22 February 2022 current affairs || current affairs in hindi

22 February 2022 current affairs

करंट अफेयर्स 2022 के प्रश्न अलग-अलग टॉपिक्स जैसे राष्ट्रीय समाचार, अंतर्राष्ट्रीय समाचार, राज्य समाचार, खेल, पुरस्कार, शिखर, योजनाएं, पुस्तकें और लेखक, रैंक और रिपोर्ट, महत्वपूर्ण दिन, अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि से topics से पूछे जाते हैं. इसके अंतर्गत हम Daily GK Update, Weekly One-Liners, Daily Quiz, Current Affairs mock test और The Hindu Review. को शामिल करते हैं.

1. ऊर्जा अवार्ड्स 2022 में “बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवार्ड” से किसे सम्मानित किया गया है?
अ. साइरस एस पूनावाला
ब. योहन पूनावाला
स. अदार पूनावाला
द. अजीत पूनावाला

उत्तर- ब

 

2. निम्न में से किसने ‘भारत की सबसे भरोसेमंद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी’ का पुरस्कार जीता है?
अ. गेल (इंडिया) लिमिटेड
ब. एनटीपीसी लिमिटेड
स. कोल इंडिया लिमिटेड
द. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

उत्तर- स

 

3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) ने 2022 खरीफ सीजन से कार्यान्वयन के कौनसे वर्ष में प्रवेश किया है?
अ. 7वें
ब. 6वें
स. 5वें
द. 8वें

उत्तर- अ

 

4. “औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना” किस दिवस का विषय है?
अ. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
ब. विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस
स. अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
द. विश्व सामाजिक न्याय दिवस

उत्तर- द

 

5. चेतन घाटे को किसके नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?
अ. आर्थिक विकास संस्थान (आईईजी)
ब. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)
स. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीऍमआर)
द. सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी (सीसीएमबी)

उत्तर- अ

6. ‘इंडियन आर्मीज बेंट-टोड जेको’ छिपकली की एक प्रजाति है। यह हाल ही में किस राज्य में पाया गया है?
अ. असम
ब. मिजोरम
स. मेघालय
द. मणिपुर

उत्तर- स

 

7. केंद्र सरकार ने किस विभाग के सचिव संजय मल्होत्रा को आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया है?
अ. व्यय विभाग
ब. वित्तीय सेवा विभाग
स. आर्थिक मामलों का विभाग
द. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड

उत्तर- ब

 

8. अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम ने 2022 में अपना कौन-सा स्थापना दिवस मनाया?
अ. 36वाँ
ब. 33वाँ
स. 34वाँ
द. 31वाँ

उत्तर- अ

 

9. भारत 2023 अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सत्र की मेजबानी किस शहर में करेगा?
अ. हैदराबाद
ब. लखनऊ
स. नई दिल्ली
द. मुंबई

उत्तर- द

 

10. पत्रकार रवीश तिवारी का हाल ही में निधन हो गया। वह किस राष्ट्रीय ब्यूरो के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे?
अ. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया
ब. द इंडियन एक्सप्रेस
स. हिंदुस्तान टाइम्स
द. द हिंदू

उत्तर- ब

 

11. ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म A23 के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नामित किया गया है?
अ. शाहरुख खान
ब. अक्षय कुमार
स. सुनील शेट्टी
द. आमिर खान

उत्तर- अ

12. केरल का पहला कारवां पार्क किस शहर में स्थापित किया जाएगा?
अ. कोच्चि
ब. कोल्लम
स. कोझिकोड
द. वागामोन

उत्तर- द

 

13. 20 फरवरी 2022 को आयोजित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 के समारोह में किस फिल्म को फिल्म ऑफ द ईयर घोषित किया गया है?
अ. अनदर राउंड
ब. पुष्पा: द राइज
स. अंतिम: द फाइनल ट्रुथ
द. स्टेट ऑफ सीज: टेंपल अटैक

उत्तर- ब

 

14. अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2022 का विषय क्या है?
अ. “बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना: चुनौतियाँ और अवसर”
ब. “शिक्षा और समाज में समावेश के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना”
स. “स्वदेशी भाषाएं विकास, शांति निर्माण और सुलह के लिए मायने रखती हैं “
द. “सीमाओं के बिना भाषाएँ”

उत्तर- अ

 

15. राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
1. यह राज्य सरकार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को वित्त पोषण प्रदान करने के लिए केंद्र प्रायोजित योजना है।
2. सरकार ने 31 मार्च 2028 तक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है।
सही कोड चुनें:
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर- स

 

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *