14 February 2022 current affairs || current affairs in hindi

14 February 2022 current affairs

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की समसामयिक घटनाओं के रूप में करंट अफेयर्स 2022 UPSC,PCS,CSE, सीविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, बीमा, SSC, रेलवे जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. करंट अफेयर्स सभी सेक्शन्स में सबसे कम समय लेता है, क्योंकि, इसमें आपको calculation नहीं करनी होती है, यहाँ केवल आपकी knowledge ही काम आती है और इसकी सही से तैयारी करने के लिए आपको केवल अच्छे Source और स्टडी मेटीरियल की ज़रूरत होती है, जो बस हम तैयार करते हैं आपके लिए…

1. विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2022 के लिए विषय क्या है?
अ. समानता, विविधता और समावेशन: जल हमें एकजुट करता है
ब. कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे महिला वैज्ञानिक
स. शांति और विकास के लिए विज्ञान में समानता
द. विज्ञान, प्रौद्योगिकी में लैंगिक समानता और नवाचार

उत्तर- अ

2. सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने निम्नलिखित में से किसके कल्याण के लिए स्माइल योजना शुरू की है?
अ. भिखारियों के लिए
ब. ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए
स. अ और ब दोनों
द. महिलाएं और बच्चों के लिए

उत्तर- स

 

3. भारतीय सेना के अपनी तरह के पहले हैकाथॉन, सैन्या रणक्षेत्रम के संबंध में कौनसा कथन सही है?
1. हैकाथॉन का आयोजन मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई), महू में किया गया।
2. हैकाथॉन का आयोजन राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात के सहयोग से किया गया।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. न तो 1 और न ही 2

उत्तर- स

4. भारत ने किस संगठन के सहयोग से एक कम्युनिटी इनोवेटर फेलोशिप शुरू की है?
अ. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी)
ब. संयुक्त राष्ट्र पूंजी विकास कोष (यूएनसीडीएफ)
स. व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी)
द. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी)

उत्तर- द

5. प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वन ओशन समिट के उच्च स्तरीय खंड को एक वीडियो संदेश संबोधित किया। शिखर सम्मेलन की मेजबानी किस देश ने की थी ?
अ. दक्षिणी कोरिया
ब. फ्रांस
स. जर्मनी
द. यूनाइटेड किंगडम

उत्तर- ब

6. हाल ही में मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ. मुनीश्वर नाथ भंडारी
ब. संजीव बनर्जी
स. विनीत कुमार वर्मा
द. रोशन सिंह

उत्तर- अ

7. 2021 के लिए इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत की रैंक क्या है?
अ. 48वीं
ब. 47वीं
स. 46वीं
द. 45वीं

उत्तर- स

8. निम्न में से किसकी जयंती को चिह्नित करने के लिए हर साल 11 फरवरी को विश्व यूनानी दिवस मनाया जाता है?
अ. हकीम खलीफत-उ- अल्लाह
ब. हकीम अनीस अहमद अंसारी
स. हकीम सैयद जिल्लुर रहमान
द. हकीम अजमल खान

उत्तर- द

9. सरकार द्वारा कृषि उड़ान योजना 2.0 की घोषणा कब की गई थी?
अ. अक्टूबर 2021
ब. नवंबर 2021
स. दिसंबर 2021
द. सितंबर 2021

उत्तर- अ

10. 10 फरवरी को बर्लिनले यूरोपियन फिल्म मार्केट 2022 के किस संस्करण के दौरान इंडिया पवेलियन का उद्घाटन किया गया?
अ. 72 वें
ब. 71 वें
स. 70 वें
द. 73 वें

उत्तर- ब

11. हाल ही में स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग (वीआरआर) के तहत स्थानीय ऋण बाजार में एफपीआई के निवेश की सीमा राशि को 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है?
अ. 5 लाख करोड़ रु
ब. 3 लाख करोड़ रु
स. 2.5 लाख करोड़ रु
द. 2 लाख करोड़ रु

उत्तर- स

12. निरस्त्रीकरण और अप्रसार मामलों पर भारत-यूरोपीय संघ के परामर्श का कौन सा दौर फरवरी 2022 में आयोजित किया गया था?
अ. आठवाँ
ब. सातवां
स. छठा
द. पांचवां

उत्तर- ब

13. ऑक्सफ़ोर्ड के पास संयुक्त यूरोपीय टोरस सुविधा में एक टीम द्वारा कितने मेगाजूल निरंतर ऊर्जा उत्पन्न की गई ?
अ. 71
ब. 66
स. 55
द. 59

उत्तर- द

14. राष्ट्रीय उत्पादकता सप्ताह 2022 का विषय क्या है?
अ. उत्पादकता के माध्यम से आत्म निर्भरता
ब. लाभ हेतु कचरे का पुनः उपयोग
स. उद्योग 4.0 भारत के लिए छलांग लगाने का अवसर
द. उत्पादकता और स्थिरता के लिए परिपत्र अर्थव्यवस्था

उत्तर- अ

15. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई में नए दरबार हॉल का उद्घाटन किया। पुराने दरबार हॉल का निर्माण किस वर्ष किया गया था?
अ. 1910
ब. 1912
स. 1911
द. 1913

उत्तर- स

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *