10 February 2022 current affairs || current affairs in hindi

10 February 2022 current affairs

10 February 2022 current affairs राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की समसामयिक घटनाओं के रूप में करंट अफेयर्स 2022 UPSC,PCS,CSE, सीविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, बीमा, SSC, रेलवे जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. करंट अफेयर्स सभी सेक्शन्स में सबसे कम समय लेता है, क्योंकि, इसमें आपको calculation नहीं करनी होती है, यहाँ केवल आपकी knowledge ही काम आती है और इसकी सही से तैयारी करने के लिए आपको केवल अच्छे Source और स्टडी मेटीरियल की ज़रूरत होती है, जो बस हम तैयार करते हैं आपके लिए…

1. निम्नलिखित में से किसने मानव तस्करी के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन आहट’ शुरू किया है ?
अ. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
ब. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)
स. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)
द. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)

उत्तर- ब

2. कौन सा केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय एकल खिड़की प्रणाली के साथ एकीकृत होने वाला पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?
अ. लक्षद्वीप
ब. चंडीगढ़
स. लद्दाख
द. जम्मू और कश्मीर

उत्तर- द

3. जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के पुरस्कारों के बारे में कौन सा कथन सही है?
1. यह किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने में मानव स्वभाव के सराहनीय कार्य के लिए दिया जाता है।
2. इसकी स्थापना 1991 में हुई थी।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. इनमें से कोई भी नहीं

उत्तर- अ

4. दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे किस शहर में खोला गया है?
अ. कुल्लू
ब. मनाली
स. गुलमर्ग
द. श्रीनगर

उत्तर- स

5. निम्न में से किस राज्य सरकार के साथ ‘माझी वसुंधरा’ अभियान का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
अ. महाराष्ट्र सरकार
ब. गुजरात सरकार
स. ओडिशा सरकार
द. कर्नाटक सरकार

उत्तर- अ

6. किस देश ने एएफसी महिला एशियाई कप 2022 फुटबॉल टूर्नामेंट जीता है?
अ. भारत
ब. चीन
स. जापान
द. दक्षिण कोरिया

उत्तर- ब

7. किस आईआईटी संस्थान के शोधकर्ताओं ने समुद्री जल को पीने योग्य बनाने के लिए लागत प्रभावी और पर्यावरण के अनुकूल जल विलवणीकरण विधि विकसित की है?
अ. आईआईटी बॉम्बे
ब. आईआईटी गांधीनगर
स. आईआईटी दिल्ली
द. आईआईटी कानपुर

उत्तर- ब

8. अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग और यूएसएड ने किस पहल के तहत एक नई साझेदारी की घोषणा की है?
अ. लक्ष्य पहल
ब. दिशा पहल
स. स्फूर्ति पहल
द. समृद्ध पहल

उत्तर- द

 

9. सरकार द्वारा जारी केंद्रीय मीडिया प्रत्यायन दिशानिर्देश- 2022 के बारे में कौन सा कथन सही है?
1. यह ऑनलाइन समाचार प्लेटफार्मों के लिए काम करने वाले पत्रकारों की मान्यता के लिए भी दिशानिर्देश निर्धारित करता है।
2. दिशानिर्देशों के अनुसार, यदि कोई पत्रकार जाली सूचना या दस्तावेज प्रस्तुत करता है, तो उसकी मान्यता निलंबित की जा सकती है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- स

10. निम्नलिखित में से किस मामले में भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने आरक्षण के लिए 50% की ऊपरी सीमा तय की है?
अ. इंदिरा साहनी मामला, 1992
ब. पुट्टास्वामी केस, 2017
स. आईआर कोएल्हो केस, 2007
द. केशवानंद भारती केस, 1973

उत्तर- अ

11. उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किसे नामित किया गया है?
अ. अमिताभ बच्चन
ब. रोहित शर्मा
स. अक्षय कुमार
द. आमिर खान

उत्तर- स

 

12. माल्विनास द्वीप (Malvinas Islands) समूह निम्न में से किस देश का द्वीप समूह है?
अ. यूनाइटेड किंगडम
ब. इटली
स. फ्रांस
द. स्पेन

उत्तर- अ

13. कौन सा मंत्रालय “भारत में संग्रहालयों की पुनर्कल्पना” पर एक वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा?
अ. कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
ब. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
स. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
द. संस्कृति मंत्रालय

उत्तर- द

 

14. हाल ही में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई। यह स्टेडियम राजस्थान के किस जिले में बनाया जाएगा?
अ. अजमेर
ब. जयपुर
स. जोधपुर
द. उदयपुर

उत्तर- ब

15. ग्लोबल डिजिटल स्किल्स इंडेक्स, 2022 के बारे में कौन सा कथन सही है?
1. भारत सेल्सफोर्स ग्लोबल डिजिटल स्किल्स इंडेक्स 2022 में 100 में से 66 के स्कोर के साथ सबसे ऊपर है।
2. इस सूचकांक के अनुसार, भारत में 72 प्रतिशत उत्तरदाताओं का कहना है कि वे नए डिजिटल कौशल सीख रहे हैं।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- स

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *