12 January 2022 current affairs || current affairs in hindi

12 January 2022 current affairs

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय की समसामयिक घटनाओं के रूप में करंट अफेयर्स 2022 UPSC,PCS,CSE, सीविल सेवा परीक्षा, बैंकिंग, बीमा, SSC, रेलवे जैसी लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. करंट अफेयर्स सभी सेक्शन्स में सबसे कम समय लेता है, क्योंकि, इसमें आपको calculation नहीं करनी होती है, यहाँ केवल आपकी knowledge ही काम आती है और इसकी सही से तैयारी करने के लिए आपको केवल अच्छे Source और स्टडी मेटीरियल की ज़रूरत होती है, जो बस हम तैयार करते हैं आपके लिए…

1. आईसीएमआर का डॉ. सुभाष मुखर्जी पुरस्कार किसे मिला है?
अ. डॉ रवि कुमार गुट्टी
ब. डॉ सतीश अडिगा
स. डॉ रितेश अग्रवाल
द. डॉ इंदिरा हिंदुजा

उत्तर- ब

2. ‘इंडिया स्किल्स 2021’ प्रतियोगिता में 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा?
अ. महाराष्ट्र
ब. नई दिल्ली
स. ओडिशा
द. केरल

उत्तर- स

3. “गांधी का हत्यारा: द मेकिंग ऑफ नाथूराम गोडसे एंड हिज आइडिया ऑफ इंडिया (Gandhi’s Assassin: The Making of Nathuram Godse and His Idea of India)” नामक पुस्तक किसने लिखी है?
अ. हरीश मीनाक्षी
ब. अनुराधा शर्मा
स. राहुल रवैल
द. धीरेंद्र के झा

उत्तर- द

4. पहला राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस किस वर्ष मनाया गया था?
अ. 2011
ब. 2012
स. 2013
द. 2014

उत्तर- अ

5. सरकार ने हाल ही में सार्वभौमिक सुलभता के संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. इसका मसौदा आईआईटी-रुड़की और राष्ट्रीय शहरी मामलों के संस्थान (एनआईयूए) की एक टीम द्वारा तैयार किया गया है।
2. दिशानिर्देशों का मुख्य उद्देश्य व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं के लिए सार्वजनिक भवनों और परिवहन को पूरी तरह से सुलभ बनाना है।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर- स

6. नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का कौन सा संस्करण हाल ही में 9 जनवरी को गुवाहाटी में संपन्न हुआ?
अ. सातवां
ब. नौवां
स. छठा
द. आठवां

उत्तर- ब

7. निम्न में से कौन सा राज्य लोसूंग (नामसूंग) महोत्सव मनाता है?
अ. त्रिपुरा
ब. मेघालय
स. नागालैंड
द. सिक्किम

उत्तर- द

8. सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं की दृष्टि से हिंदी का कौन सा स्थान है?
अ. दूसरा
ब. चौथा
स. तीसरा
द. पांचवां

उत्तर- स

9. खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने भारत की पहली मोबाइल हनी प्रोसेसिंग वैन किस शहर में लॉन्च की है?
अ. गाज़ियाबाद
ब. लखनऊ
स. कानपुर
द. गोरखपुर

उत्तर- अ

10. सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ) की स्थापना रूस और उसके पांच सहयोगियों द्वारा किस वर्ष की गई?
अ. 1998
ब. 1992
स. 1995
द. 1990

उत्तर- ब

11. हाल ही में किस राज्य सरकार ने भवानीपुर, तेड़िया, ढाकिया और बिछिया को राजस्व ग्राम घोषित किया है?
अ. मध्य प्रदेश
ब. उत्तर प्रदेश
स. हिमाचल प्रदेश
द. बिहार

उत्तर- ब

12. भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने हाल ही में निम्न में से किस देश के व्यापार मंत्री के साथ व्यापार संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए द्विपक्षीय बैठक की?
अ. जापान
ब. कोरिया डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक
स. पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना
द. कोरिया गणराज्य

उत्तर- द

13. आईएनएस विक्रांत के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. यह भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत है।
2. आईएनएस विक्रांत का निर्माण 2009 में शुरू हुआ।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2
द. इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर- स

14. निम्नलिखित में से किसने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2021 जीती है?
अ. नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव
ब. लैन नेपोम्नियाचचि
स. विश्वनाथन आनंद
द. मैग्नस कार्लसन

उत्तर- अ

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *