4 September 2021 current affairs

4 September 2021 current affairs

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की समसामयिक घटनाओं के रूप में करंट अफेयर्स 2021 UPSC,PCS,CSE, सीविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, बीमा, SSC, रेलवे जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. करंट अफेयर्स सभी सेक्शन्स में सबसे कम समय लेता है, क्योंकि, इसमें आपको calculation नहीं करनी होती है, यहाँ केवल आपकी knowledge ही काम आती है और इसकी सही से तैयारी करने के लिए आपको केवल अच्छे Source और स्टडी मेटीरियल की ज़रूरत होती है, जो बस हम तैयार करते हैं आपके लिए…

1. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का संकल्प 2593 किससे संबंधित है?
अ. पर्यावरण
ब. आतंकवाद
स. जलवायु परिवर्तन
द. स्वास्थ्य

उत्तर- ब

2. हाल ही में किस देश ने बिम्सटेक देशों के कृषि विशेषज्ञों की 8वीं बैठक की मेजबानी की?
अ. भारत
ब. भूटान
स. नेपाल
द. श्रीलंका

उत्तर- अ

3. 01 सितंबर 2021 को किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में ग्रामीण महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए ‘साथ(SAATH)’ योजना की शुरुआत हुई है?
अ. केरल
ब. ओडिशा
स. जम्मू-कश्मीर
द. पुड्डुचेरी

उत्तर- स

4. निम्न में से वयोवृद्ध कश्मीरी अलगाववादी नेता और ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (APHC) के पूर्व प्रमुख जिनका निधन हो गया?
अ. जरून भट
ब. सैयद अली शाह गिलानी
स. मुख्तार अहमद वाजा
द. मीरवाइज उमर फारूक

उत्तर- ब

5. हाल ही में राज्य सभा का नया महासचिव किसे नियुक्त किया गया है?
अ. अपूर्व जोशी
ब. देश दीपक वर्मा
स. मुकुट बिहारी जांगिडवी
द. परसाराम केशव रामाचार्युलु

उत्तर- द

6. निम्न में से किस रेलवे स्टेशन को FSSAI द्वारा 5-स्टार ईट राइट स्टेशन’ प्रमाणन दिया गया है?
अ. चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
ब. गांधीनगर रेलवे स्टेशन
स. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
द. मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन

उत्तर- अ

7. 01 सितंबर 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री ने IMPunjab शुरुआत की है। यह किससे संबंधित है?
अ. खेल
ब. स्टार्टअप
स. पर्यटन
द. मेडिकल

उत्तर- ब

8. निम्न में से किसे 2 सितंबर 2021 को एसोसिएशन फॉर टैलेंट डेवलपमेंट (ATD) 2021 BEST अवार्ड से सम्मानित किया गया?
अ. कोल इंडिया
ब. NTPC लिमिटेड
स. हिंदुस्तान पेट्रोलियम
द. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

उत्तर- द

9. 03 से 16 सितंबर 2021 तक बहुराष्ट्रीय अभ्यास जैपेड 2021 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
अ. रूस
ब. ईरान
स. जापान
द. अमेरिका

उत्तर- अ

 

10. सितंबर 2021 में किस राज्य ने एक नया प्लेटफॉर्म ई-रसीद 2.0 शुरू किया?
अ. बिहार
ब. ओडिशा
स. गुजरात
द. तेलंगाना

उत्तर- ब

11. खबरों में रहा ब्लू स्ट्रैगलर (Blue Straggler) क्या है ?
अ. तारों का वर्ग
ब. अफ्रीका में घोषित नई महामारी
स. रूस द्वारा डिजाइन की गई नई मिसाइल
द. पश्चिमी घाट में मिली मेंढक की नई प्रजाति

उत्तर- अ
12. भारत के रक्षा मंत्रालय और किस देश के रक्षा विभाग ने एयर लॉन्च्ड अनमैन्ड एरियल व्हीकल (ALUAV) के लिए एक प्रोजेक्ट एग्रीमेंट (PA) पर हस्ताक्षर किए हैं?
अ. रूस
ब. जर्मनी
स. कनाडा
द. संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर- द

13. किन तीन देशों को न्यू डेवलपमेंट बैंक के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है?
अ. कनाडा, यूके, ऑस्ट्रेलिया
ब. संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, उरुग्वे
स. पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश
द. संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया

उत्तर- ब

14. सितंबर 2021 में निम्न में से किसे रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (DRDO) से COVID-19 उपचार दवा, 2 डीऑक्सी-D- ग्लूकोज़ 2-DG के निर्माण और विपणन के लिए लाइसेंस प्राप्त हुआ है?
अ. लौरस लैब्स
ब. अरबिंदो फार्मा
स. ग्रैन्यूल्स इंडिया
द. सुवेन लाइफ साइंसेज लिमिटेड

उत्तर- स

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *