राष्ट्रपति ने 105वां संविधान संशोधन अधिनियम 2021 को अपनी स्वीकृति  दी || UPSC Exam

राष्ट्रपति ने 105वां संविधान संशोधन अधिनियम 2021 को अपनी स्वीकृति  दी

 राष्ट्रपति ने 105वां संविधान संशोधन अधिनियम 2021 को अपनी स्वीकृति दे दी है।
– 105वां संविधान संशोधन अधिनियम 2021 सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (एसईबीसी) की पहचान करने और निर्दिष्ट करने के लिए राज्य सरकारों की शक्ति को पुनर्स्थापित करता है।
– हाल ही में संपन्न मानसून सत्र के दौरान संसद ने 127वां संशोधन विधेयक 2021 पारित किया।
– लोकसभा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बिल को दोबारा नंबर देने के बाद इसे 105वां संविधान संशोधन बिल माना जाए।
– राष्ट्रपति ने सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन अधिनियम, 2021 को भी अपनी स्वीकृति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *