से अलग है।

 

 

  1. किस देश के सर्वोच्च न्यायालय ने 24 फरवरी 2021 को भंग किए गए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स को बहाल कर दिया है?

अ. भूटान

ब. म्यांमार

स. लाओस

द. नेपाल

 

उत्तर

– नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने 24 फरवरी 2021 को भंग किए गए प्रतिनिधि सभा को बहाल कर दिया।

– मुख्य न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने 20 दिसंबर 2020 को प्रतिनिधि सभा को भंग करने के सरकार के फैसले को रद्द कर दिया।

– नेपाल के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद को भंग कर दिया था और अप्रैल-मई 2021 में मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी।

 

 

  1. Irakli garibashvili (इराकली गरीबाशविली) किस देश के नए प्रधानमंत्री बने है?

अ. ट्यूनीशिया

ब. अर्मेनिया

स. जॉर्जिया

द. अजरबैजान

 

उत्तर

– जॉर्जिया इस समय राजनीतिक संकट से गुजर रहा है।

– प्रदर्शनकारी जॉर्जिया के संसद के सामने टेंट लगाकर देश के मुख्य विपक्षी नेता निका मेलिया की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।

– दरअसल 2019 में देश में हुए विरोध के दौरान उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा था एवं कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।

– निका  मेलिया के गिरफ्तार होने से देश में राजनीतिक संकट उत्पन्न होने के डर से प्रधानमंत्री Giorgi Gakharia ने निका मेलिया की गिरफ्तारी का विरोध किया और अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

– अब जॉर्जिया के सांसदों ने प्रधानमंत्री Giorgi Gakharia को हटाकर देश का नया प्रधानमंत्री Irakli Garibashvili को बनाया है।

– जॉर्जिया काला सागर के पूर्वी तट पर स्थित है।

– यह सोवियत संघ का हिस्सा भी रह चुका है।

 

 

  1. नागालैंड में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 68 मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट पर भारत सरकार ने किस के साथ समझौता किया है?

अ. एशियन डेवलपमेंट बैंक

ब. विश्व बैंक

स. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

द. विश्व आर्थिक मंच

 

उत्तर

– भारत सरकार, नागालैंड सरकार और विश्व बैंक ने नागालैंड में भारत की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर किया है।

– 68 मिलियन डॉलर के इस प्रोजेक्ट का नाम है: Nagaland: Enhancing Classroom Teaching and Resources Project (नागालैंड: एन्हेन्सिंग क्लासरूम टीचिंग एंड रिसोर्सेस प्रोजेक्ट)।

– इस प्रोजेक्ट के तहत नागालैंड के चयनित स्कूलों में क्लास रूम में सुधार लाया जाएगा एवं शिक्षक और विद्यार्थियों को ऑनलाइन लर्निंग तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए टेक्नोलॉजी सिस्टम का विकास किया जाएगा।

 

 

  1. अफ्रीका का पहला देश कौन सा है जिसके साथ भारत ने सीईसीपीए (CECPA) पर हस्ताक्षर किया है?

अ. मॉरीशस

ब. मोरक्को

स. लीबिया

द. मिस्र

 

उत्तर

– भारत और मॉरीशस के बीच सीईसीपीए यानी कॉम्प्रिहेंसिव इकोनामिक कोऑपरेशन एंड पार्टनरशिप एग्रीमेंट (व्यापक आर्थिक सहयोग और साझेदारी समझौते) पर हस्ताक्षर किए गए।

– भारत के विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर की मॉरीशस यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है।

– मॉरीशस भारत का पहला देश बन गया है जिसके साथ भारत ने सीईसीपीए पर हस्ताक्षर किया है।

– इस समझौते के तहत भारत के टेक्सटाइल, कृषि उत्पाद सहित 310 वस्तुओं को मॉरीशस के बाजारों में एवं वही मॉरीशस के फल, चीनी, मेडिकल, सर्जिकल उपकरण सहित 615 वस्तुओं को भारत के बाजारों में प्राथमिकता दी जाएगी।

– मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित अफ्रीका का एक द्वीपीय देश है।

– मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस है।

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *