26 January 2022 current affairs || current affairs in hindi

26 January 2022 current affairs

प्रिय पाठकों
यदि आप किसी सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि आपको Current Affairs की Knowledge हो, आपको जानकारी होनी चाहिए कि आपके राज्य, देश और विदेश में क्या हो रहा है, आपकी सरकार कौन से अभियान, समितियां और योजनायें (campaign, committees, and schemes) शुरू कर रही है. कौन से नियम और कानून (Rules and Regulations) बनाये गये हैं, उनमें क्या बदलाव किये जा रहे हैं, देश की अर्थव्यवस्था (Economy) कैसी चल रही है, राजनीति (Politics) में क्या हो रहा है, हमारे देश में कौन सी नई टेक्नोलॉजी (New Technology) आई है, विज्ञान में कौन से नए आविष्कार (New Inventions )हो रहे हैं, सूचना के क्षेत्र (information sector) में हम कितना प्रयास कर रहे हैं, हमारे देश की सेना में कौन सी Exercise चलाई जा रही हैं.

1. राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2022 का विषय क्या है?
अ. पर्यटन और नौकरियां: सभी के लिए बेहतर भविष्य
ब. देखों अपना देश
स. ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन
द. पर्यटन: देश की संस्कृति के प्रसार के रूप में

उत्तर- स

2. भारत और किस देश ने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की स्थापना की 30 वीं वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए एक स्मारक लोगो का अनावरण किया?
अ. रूस
ब. फ्रांस
स. अमेरिका
द. इजरायल

उत्तर- द

3. जय राम ठाकुर ने स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है?
अ. अतिथि कांगड़ा
ब. अपना कांगड़ा
स. साथी कांगड़ा
द. देश का कांगड़ा

उत्तर- ब

4. भारतीय पैरा-बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना ने किस शहर में भारत की पहली पैरा-बैडमिंटन अकादमी शुरू की है?
अ. लखनऊ
ब. हैदराबाद
स. चेन्नई
द. भोपाल

उत्तर- अ

5. मिया मोटली ने किस देश के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली है?
अ. बारबाडोस
ब. सेंट लूसिया
स. कैरेबियन
द. जमैका

उत्तर- अ

6. 2022 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम क्या है?
अ. आपका अधिकार, आपकी भूमिका
ब. चुनावों को समावेशी, सुगम और सहभागी बनाना
स. सभी उम्र के लिए डिजिटल इक्विटी
द. मूल्यवान वोट

उत्तर- ब

7. “कृषि मशीनीकरण पर उप-मिशन” (एसएमएएम) के हाल ही में जारी संशोधित दिशानिर्देशों के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन सही है?
1. प्रदर्शनों के लिए ड्रोन किराए पर लेने में रुचि रखने वाली एजेंसियों को प्रति हेक्टेयर 6000 रुपये का आकस्मिक व्यय प्रदान किया जाएगा।
2. सरकार ड्रोन खरीदने के लिए कृषि संस्थानों को 100 प्रतिशत या 10 लाख रुपये जो भी कम हो, तक अनुदान देगी।
अ. केवल 1
ब. केवल 2
स. 1 और 2 दोनों
द. इनमे से कोई भी नहीं

उत्तर- स

8. हाल ही में सरकार ने बीटिंग रिट्रीट समारोह से निम्नलिखित में से किस धुन को हटाने का निर्णय लिया है?
अ. सारे जहां से अच्छा
ब. ऐ मेरे वतन के लोगों
स. मेरे भारत के कंठ हार
द. अबाइड विथ मी

उत्तर- द

9. 20वें ढाका अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एशियाई फिल्म प्रतियोगिता श्रेणी में किस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता ?
अ. सेमखोर
ब. पुष्पा
स. जय भीम
द. कूझंगल

उत्तर- द

10. पाकिस्तान के किस विकेटकीपर-बल्लेबाज को ICC पुरुष टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया?
अ. बाबर आज़म
ब. मोहम्मद रिजवान
स. हसन अली
द. मोहम्मद हफीज

उत्तर- ब

11. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए कितने साल का रोडमैप और विजन दस्तावेज जारी किया है?
अ. 5 वर्ष
ब. 7 वर्ष
स. 3 वर्ष
द. 9 वर्ष

उत्तर- अ

12. निम्नलिखित में से किस फिल्म को ऑस्कर 2022 के लिए आधिकारिक रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है?
अ. शेरशाह
ब. सलाम बॉम्बे
स. जय भीम
द. मणिरत्नम

उत्तर- स

 

13. धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) निर्णायक प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अ. राम कृष्ण
ब. अमित खरे
स. विनोदानंद झा
द. शरद कुमार सराफ

उत्तर- स

 

14. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हर साल कितनी श्रेणियों में बच्चों को प्रदान किया जाता है?
अ. चार
ब. पांच
स. आठ
द. छह

उत्तर- द

15. हाल ही में किस राज्य के शोधकर्त्ताओं ने जीनस गनोडर्मा (Genus Ganoderma) से संबंधित कवक की दो नई प्रजातियों की पहचान की है?
अ. तमिलनाडु
ब. केरल
स. कर्नाटक
द. असम

उत्तर- ब

Daily GK और current Affairs पढने के लिए हमारा app download करें. CLICK HERE

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *