14 January 2022 current affairs || current affairs in hindi

14 January 2022 current affairs

करंट अफेयर्स 2022 के प्रश्न अलग-अलग टॉपिक्स जैसे राष्ट्रीय समाचार, अंतर्राष्ट्रीय समाचार, राज्य समाचार, खेल, पुरस्कार, शिखर, योजनाएं, पुस्तकें और लेखक, रैंक और रिपोर्ट, महत्वपूर्ण दिन, अर्थव्यवस्था, रक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी आदि से topics से पूछे जाते हैं. इसके अंतर्गत हम Daily GK Update, Weekly One-Liners, Daily Quiz, Current Affairs mock test और The Hindu Review. को शामिल करते हैं.

1. यात्रियों के खोए हुए सामान को ट्रैक करने के लिए भारतीय रेलवे के पश्चिमी क्षेत्र द्वारा शुरू किए गए मिशन का नाम बताइए?
अ. मिशन सुरक्षा
ब. मिशन निधि
स. मिशन अमानत
द. मिशन धरोहर

उत्तर- स

2. गगनयान मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक योग्यता परीक्षण किस संगठन द्वारा पूरा किया गया है?
अ. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
ब. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
स. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र
द. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र

उत्तर- ब

3. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का अगला मुख्य अर्थशास्त्री किसे नियुक्त किया गया है?
अ. एन्ड्रेस रोड्रिगेज-क्लेयर
ब. इमैनुएल सेज़
स. गेब्रियल ज़ुकमान
द. पियरे-ओलिवियर गौरिनचास

उत्तर- द

4. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भारत में फिनटेक की निगरानी और विनियमन के लिए एक नए विभाग का गठन किया है। इसके बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. इसे भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग (DPSS) के फिनटेक डिवीजन को मिलाकर बनाया गया है।
2. यह प्रशासनिक रूप से केंद्रीय कार्यालय के केंद्रीकृत प्रशासनिक प्रभाग (सीएडी) से जुड़ा होगा।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर- स

5. पहली भारत-अमेरिका होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग किस वर्ष आयोजित की गई थी?
अ. 2011
ब. 2013
स. 2014
द. 2012

उत्तर- अ

 

6. स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (एसवीपी) 2021-22 के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही हैं?
1. राष्ट्रीय स्तर पर इस साल स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए कुल 40 स्कूलों का चयन किया जाएगा।
2. इस वर्ष पुरस्कार राशि को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये प्रति स्कूल कर दिया गया है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. न तो 1 और न ही 2

उत्तर- अ

7. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का अगला अध्यक्ष और अंतरिक्ष सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
अ. मुथैया वनिता
ब. रितु करिधाल
स. पी. कुन्हीकृष्ण
द. एस सोमनाथ

उत्तर- द

8. पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति का प्रमुख कौन होगा?
अ. यू. यू. ललित
ब. इंदु मल्होत्रा
स. मेहर चंद महाजन
द. सुनील कुमार सक्सेना

उत्तर- ब

9. नवीनतम वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के अनुसार 2022 में वैश्विक अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत की दर से बढ़ेगी?
अ. 4.1%
ब. 5.2%
स. 7.6%
द. 3.2%

उत्तर- अ

10. डेविड सासोली जिनका हाल ही में निधन हो गया, इनमें से किस संगठन के अध्यक्ष थे?
अ. यूरोपीय सेंट्रल बैंक
ब. यूरोपीय संसद
स. यूरोपीय संघ
द. यूरोपीय परिषद

उत्तर- ब

11. क्रिस मॉरिस जिन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की है, किस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं?
अ. ऑस्ट्रेलिया
ब. न्यूजीलैंड
स. दक्षिण अफ्रीका
द. इंग्लैंड

उत्तर- स

12. केवड़िया रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर एकता नगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। यह किस राज्य में स्थित है?
अ. उत्तर प्रदेश
ब. पंजाब
स. मध्य प्रदेश
द. गुजरात

उत्तर- द
 

13. निवेशक शिक्षा और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने निम्न में से किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
अ. निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण
ब. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक
स. भारतीय चार्टर्ड वित्तीय विश्लेषक संस्थान
द. इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड

उत्तर- अ

14. भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद (ICHR) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ. विनय सहस्रबुद्धे
ब. मुकेश कुमार श्रीवास्तव
स. रघुवेंद्र तंवर
द. अतुल चक्रवर्ती

उत्तर- स

 

15. कमजोर गवाहों पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न पीड़ितों और मानसिक बीमारी वाले लोगों को कमजोर गवाह श्रेणी से बाहर रखा।
2. सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालयों को दो महीने के भीतर कमजोर गवाह साक्ष्य केंद्र (VWDC) योजना बनाने का निर्देश दिया।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त से कोई नहीं

उत्तर- ब

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *