29 September 2021 current affairs || current affairs in hindi

29 September 2021 current affairs

यदि आप किसी सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आपको Current Affairs की Knowledge हो, आपको जानकारी होनी चाहिए कि आपके राज्य, देश और विदेश में क्या हो रहा है, आपकी सरकार कौन से अभियान, समितियां और योजनायें (campaign, committees, and schemes) शुरू कर रही है. कौन से नियम और कानून (Rules and Regulations) बनाये गये हैं, उनमें क्या बदलाव किये जा रहे हैं, देश की अर्थव्यवस्था (Economy) कैसी चल रही है, राजनीति (Politics) में क्या हो रहा है, हमारे देश में कौन सी नई टेक्नोलॉजी (New Tecnology) आई है, विज्ञान में कौन से नए आविष्कार (New Inventions )हो रहे हैं, सूचना के क्षेत्र (information sector) में हम कितना प्रयास कर रहे हैं, हमारे देश की सेना में कौन सी Exercise चलाई जा रही हैं.

 

1. विश्व रेबीज दिवस 2021 का विषय निम्नलिखित में से कौन-सा है?
अ. रेबीज संदेश साझा करें, एक जीवन बचाएं
ब. रेबीज: टीकाकरण
स. रेबीज: तथ्य, डर नहीं
द. रेबीज को खत्म करें

उत्तर- स

 

2. जुडिमा वाइन को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग से सम्मानित किया गया है। यह किस राज्य का पारंपरिक पेय है?
अ. असम
ब. मणिपुर
स. हिमाचल प्रदेश
द. अरुणाचल प्रदेश

उत्तर- अ

 

3. राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 34वें महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ. लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी
ब. लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह
स. लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह
द. लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह

उत्तर- द

 

4. दिल्ली में अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर किसने हस्ताक्षर किए हैं?
अ. भारत पेट्रोलियम
ब. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड
स. तेल और प्राकृतिक गैस निगम
द. गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड

उत्तर- ब

 

5. ग्रामीण विकास मंत्रालय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान ने कितने दिव्यांगजनों को हुनरबाज पुरस्कारों से सम्मानित किया?
अ. 45
ब. 65
स. 75
द. 85

उत्तर- स

 

6. आरबीआई ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर निम्न में से किस निजी बैंक पर 2 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?
अ. ऐक्सिस बैंक
ब. आरबीएल बैंक
स. एचडीएफसी बैंक
द. आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर- ब

 

7. 29 सितंबर 2021 को, पीएम मोदी कहां पर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस मैनेजमेंट के नवनिर्मित परिसर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे?
अ. रायपुर
ब. जोधपुर
स. अजमेर
द. पुणे

उत्तर- अ

 

8. भारत को कितने साल की अवधि के लिए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के लिए बाहरी लेखा परीक्षक के रूप में चुना गया है।

अ. चार साल
ब. पांच साल
स. छह वर्ष
द. सात साल

उत्तर- स

 

9. संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेट गवर्नेस फोरम 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी निम्न में से किसको प्रदान की गयी है?
अ. प्रमोद सचदेवा
ब. कोमल तिवारी
स. मनोज अग्रवाल
द. पूर्णिमा तिवारी

उत्तर- द

 

10. निम्न में से किसने हाल ही में 75 गांवों में सांस्कृतिक मानचित्रण शुरू करने का निर्णय लिया है?
अ. राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली
ब. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र
स. भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण
द. सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र

उत्तर- ब

 

11. निम्न में से किस यूरोपीय देश ने हाल ही में समलैंगिक विवाह को वैध घोषित कर दिया है?
अ. स्विट्ज़रलैंड
ब. इंग्लैंड
स. जर्मनी
द. फ़्रांस

उत्तर- अ

 

12. निम्न में से किस मंत्रालय ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के सहयोग से दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डीएवाई-एनयूएलएम) एमआईएस पोर्टल पर बीज पूंजी मॉड्यूल लॉन्च किया है?
अ. सहकारिता मंत्रालय
ब. सूचना और प्रसारण मंत्रालय
स. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
द. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

उत्तर- स

 

13. निम्न में से किस देश की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसपीडी) ने हाल ही में संघीय चुनाव में वोट का सबसे बड़ा हिस्सा जीता है?
अ. फ्रांस
ब. इटली
स. जापान
द. जर्मनी

उत्तर- द

 

14. हाल ही में, आकाश मिसाइल के एक नए संस्करण का ओडिशा में किस जगह पर एकीकृत परीक्षण रेंज का सफलतापूर्वक उड़ान का परीक्षण किया गया है?
अ. चांदीपुर
ब. संबलपुर
स. अंबरनाथ
द. गोपालपुर

उत्तर-अ

 

15. ‘समर्पण पोर्टल’ के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. इसे पंजाब सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है।
2. यह उन लोगों के लिए एक मंच प्रदान करेगा जो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं।
सही कोड चुनें:-
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर- ब

ताम्र पाषाणकाल से सम्बन्धित प्रश्न

प्रागैतिहासिक काल के महत्वपूर्ण प्रश्न – इतिहास

ताम्र पाषाण काल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *