22 October 2021 current affairs || top most current affairs

22 October 2021 current affairs

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की समसामयिक घटनाओं के रूप में करंट अफेयर्स 2021 UPSC,PCS,CSE, सीविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, बीमा, SSC, रेलवे जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. करंट अफेयर्स सभी सेक्शन्स में सबसे कम समय लेता है, क्योंकि, इसमें आपको calculation नहीं करनी होती है, यहाँ केवल आपकी knowledge ही काम आती है और इसकी सही से तैयारी करने के लिए आपको केवल अच्छे Source और स्टडी मेटीरियल की ज़रूरत होती है, जो बस हम तैयार करते हैं आपके लिए…

1. विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
अ. 24 अक्टूबर
ब. 21अक्टूबर
स. 20 अक्टूबर
द. 19 अक्टूबर

उत्तर- स

 

2. सरनजीत का हाल ही में 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह किस खेल से संबंधित थे?
अ. हॉकी
ब. क्रिकेट
स. फुटबॉल
द. बैडमिंटन

उत्तर- अ

 

3. किसकी सहायक कंपनी NAB संरक्षण ने किसान उत्पादक संगठनों (CGFTFPO) के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के लिए एक ट्रस्ट डीड पर हस्ताक्षर किए हैं?
अ. नाल्को
ब. नाबार्ड
स. इफ्फको
द. बीपीसीएल

उत्तर- ब

 

4. विश्व सांख्यिकी दिवस (World Statistics Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
अ. 10 जनवरी
ब. 12 मार्च
स. 25 अप्रैल
द. 20 अक्टूबर

उत्तर- द

 

5. कौन-सा राज्य 2022 में साउथ एशियन फेडरेशन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा?
अ. असम
ब. सिक्किम
स. मणिपुर
द. नागालैंड

उत्तर- स

 

6. मेरिलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने हाल ही में किन दो भारतीय खिलाड़ियों को मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है?
अ. जवागल श्रीनाथ और हरभजन सिंह
ब. दिनेश कार्तिक और कुलदीप यादव
स. मुरली विजय और शाहबाज नदीम
द. इरफान पठान और श्रेयस गोपाल

उत्तर- अ

 

7. एलियम नेगियनम नामक प्याज की एक नई प्रजाति किस राज्य से खोजी गई है?
अ. पंजाब
ब. उड़ीसा
स. कर्नाटक
द. उत्तराखंड

उत्तर- द

 

8. निम्न में से किसने हाल ही में ‘2021 के लिए वैश्विक टीबी रिपोर्ट’ जारी की है?
अ. यूनिसेफ
ब. विश्व स्वास्थ्य सभा
स. विश्व स्वास्थ्य संगठन
द. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च

उत्तर- स

 

9. बर्लिन फिल्म महोत्सव 2022 के अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
अ. एम नाइट श्यामलन
ब. राहुल सचदेवा
स. मृणाल सेन
द. गणेश जैन

उत्तर- अ

 

10. पीएम मोदी ने निम्नलिखित में से किस राज्य में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया है?
अ. बिहार
ब. झारखंड
स. मध्य प्रदेश
द. उत्तर प्रदेश

उत्तर- द

 

11. निम्न में से किस देश में अमेरिका के दूत रहे जलमय खलीलजाद (Zalmay Khalilzad) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
अ. अफगानिस्तान
ब. पाकिस्तान
स. बांग्लादेश
द. ईरान

उत्तर- अ

 

12. हाल ही में, भारत एक बैठक में भाग लेता है जिसे कुछ तिमाहियों में “नई क्वाड” बैठक के रूप में वर्णित किया गया है। निम्न में से किस देश ने इस बैठक में भाग नहीं लिया है?
अ. संयुक्त अरब अमीरात
ब. संयुक्त राज्य अमेरिका
स. यूनाइटेड किंगडम
द. इजराइल

उत्तर- स

 

13.निम्न में से किसने हिंसक ड्रग अपराधों में वृद्धि पर 60 दिनों के आपातकाल की घोषणा की है?
अ. पेरू
ब. अर्जेंटीना
स. कोलंबिया
द. इक्वेडोर

उत्तर- द

 

14. भारत किस समझौते के तहत अपने 2030 जलवायु लक्ष्यों को अद्यतन करने के लिए तैयार है?
अ. लंदन समझौता
ब. पेरिस समझौता
स. बेसल समझौता
द. जिनेवा समझौता

उत्तर- ब

कैबिनेट मिशन योजना क्या थी

सुभाष चन्द्र बोस और आजाद हिन्द फौज

डॉ. लतीफ योजना , राजगोपालाचारी योजना एवं लियाकत–देसाई फार्मूला

क्रिप्स मिशन योजना क्या थी?

मुस्लिम लीग और पाकिस्तान की माँग

 

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *