26 February 2022 current affairs || #currentaffairsrocket

26 February 2022 current affairs

करंट अफेयर्स 2022 के प्रश्न अलग-अलग टॉपिक्स जैसे राष्ट्रीय समाचार, अंतर्राष्ट्रीय समाचार, राज्य समाचार, खेल, पुरस्कार, शिखर, योजनाएं, पुस्तकें और लेखक, रैंक और रिपोर्ट, महत्वपूर्ण दिन, अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि से topics से पूछे जाते हैं. इसके अंतर्गत हम Daily GK Update, Weekly One-Liners, Daily Quiz, Current Affairs mock test और The Hindu Review. को शामिल करते हैं.

1. हाल ही में, केंद्र सरकार ने अपर भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में घोषित किया है। यह किस राज्य में स्थित है?
अ. तेलंगाना
ब. मध्य प्रदेश
स. आंध्र प्रदेश
द. कर्नाटक

उत्तर- द

2. समाचारों में देखा जाने वाला इंट्राकोर्टिकल विजुअल प्रोस्थेसिस (ICVP) किस क्षेत्र से संबंधित है?
अ. कृत्रिम दृष्टि
ब. नेवीगेशन
स. स्पाइवेयर
द. कृत्रिम बुद्धि

उत्तर- अ

3. वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?
अ. 2018
ब. 2010
स. 2014
द. 2012

उत्तर- ब

4. “एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर राष्ट्रीय रणनीति” के बारे में कौन सा कथन सही है?
1. इसका लक्ष्य 2025 तक वैश्विक एएम बाजार हिस्सेदारी का 5% हासिल करना है।
2. यह 24 फरवरी 2022 को जारी किया गया है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. इनमें से कोई नहीं

उत्तर- स

5. विश्व आर्थिक मंच और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स ने किस पर सहयोग करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
अ. 100 स्मार्ट शहर कार्यक्रम
ब. सस्टेनेबल सिटीज इंडिया प्रोग्राम
स. शहरी बुनियादी सेवा कार्यक्रम
द. छोटे और मध्यम शहरों का एकीकृत विकास कार्यक्रम

उत्तर- ब

 

6. रक्षा मंत्रालय के अधिग्रहण विंग ने युद्धक टैंक-टी-90 के कमांडर साइट के रेट्रो-संशोधन के लिए किस संगठन के साथ 1075 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए?
अ. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड
ब. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन
स. भारत डायनेमिक्स
द. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड

उत्तर- अ

 

7. एचआईवी रोगियों के उपचार के लिए निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति का उपयोग किया जाता है ?
अ. ब्लॉक और लॉक रणनीति
ब. पोक एंड क्लियर रणनीति
स. रिड्यूस और कंट्रोल रणनीति
द. उपर्युक्त सभी

उत्तर- द

 

8. महात्मा गांधी नरेगा के लिए लोकपाल ऐप किसके द्वारा लॉन्च किया गया था?
अ. कपिल मोरेश्वर पाटिल
ब. पीयूष गोयल
स. अश्विनी वैष्णव
द. गिरिराज सिंह

उत्तर- द

 

9. मूडीज ने वित्त वर्ष 2023 में भारत की विकास दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?
अ. 8%
ब. 8.4%
स. 9.5%
द. 9%

उत्तर- ब

10. सौर प्रोटॉन घटनाओं के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही है?
1. ये उच्च ऊर्जा प्रोटॉन हैं जो अंतरिक्ष प्रणालियों को बाधित करते हैं और अंतरिक्ष में विकिरण जोखिम को बढ़ाते हैं।
2. चंद्रयान – 2 लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (CLASS) ने सौर प्रोटॉन घटनाओं का पता लगाया हैं।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. न तो 1 और न ही 2

उत्तर- स

11. राकेश शर्मा को किस बैंक ने अपना एमडी और सीईओ नियुक्त किया है?
अ. आईडीबीआई बैंक
ब. पीएनबी बैंक
स. एचएसबीसी बैंक
द. आईसीआईसीआई बैंक

उत्तर- अ

12. निम्न में से किसने दूसरी एलजी कप आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2022 जीती है?
अ. शिमला आइस स्केटिंग क्लब
ब. लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर
स. लद्दाख विंटर स्पोर्ट्स क्लब
द. आईटीबीपी

उत्तर- ब

 

13. कौन सा राज्य 26 मार्च से शुरू होने वाली दूसरी दक्षिण एशियाई एथलेटिक महासंघ (SAAF) क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप और 56 वीं राष्ट्रीय क्रॉस-कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा?
अ. मिजोरम
ब. असम
स. नागालैंड
द. पश्चिम बंगाल

उत्तर- स

14. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, किस स्थान पर ‘देवायतनम-भारतीय मंदिर वास्तुकला की एक लंबी यात्रा’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है?
अ. कोणार्क
ब. गया
स. सांची
द. हम्पी

उत्तर- द

15. बायोमेडिकल इनोवेशन और उद्यमिता पर राष्ट्रीय नीति के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. यह देश भर के चिकित्सा संस्थानों में स्टार्ट-अप संस्कृति को बढ़ावा देगा।
2. यह नीति डीएचआर-आईसीएमआर द्वारा अन्य सरकारी विभागों/ मंत्रालयों / संगठनों के परामर्श से तैयार की गई है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- स

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *