11 January 2022 current affairs || current affairs in hindi

11 January 2022 current affairs

प्रिय पाठकों
यदि आप किसी सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आपको Current Affairs की Knowledge हो, आपको जानकारी होनी चाहिए कि आपके राज्य, देश और विदेश में क्या हो रहा है, आपकी सरकार कौन से अभियान, समितियां और योजनायें (campaign, committees, and schemes) शुरू कर रही है. कौन से नियम और कानून (Rules and Regulations) बनाये गये हैं, उनमें क्या बदलाव किये जा रहे हैं, देश की अर्थव्यवस्था (Economy) कैसी चल रही है, राजनीति (Politics) में क्या हो रहा है, हमारे देश में कौन सी नई टेक्नोलॉजी (New Technology) आई है, विज्ञान में कौन से नए आविष्कार (New Inventions )हो रहे हैं, सूचना के क्षेत्र (information sector) में हम कितना प्रयास कर रहे हैं, हमारे देश की सेना में कौन सी Exercise चलाई जा रही हैं

1. निम्न में से किसने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ शिल्प गांव के लिए अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार 2021 जीता है?
अ. आंध्र कला और शिल्प गांव
ब. ओडिशा कला और शिल्प गांव
स. केरल कला और शिल्प गांव
द. तेलंगाना कला और शिल्प गांव

उत्तर- स

2. साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की शहादत को चिह्नित करने के लिए निम्न में से किस तारीख को वीर बाल दिवस घोषित किया गया है?
अ. 9 जनवरी
ब. 26 दिसंबर
स. 25 दिसंबर
द. 10 जनवरी

उत्तर- ब

3. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के नए महासचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ. हैथम अल-घिस
ब. फुआ रूहानी
स. अशरफ टी. लुत्फी
द. मोहम्मद सानुसी बरकिंडो

उत्तर- अ

4. पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया जाएगा?
अ. उज़मा जाहिद बुखारी
ब. फराह एजाज बेग
स. नूर नाज़ अघा
द. आयशा मलिक

उत्तर- द

 

5. प्रोजेक्ट “निरामय” को पिरामल स्वास्थ्य और सिस्को के सहयोग से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन _____द्वारा शुरू किया गया है?
अ. मिजोरम
ब. असम
स. अरुणाचल प्रदेश
द. मणिपुर

उत्तर- ब

6. 9 जनवरी 2022 को किस व्यक्तित्व की 355वीं जयंती मनाई गई है?
अ. गुरु तेग बहादुर
ब. गुरु नानक
स. गुरु गोविंद सिंह
द. गुरु हरगोबिंद

उत्तर- स

7. निम्न में से किस राज्य सरकार ने 2,000 करोड़ रुपये की संयुक्त उद्यम कंपनी बनाने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया हैं?
अ. असम सरकार
ब. ओडिशा सरकार
स. राजस्थान सरकार
द. कर्नाटक सरकार

उत्तर- अ

8. एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
अ. रघुराम राजन
ब. विरल आचार्य
स. विमल जालान
द. उर्जित पटेल

उत्तर- द

9. निम्न में से किस हवाई अड्डे को समय पर प्रदर्शन के लिए शीर्ष 10 वैश्विक सूची में 8 वां स्थान मिला है?
अ. इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
ब. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
स. चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
द. सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

उत्तर- स

10. आईएचएस मार्किट लिमिटेड की एक रिपोर्ट के अनुसार 2030 में कौन सा देश एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
अ. भारत
ब. बांग्लादेश
स. यूके
द. रूस

उत्तर- अ

11. प्रवासी भारतीय दिवस प्रत्येक वर्ष 9 जनवरी को किस व्यक्तित्व के विदेश से लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?
अ. जवाहर लाल नेहरू
ब. महात्मा गांधी
स. लाल बहादुर शास्त्री
द. सुभाष चंद्र बोस

उत्तर- ब

12. किस देश ने “कुकीज़” के अनधिकृत उपयोग के लिए गूगल और फेसबुक पर €210m का संयुक्त जुर्माना लगाया है?
अ. जर्मनी
ब. अमेरीका
स. इटली
द. फ्रांस

उत्तर- द

13. हाल ही में सिडनी पोइटियर का निधन हो गया। उनका संबंध किससे था?
अ. लेखक
ब. वैज्ञानिक
स. अभिनेता
द. राजनीतिज्ञ

उत्तर- स

14. निम्न में से किस देश के चंद्र जांच मिशन ने जनवरी 2022 में चंद्रमा पर पानी के साक्ष्य खोजे हैं?
अ. जापान
ब. चीन
स. रूस
द. भारत

उत्तर- ब

15. 9 जनवरी 2022 को भारत के 73वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने हैं?
अ. भरत सुब्रमण्यम
ब. डी गुकेश
स. एस.पी. सेथुरमन
द. पी इनियान

उत्तर- अ

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *