16 February 2022 current affairs || current affairs in hindi

16 February 2022 current affairs

करंट अफेयर्स 2022 के प्रश्न अलग-अलग टॉपिक्स जैसे राष्ट्रीय समाचार, अंतर्राष्ट्रीय समाचार, राज्य समाचार, खेल, पुरस्कार, शिखर, योजनाएं, पुस्तकें और लेखक, रैंक और रिपोर्ट, महत्वपूर्ण दिन, अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि से topics से पूछे जाते हैं. इसके अंतर्गत हम Daily GK Update, Weekly One-Liners, Daily Quiz, Current Affairs mock test और The Hindu Review. को शामिल करते हैं.

1. “हाउ टू प्रिवेंट द नेक्स्ट पैनडेमिक” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
अ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस
ब. ब्रायन एक्टन
स. बिल गेट्स
द. एंथोनी फौसी

उत्तर- स

 

2. कौन सा देश नागरिक हवाई क्षेत्र में ड्रोन की अनुमति देने वाला पहला देश बन गया है?
अ. इजराइल
ब. जापान
स. ईरान
द. यूनाइटेड किंगडम

उत्तर- अ

3. बुर्किना फासो के राष्ट्रपति के रूप में किसे घोषित किया गया है?
अ. योवेरी मुसेवेनी
ब. हेनरी सांडोगो दामिबा
स. रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे
द. मुहम्मदु बुहारी

उत्तर- ब

 

4. चार दिवसीय मरू महोत्सव किस राज्य में शुरू हुआ?
अ. उत्तराखंड
ब. पंजाब
स. गुजरात
द. राजस्थान

उत्तर- द

5. किस देश ने ‘कोला’ को लुप्तप्राय प्रजातियों के रूप में सूचीबद्ध किया है?
अ. ऑस्ट्रेलिया
ब. भारत
स. थाइलैंड
द. चीन

उत्तर- अ

6. ‘नसीम अल बहर’ भारत और निम्नलिखित में से किस देश के बीच एक नौसैनिक अभ्यास है?
अ. सऊदी अरब
ब. ओमान
स. यमन
द. कजाकिस्तान

उत्तर- ब

7. तस्करी विरोधी दिवस के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
1. इसकी घोषणा फिक्की कैस्केड द्वारा की गई।
2. यह हर साल 11 फरवरी को मनाया जाएगा।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- स

8. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम, 2000 की कौन सी धारा सरकार को वेबसाइटों को ब्लॉक करने की अनुमति देती है?
अ. धारा 74ए
ब. धारा 41ए
स. धारा 10ए
द. धारा 69ए

उत्तर- द

 

9. केंद्र ने कच्चे पाम तेल के लिए कृषि उपकर को 7.5 प्रतिशत से घटाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
अ. 6.5%
ब. 5.0%
स. 5.5%
द. 6.0%

उत्तर- ब

10. थ्री ब्रदर्स आइलैंड्स, ईगल आइलैंड्स और एग्मोंट आइलैंड्स निम्न में से किस द्वीपसमूह से संबंधित हैं?
अ. तस्मानिया द्वीप समूह
ब. डायोमेड द्वीपसमूह
स. चागोस द्वीप समूह
द. लक्षद्वीप

उत्तर- स

11. ईएसपीएन क्रिकइन्फो अवार्ड्स में ‘टेस्ट बैटिंग अवार्ड’ किसने जीता है?
अ. ऋषभ पंत
ब. केन विलियमसन
स. विराट कोहली
द. रोहित शर्मा

उत्तर- अ

12. भारत और मालदीव ने हाल ही में अपने रक्षा सहयोग वार्ता के किस संस्करण का आयोजन किया?
अ. तीसरे
ब. पांचवे
स. सातवें
द. पहले

उत्तर- अ

13. 11 फरवरी 2022 को चौथी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक किस शहर में संपन्न हुई?
अ. न्यूयॉर्क
ब. बर्लिन
स. टोक्यो
द. मेलबर्न

उत्तर- द

14. किस राज्य सरकार ने शिक्षा, अंग्रेजी और कला में भागीदारी को नवीनीकृत करने के लिए ब्रिटिश काउंसिल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
अ. कर्नाटक
ब. तेलंगाना
स. केरल
द. उड़ीसा

उत्तर- ब

16 February 2022 current affairs

15. किंग फहद कॉजवे निम्न में से किन दो देशों को जोड़ता है?
अ. सऊदी अरब और मिस्र
ब. बहरीन और ईरान
स. बहरीन और सऊदी अरब
द. सऊदी अरब और ईरान

उत्तर- स

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *