3 February 2022 current affairs

3 February 2022 current affairs

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की समसामयिक घटनाओं के रूप में करंट अफेयर्स 2022 UPSC,PCS,CSE, सीविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, बीमा, SSC, रेलवे जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. करंट अफेयर्स सभी सेक्शन्स में सबसे कम समय लेता है, क्योंकि, इसमें आपको calculation नहीं करनी होती है, यहाँ केवल आपकी knowledge ही काम आती है और इसकी सही से तैयारी करने के लिए आपको केवल अच्छे Source और स्टडी मेटीरियल की ज़रूरत होती है, जो बस हम तैयार करते हैं आपके लिए..

1. विश्व आर्द्रभूमि दिवस 2022 के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. यह हर साल 2 फरवरी को मनाया जाता है।
2. ‘वेटलैंड्स एक्शन फॉर पीपल एंड नेचर’ इस साल के वर्ल्ड वेटलैंड्स डे की थीम है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- स

2. 1 फरवरी को भारत और यूरोपीय संघ के बीच समुद्री सुरक्षा संवाद का कौन सा संस्करण आयोजित किया गया है?
अ. पहला
ब. चौथा
स. तीसरा
द. दूसरा

उत्तर- द

3. भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) का गठन किस वर्ष किया गया था?
अ. 2012
ब. 2009
स. 2008
द. 2006

उत्तर- स

4. सरकार ने ‘पीएम-डिवाइन’ योजना की घोषणा की। इसे किसके द्वारा लागू किया जाएगा?
अ. उत्तर पूर्व क्षेत्र विभाग
ब. उत्तर-पूर्वी परिषद
स. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
द. गृह मंत्रालय

उत्तर- ब

5. राष्ट्रीय भूमि मुद्रीकरण निगम (एनएलएमसी) को कितने करोड़ की प्रारंभिक अधिकृत शेयर पूंजी के साथ 100% भारत सरकार के स्वामित्व वाली इकाई के रूप में शामिल किया गया है?
अ. 5000 करोड़ रुपए
ब. 1000 करोड़ रुपए
स. 500 करोड़ रुपए
द. 100 करोड़ रुपए

उत्तर- अ

6. द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर भारत-ओमान संयुक्त सैन्य सहयोग समिति की बैठक (JMCC) का 11वां संस्करण कहा आयोजित किया गया?
अ. बंबई
ब. जयपुर
स. नई दिल्ली
द. कोलकाता

उत्तर- स

7. सेहत योजना किस मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है?
अ. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
ब. महिला और बाल विकास मंत्रालय
स. आयुष मंत्रालय
द. रक्षा मंत्रालय

उत्तर- द

8. पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन किस क्षेत्र से जुड़ा है?
अ. भारतीय शास्त्रीय संगीत
ब. स्वास्थ्य
स. क्रिकेट
द. योग

उत्तर- अ

9. ई-पासपोर्ट के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. सरकार 2022-23 में एम्बेडेड चिप्स और फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी के साथ ई-पासपोर्ट जारी करेगी।
2. ई-पासपोर्ट नासिक में इंडिया सिक्योरिटी प्रेस में तैयार किए जाएंगे।
अ. केवल 2
ब. केवल 1
स. 1 और 2
द. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर- स

10. ज्ञान कौर बनाम पंजाब राज्य मामला निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
अ. BCCI में भ्रष्टाचार
ब. आपातकाल
स. बेटी को पैतृक सम्पति में समान अधिकार
द. यूथनेशिया

उत्तर- द

11. शियोमारा कास्त्रो ने निम्न में से किस देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
अ. मेक्सिको
ब. होंडुरास
स. क्यूबा
द. निकारागुआ

उत्तर- ब

12. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा किस देश को गैर-नाटो सहयोगी (Non-NATO Ally) का दर्जा दिया गया है?
अ. कतर
ब. ओमान
स. यमन
द. यूक्रेन

उत्तर- अ

13. गणतंत्र दिवस परेड 2022 में भाग लेने वाली भारत की पहली महिला राफेल फाइटर जेट पायलट कौन है?
अ. मालिनी सेठ
ब. अवनि चतुर्वेदी
स. शिवांगी सिंह
द. भावना कंठो

उत्तर- स

 

14. केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) वित्त वर्ष 2022-23 में ब्लॉकचेन तकनीक द्वारा समर्थित केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) जारी करेगा।
2. सीबीडीसी विकेंद्रीकृत आभासी मुद्राओं के समान होगा।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- अ

 

15. केंद्रीय बजट 2022-23 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कौनसा क्रमिक पेपरलेस बजट था?
अ. पहला
ब. दूसरा
स. तीसरा
द. चौथा

उत्तर- ब

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *