22 January 2022 current affairs || top most current affairs

22 January 2022 current affairs

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की समसामयिक घटनाओं के रूप में करंट अफेयर्स 2022 UPSC,PCS,CSE, सीविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, बीमा, SSC, रेलवे जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. करंट अफेयर्स सभी सेक्शन्स में सबसे कम समय लेता है, क्योंकि, इसमें आपको calculation नहीं करनी होती है, यहाँ केवल आपकी knowledge ही काम आती है और इसकी सही से तैयारी करने के लिए आपको केवल अच्छे Source और स्टडी मेटीरियल की ज़रूरत होती है, जो बस हम तैयार करते हैं आपके लिए…

1. 2022 की पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक की अध्यक्षता किस देश द्वारा की गई?
अ. ब्राजील
ब. रूस
स. चीन
द. भारत

उत्तर- स

2. हाल ही में वीरता पुरस्कार पोर्टल पर एक इंटरैक्टिव वर्चुअल संग्रहालय का उद्घाटन किसने किया है?
अ. राजनाथ सिंह
ब. निर्मला सीतारमन
स. अमित शाह
द. अजय भट्ट

उत्तर- द

3. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका -मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) द्वारा कृषि पोषण वाटिका सप्ताह कब मनाया गया?
अ. 9 से 15 जनवरी 2022
ब. 10 से 17 जनवरी 2022
स. 15 से 21 जनवरी 2022
द. 13 से 20 जनवरी 2022

उत्तर- ब

4. जनवरी 2022 में, पीएम मोदी और किसके द्वारा संयुक्त रूप से मॉरीशस में भारत-सहायता प्राप्त सामाजिक आवास इकाइयों की परियोजना शुरू की गई है?
अ. प्रविन्द कुमार जगन्नाथ
ब. अशोक जगन्नाथ
स. पृथ्वीराजसिंह जगन्नाथ
द. अनिरुद्ध जगन्नाथ

उत्तर- अ

5. नवंबर 2021 के दौरान खनिज उत्पादन में नवंबर, 2020 की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
अ. 20%
ब. 5%
स. 10%
द. 15%

उत्तर- ब

6. कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने के लिए जेनेसिस पुरस्कार किसने जीता है?
अ. कृष्णा एल्ला
ब. दिलीप सांघवी
स. अल्बर्ट बौर्ला
द. अदार पूनावाला

उत्तर- स

7. भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के निम्न में से किस समूह का राज्य स्थापना दिवस 21 जनवरी को आता है?
अ. मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश
ब. असम, मणिपुर और त्रिपुरा
स. मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम
द. मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय

उत्तर- द

 

8. भारत ने हाल ही में किस देश के साथ हरित ईंधन पर संयुक्त अनुसंधान और विकास शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है?
अ. डेनमार्क
ब. इटली
स. फ्रांस
द. स्पेन

उत्तर- अ

9. एयर इंडिया लिमिटेड का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
अ. मनीष कुमार गुप्ता
ब. विक्रम देव दत्त
स. हरि रंजन राव
द. आशीष श्रीवास्तव

उत्तर- ब

10. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के ‘ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी आउटलुक 2022’ के अनुसार, रैंसमवेयर अटैक वाले साइबर क्राइम में 2021 में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
अ. 121%
ब. 101%
स. 151%
द. 140%

उत्तर- स

11. निम्न में से किसने जमीनी स्तर पर नवाचार में तेजी लाने के लिए नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (NIF) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
अ. अमेज़न इंडिया
ब. पेटीएम
स. फेसबुक
द. फ्लिपकार्ट

उत्तर- अ

12. सेना के अगले उप प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ. आशीष मेहता
ब. मनोज पांडे
स. सुनील पांडे
द. सीपी मोहंती

उत्तर- ब

13. कौशल मंत्रालय ने व्यावसायिक शिक्षा को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए निम्न में से किसके साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
अ. एआईसीटीई
ब. आईआईटी कानपुर
स. इग्नू
द. सीबीएसई

उत्तर- स

14. मॉर्निंग कंसल्टेंट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस के आंकड़ों के अनुसार, विश्व के नेताओं में वैश्विक रेटिंग में कौन शीर्ष पर है?
अ. स्कॉट मॉरिसन
ब. जस्टिन ट्रूडो
स. जो बाइडन
द. नरेंद्र मोदी

उत्तर- द

15. ‘जस्टिस क्लॉक’ किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में लॉन्च किया गया है?
अ. गुजरात
ब. कर्नाटक
स. जम्मू कश्मीर
द. दिल्ली

उत्तर- अ

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *