अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार 2021 || International Craft Award 2021

अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार 2021

– केरल कला और शिल्प गांव (केएसीवी) ने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ शिल्प गांव के लिए 2021 का अंतर्राष्ट्रीय शिल्प पुरस्कार जीता है।
– यह गांव केरल में कोवलम के पास स्थित है।
– इसे राज्य पर्यटन विभाग के लिए उरालुंगल श्रम अनुबंध सहकारी समिति द्वारा स्थापित किया गया है।
– हस्तशिल्प उद्योग के सतत और व्यापक विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।
– मलेशिया में “क्राफ कोमुनिति कु” शिल्प गांव को पिछले वर्ष के लिए सर्वश्रेष्ठ गांव घोषित किया गया था।
– श्रीलंका की राष्ट्रीय शिल्प परिषद की सदस्य चंद्रमाली लियानागे वर्ष की शिल्प आइकन हैं।
– मलेशियाई जेल विभाग ने हस्तशिल्प विभाग में सतत विकास और सामाजिक समावेशन के लिए पुरस्कार जीता है।
– वर्ल्ड क्राफ्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल एक गैर-लाभकारी, गैर-सरकारी संगठन है। यह यूनेस्को से संबद्ध है।
– इसकी स्थापना कमलादेवी चट्टोपाध्याय और ऐलीन ओसबोर्न वेब ने की थी।

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *