28 February 2022 current affairs || current affairs in hindi

28 February 2022 current affairs

यदि आप किसी सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आपको Current Affairs की Knowledge हो, आपको जानकारी होनी चाहिए कि आपके राज्य, देश और विदेश में क्या हो रहा है, आपकी सरकार कौन से अभियान, समितियां और योजनायें (campaign, committees, and schemes) शुरू कर रही है. कौन से नियम और कानून (Rules and Regulations) बनाये गये हैं, उनमें क्या बदलाव किये जा रहे हैं, देश की अर्थव्यवस्था (Economy) कैसी चल रही है, राजनीति (Politics) में क्या हो रहा है, हमारे देश में कौन सी नई टेक्नोलॉजी (New Technology) आई है, विज्ञान में कौन से नए आविष्कार (New Inventions )हो रहे हैं, सूचना के क्षेत्र (information sector) में हम कितना प्रयास कर रहे हैं, हमारे देश की सेना में कौन सी Exercise चलाई जा रही हैं.

1. हाल ही में ‘म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर’ किस शहर में खोला गया है?
अ. पेरिस
ब. बर्लिन
स. दुबई
द. लंदन

उत्तर- स

2. निम्न में से किस संगठन/मंत्रालय ने भाषा सर्टिफिकेट सेल्फी अभियान शुरू किया है?
अ. यूनेस्को इंडिया
ब. शिक्षा मंत्रालय
स. संस्कृति मंत्रालय
द. भारतीय भाषाओं का राष्ट्रीय संस्थान

उत्तर- ब

3. ‘धर्म गार्जियन-2022’ के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. यह भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
2. राजस्थान में 27 फरवरी से 10 मार्च तक इसका आयोजन किया जाएगा।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- द

4. बढ़ते ई-कचरे को संभालने के लिए कौन सी सरकार “देश का पहला” ई-कचरा इको-पार्क स्थापित करेगी?
अ. दिल्ली सरकार
ब. हरियाणा सरकार
स. पंजाब सरकार
द. गुजरात सरकार

उत्तर- अ

5. के. एन. राघवन को कितनी अवधि के लिए इंटरनेशनल रबर स्टडी ग्रुप (आईआरएसजी) का नया अध्यक्ष चुना गया है?
अ. एक वर्ष
ब. दो वर्ष
स. तीन वर्ष
द. चार वर्ष

उत्तर- ब

6. रक्षा मंत्रालय ने किस पहल के तहत चार लाख सामान्य सेवा केंद्रों (CSC) में पेंशन सेवाएं प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
अ. पहुंच
ब. अमृत
स. स्पर्श
द. अंजान

उत्तर- स

7. हाल ही में, हेमानंद बिस्वाल का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह किस राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री थे?
अ. मध्य प्रदेश
ब. असम
स. गुजरात
द. ओडिशा

उत्तर- द

8. कार्लोस अल्कराज गार्फिया ने किस देश के डिएगो श्वार्ट्जमैन को हराकर रियो ओपन का खिताब जीता है?
अ. ब्राजील
ब. अर्जेंटीना
स. स्पेन
द. कनाडा

उत्तर- ब

9. मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथंगा द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के सन्दर्भ में कौनसा कथन सही हैं?
1. बजट 14,008 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ पेश किया गया है।
2. बजट में नए कर लगाने और मौजूदा कर दरों में वृद्धि करने का प्रस्ताव शामिल है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- अ

10. खबरों में रही नाथद्वारा पेंटिंग का संबंध निम्नलिखित में से किस शैली से है?
अ. मेवाड़ चित्रकला शैली
ब. मारवाड़ चित्रकला शेली
स. हाड़ौती चित्रकला शैली
द. शेखावाटी चित्रकला शैली

उत्तर- अ

 

11. सी-डॉट ने 12वें वार्षिक एजिस ग्राहम बेल अवार्ड्स में कितने पुरस्कार जीते?
अ. पांच
ब. दो
स. तीन
द. चार

उत्तर- स

12. राष्ट्रपति ने किस व्यक्तित्व की 400वीं जयंती समारोह का उद्घाटन किया?
अ. बीर चिलाराय
ब. लचित बोरफुकान
स. छत्रपति शिवाजी महाराज
द. सुकाफा

उत्तर- ब

13. किस वर्ष पीएम मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया गया था?
अ. 2017
ब. 2018
स. 2019
द. 2020

उत्तर- स

14. हाल ही में किसे प्रबंध निदेशक (जेएस स्तर), नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (नैफेड) के रूप में नियुक्त किया गया है?
अ. सत्येंद्र सिंह
ब. चैतन्य मूर्ति
स. गीता मीतिना
द. राजबीर एस पंवार

उत्तर- द

15. आप्रवासन वीजा विदेशी पंजीकरण ट्रैकिंग (आईवीएफआरटी) योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. सरकार ने आईवीएफआरटी योजना को 31 मार्च 2030 तक जारी रखने की मंजूरी दी है।
2. इसका उद्देश्य आव्रजन, वीजा जारी करने, विदेशियों के पंजीकरण और भारत में उनके आंदोलनों पर नज़र रखने से संबंधित कार्यों को आपस में जोड़ना और सुधार करना है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपर्युक्त में से कोई भी नहीं

उत्तर- ब

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *