प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Era) के महत्वपूर्ण प्रश्न || भारत का इतिहास

प्रागैतिहासिक काल((Prehistoric Era) के महत्वपूर्ण प्रश्न

Important History Question for Competitive Exams

नमस्कार दोस्तों, आज हम पढ़ेंगे प्रागैतिहासिक काल((Prehistoric Era) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न जो की UPSC, State Services Exams, SSC,SSC-GD, Railway Exams की नवीनतम परीक्षा पद्धति पर आधारित हैं तथा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए काफी लाभकारी होगा। इन प्रश्नों को पढ़ने के बाद आपको कही और जाने की जरूरत नही है।

Question~1.संघावो गुफा किस समय की है ?
a.मध्य पुरापाषण काल (पाकिस्तान )
b.नवपाषाण काल
c.ताम्रपाषाण काल
d.मध्यपाषाण काल

Answer~ मध्य पुरापाषण काल (पाकिस्तान )

 

Question~2. किस स्थल से मानव शवाधान के प्रमाण मिले है ?
a.बेलन घाटी
b.इसामपुर
c.लेखहिया
d.मेहरगढ़

Answer~ लेखहिया
यह उत्तरप्रदेश में स्थित है यहाँ 17 शवाधान प्राप्त हुए है ,यह कैमूर की पहाड़ी में स्थित है

 

Question~3. मातृ देवी की हड्डी से निर्मित आकृति कहाँ से प्राप्त हुई है ?
a.लेखहिया
b.इसामपुर
c.मेहरगढ़
d.बेलन घाटी- उत्तरप्रदेश

Answer~ बेलन घाटी- उत्तरप्रदेश
यह आकृति उच्च पुरा प्रस्तर युगीन है

Question~4. पहिए का आविष्कार कब हुआ ?
a.नव पाषाण काल में
b.पुरापाषाण काल
c.मध्य पाषाणकाल
d.इनमे से कोई नही

Answer~ नव पाषाण काल में

Question~5. मध्य पाषाण कालीन मानव शिकार के लिए किससे बने उपकरणों का प्रयोग करता था ?
a.लकड़ी
b.पत्थर
c.तांबा
d.कांसा

Answer~ पत्थर

Question~6. निम्न विशेषता किन सिक्को की है ?
1.ये भारत में सबसे पहले विधमान सिक्के थे
2.इन पर एक से अधिक पंच की मुहरे है
3.इन पर अनेक प्रकार के प्रतीक निरुपित होते है
4.इन पर हमेशा जारी करने वालो के उत्कीर्ण लेख नही होते है
a.आहत/पंच मार्क सिक्के
b.रूप्यारूपा
c.स्वर्णरूपा
d.ताम्ररूपा

Answer~ आहत/पंच मार्क सिक्के

Question~7. इसामपुर (कर्नाटक ) सम्बन्धित है?
Answer~ पाषाण उपकरण निर्माण का केंद्र

Question~8. परागकण एवम् बीजाणुओ के परिक्षण के अध्ययन को क्या कहाँ जाता है ?
Answer~पेलिनोंलोजी

Question~9. सिक्को के अध्ययन को कहते है ?
Answer~ “न्यूमिस्मैटिक”

Question~10. गुफ्कराल कहाँ स्थित है ?
a.बेलन घाटी
b.इसामपुर
c.सिन्धु घाटी में
d.मेहरगढ़

Answer~ सिन्धु घाटी में

Question~11.किस स्थल से स्थायी जीवन के प्राचीनतम प्रमाण मिले है ?
a.हनुमानगढ़
b.उदयपुर
c.चुरू
d.मेहरगढ़

Answer~ मेहरगढ़
यह पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में है

Question~12. रॉबर्ट बुस कूट कौन थे ?
a.एक गणितज्ञ
b.एक खगोल शास्त्री
c.एक ज्योतिषी
d.एक भू वैज्ञानिक

Answer~ एक भू वैज्ञानिक
इन्होने भारत में प्रथम पूर्व पाषाणीक उपकरण की खोज की थी |उन्होंने यह उपकरण पल्ल्वरम (तमिलनाडु ) से प्राप्त किया था

Question~13. निम्न में से प्रागैतिहासिक कालीन स्थल है ?
a.मेहरगढ़
b.भीमबेटका
c.कालपी
d.इनमे से कोई नही

Answer~ भीमबेटका
जौरा(मध्यप्रदेश) तथा भीमबेटका प्रागैतिहासिक कालीन स्थल है,यहाँ से प्रागैतिहासिक कालीन चित्रित शैलाश्रयों के प्रमाण मिले है।

Question~14. गंगा के मैदान में मानव बस्ती का प्राचीन अवशेष कहाँ मिला है
a.मेहरगढ़
b.कालपी
c.कालपी
d.इनमे से कोई नही

Answer~ कालपी
कालपी उत्तरप्रदेश में है,यह यमुना नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है,यहाँ से हाथी की सूंड का जीवाश्म तथा 4500 वर्ष पुराने औज़ार प्राप्त हुए है।

Question~15. किस व्यक्ति ने पल्लवरम से प्रथम पूरा प्रस्तर युगीन औजार की खोज कर देश में प्रागैतिहासिक अध्ययन का रास्ता खोला?
a.अरस्तु
b.रॉबर्ट ब्रूस कूट
c.हरीश चन्द्र
d.मेघनाद साहा

Answer~ रॉबर्ट ब्रूस कूट

Question~16. निम्न में से किस घाटी में पुरापाषाण काल,मध्य पाषाणकाल व नव पाषाण काल के अवशेष एक क्रम में पाए गए है?
Answer~ बेलन घाटी

Question~17. 7000 ईसा पूर्व की बस्ती एवं कृषि के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से मिले है?
a.मेहरगढ़ पाकिस्तान
b.हनुमान गढ़
c.पाली
d.गणेश्वर

Answer~ मेहरगढ़ पाकिस्तान
यह भारतीय उपमहाद्वीप का प्राचीनतम गाँव है,यहाँ से भैंसपालन के प्राचीनतम साक्ष्य मिले है,गेहूं व जौ के सर्वप्रथम साक्ष्य कपास,खजूर व अंगूर की खेती के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं, मेहरगढ़ की बलूचिस्तान की रोटी की टोकरी कहाँ जाता है।

Question~18. प्राचीनतम गौ शाला के साक्ष्य कहाँ से मिले है?
a.बिला सुरगाम
b.कौशाम्बी
c.महगरा (उत्तर प्रदेश )
d.अनुराध पुर

Answer~ महगरा (उत्तर प्रदेश )

Question~19. विश्व में चावल के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से मिले है?
Answer~ कोल्डिहवा (उत्तरप्रदेश)

Question~20. इनाम गांव स्थित है?
a.गुजरात
b.मध्यप्रदेश
c.राजस्थान
d.महाराष्ट्र

Answer~ महाराष्ट्र
यहाँ से जोरवे संस्कृति के मृदभांड प्राप्त हुए है,यह बड़ी बस्ती थी, जो किलेबंद थी यहाँ घरो के प्रकार व बनावट अलग-अलग है जो कि वर्ग विभाजन के स्पष्ट साक्ष्य है।

Question~21. निम्न में से कौनसा ग्रन्थ भारतीय व्यापारियो की कटाह द्वीप की यात्रा का वर्णन करता है?
a.ऋग्वेद
b.यजुर्वेद
c.बावेरु जातक
d.इनमे से कोई नही

Answer~ बावेरु जातक

Question~22. नवपाषाण कालीन गर्तावसो( गड्ढा घर) के अवशेष कहाँ से प्राप्त हुए है?
a.बुर्जहोम व गुफ़्कराल
b.महगरा
c.काल्पी
d.इनमे से कोई नही

Answer~ बुर्जहोम व गुफ़्कराल
-ये दोनों जम्मू कश्मीर में है
-बुर्जहोम- यहाँ मानव के साथ कुत्ते के दफनाने के अवशेष मिले है व झीलों के किनारे गर्तावास (गड्ढा घर) के साक्ष्य मिले है।
-गुफ़्कराल – इसका अर्थ कुम्हार की गुफा होता है यहाँ गर्तावास बड़े पैमाने पर मिले है, यहाँ हड्डी के उपकरण भी मिले है।

Question~23. होमो इरेक्टस का कपाल कहाँ से प्राप्त हुआ है?
a.हनुमानगढ़
b.उदयपुर
c.हथनौरा( नर्मदा घाटी)
d.इनमे से कोई नही

Answer~ हथनौरा( नर्मदा घाटी)

Question~24. किस पुस्तक में प्रतिष्ठान एवं तंगर को दक्षिणपथ के अन्तर्राज्य बाजार कहाँ गया है?Answer~“पेरीप्लस ऑफ द एरिथ्रियन सी”

Question~25. प्रागैतिहासिक मानव का प्राचीनतम जीवाश्म कहाँ से प्राप्त हुआ है?
a.हथनौरा( नर्मदा घाटी)
b.हनुमानगढ़
c.उदयपुर
d.इनमे से कोई नही

Answer~ हथनौरा( नर्मदा घाटी)

Question~26. शिशुपाल गढ़ (उड़ीसा) सम्बन्धित है?
a.मध्य ऐतिहासिक काल का नगरीय स्थल
b.प्रारम्भिक ऐतिहासिक काल का नगरीय स्थल
c.पाषाण काल का नगरीय स्थल
d.इनमें से कोई नहीं

Answer~ प्रारम्भिक ऐतिहासिक काल का नगरीय स्थल

Question~27. कावेरी नदी पर स्थित संगम काल का समुद्र बंदरगाह/पत्तन था?
Answer~ पुहान

Question~28. सातवाहन युग में अमरावती को किस नाम से जाना जाता था?
a.पैठन
b.कलिंग
c.धान्यकटक
d.इनमें से कोई नही

Answer~ धान्यकटक

Question~29. मध्यपुरापाषाण कालीन संस्कृति को किस नाम से जाना जाता है?
a.शैल संस्कृति
b.फलक संस्कृति
c.इनमें से कोई नही

Answer~ फलक संस्कृति
इसकी खोज H.D. सांकलिया ने की थी, यहाँ औजार फलक से बने होते थे, जैसे खुरचनी(स्क्रेपर) पॉइन्ट(तक्षिणी) बेधनी(ब्युरीन) . यहाँ उपकरण क्वार्ट्ज के साथ -साथ फिलन्ट,चर्ट व जेस्पर पत्थर के भी बने होते थे?
स्थल- नेवासा,चिरकी(महाराष्ट्र) और हथनोरा मध्यप्रदेश में है

Question~30. भारतीय प्रागैतिहासिक पुरातत्व का जनक किसे कहाँ जाता है?
a.जेम्स प्रिंसेप
b.मेजर किट्टो
c.दामोदर धर्मानंद कोशाम्बी
d.ए. कनिघम को

Answer~ ए. कनिघम को
-ये 1870 से 1885 तक भारतीय पुरातत्व विभाग के निदेशक रहे थे, इन्हें प्राचीन मुद्राशास्त्र का अधिकारी विद्वान कहाँ जाता है।
-प्रमुख ग्रन्थ- ‛the ancient geography of india’ ‛ द बुक ऑफ इंडियन एशज’

Question~31. सुमेलित करो-
पुरापाषाण काल-नदी तट आवास
मध्यपाषाण काल- शैलाश्रय अधिवास के प्रमाण
नवपाषाण काल- गर्त अधिवास
ताम्रपाषाण काल- कच्चे एवं पक्के मकान

Answer~ 2,1,3,4

Question~32. पेरीप्लस ऑफ द एरिथ्रियन सी नामक पुस्तक मुख्य रूप से किस पर प्रकाश डालती है ?
a.व्यापार
b.व्यापार एवं वाणिज्य
c.संगीत
d.खेल

Answer~ व्यापार एवं वाणिज्य

Question~33. किस संस्कृति के काल मापन का विशेष ज्ञान किस तरह के उत्खनन से होता है?
Answer~ लम्बवत उत्खनन

Question~34. दक्षिण भारत की महा पाषाणिक समाधियां किस काल की है?
a.ताम्र काल की
b.कांस्य काल की
c.लौह काल की
d.इनमें से कोई नही

Answer~ लौह काल की

Question~35. इतिहास का पिता किसे कहाँ जाता है?
a.चार्ल्स डार्विन
b.निकोलस
c.हेरोडोट्स को
d.गेलीलियो

Answer~ हेरोडोट्स को
इन्होंने “हिस्टोरिका” पुस्तक लिखी, जिसमे पांचवीं सदी ईसा पूर्व के भारत- फारस के सम्बंध का वर्णन किया है, इसके अनुसार डेरियस प्रथम ने फारस के यूनानी सैनिक स्काइलेक्स के द्वारा सिन्धु नदी से ईरान तक का जलमार्ग खोजा था।

Question~36. असत्य कथन बताइए
1.दक्षिण भारत में गुण्टूर एवम् कुरनूल जिलो में पुरापाषाण कालीन कब्रे मिली है
2.कैमूर श्रेणी एवम् मिर्जापुर जिले में पुरापाषाण कालीन चित्रशाला मिली है
3.दक्षिण भारत में लोह युग पाषाण युग के तुरंत बाद शुरू होता है
4.भारत में पूरापाषाण कालीन मानव अग्नि के प्रयोग से परिचित नही था अग्नि का प्रयोग मध्य पाषाण काल के अंतिम चरण या नव पाषाण काल में हुआ।

Answer~ सभी सही है

Question~37. प्रागैतिहासिक काल की जोती हुई भूमि खोजी गयी है
a.कालीबंगा में
b.गणेश्वर
c.बागोर में
d.उदयपुर

Answer~ कालीबंगा में
कालीबंगा राजस्थान में प्राक हडप्पा तथा हडप्पा कालीन संस्कृतियों के अवशेष मिले है

Question~38. प्रागैतिहासिक कुल्हाड़िया प्राप्त हुई है ?
a.बागोर से
b.कालीबंगा से
c.आहड से
d.अतिरम्पक्क्म से

Answer~ अतिरम्पक्क्म से
यह पाषाणकालीन स्थल है यहाँ से हैण्ड एक्स, क्लीवर, तथा फलक उपकरण प्राप्त हुआ है ?

 

Question~39. किस क्षेत्र के महापाषाण कालीन मृदभांडो का अंदर का रंग काला है तथा बाहर का रंग लाल है व इन रंगों के मृदभांडो पर अलग ही पुताई हुई है
a.उत्तर भारत
b.पूर्वी भारत
c.दक्षिण भारत
d.पश्चिमी भारत

Answer~ दक्षिण भारत

Question~40.कुल्हाड़ी, गंडासा,विदारणी, खंडक उपकरण आदि औजार सम्बन्धित है?
Answer~ पुरापाषाण संस्कृति

Question~41. सुमेलित करो
a.दमदमा- 1.नव पाषाणिक स्थल
b.कुरनूल की गुफाएं- 2. उच्च पुरापाषाण काल
c.टेक्क़ल कोट- 3. मध्यपाषाण काल

Answer~ 3,2,1
-दमदमा में पाषाणों पकरण, स्क्रेपर, चान्द्रिक, समबाहु त्रिभुज मिले है।
-दमदमा उत्तरप्रदेश में स्थित है. यहाँ 41 नरकंकाल मिले है जिनमे 1 कब्र में तीन मानव कंकाल एक साथ मिले है और 5 कब्रों में युगल शवाधन व 35 कब्रों में एकल शवाधान के साक्ष्य प्राप्त हुए है||
-टेक्कल कोट कर्नाटक में स्थित है

Question~42. चिरांद स्थित है?
a.उत्तरप्रदेश
b.राजस्थान
c.बिहार
d.तमिलनाडु

Answer~ बिहार

Question~43. पीरकालम स्थित है?
a.केरल में
b.बिहार
c.मध्यप्रदेश
d.उत्तरप्रदेश

Answer~ केरल में
पीरकालम शवाधान केन्द्र प्रसिद्ध है

Question~44. सूची 1 को 2 से मिलाइए
a.अतिरम्पक्कम स्थल – 1.ताम्रपाषाण काल
b.चापानी माण्डो – 2.पुरापाषाण काल
c.इनाम गाँव – 3.ताम्रपाषाण काल मध्यपाषाण काल
d.कुल्ली- 4.पूर्व हड़प्पा

Answer~2,3,1,4

Question~45. पाषाणकाल (प्रागैतिहासिक काल) को साक्ष्यों (लिखित, पुरातात्विक) के आधार पर इतिहास को कितने भागों में बाँटा गया है?
Answer~ 3

-प्रागैतिहासिक काल- लिखित साक्ष्य उपलब्ध नही, पुरातात्विक साक्ष्य उपलब्ध
-आद्य ऐतिहासिक काल- लिखित व पुरातात्विक साक्ष्य दोनों उपलब्ध परन्तु लिखित साक्ष्य पढ़ें नही जा सके है। उदहारण- सिन्धु सभ्यता
-ऐतिहासिक काल- लिखित व पुरातात्विक साक्ष्य दोनों उपलब्ध व लिखित साक्ष्यों को पढ़ा जा सकता है।

Question~46. भारत में प्रागैतिहासिक काल का जनक किसे कहाँ जाता है?
a.चार्ल्स डार्विन
b.डॉ प्राइमरोज
c.निकोलस
d.गेलीलियो

Answer~ डॉ प्राइमरोज
इन्होंने 1842 में कर्नाटक के रायचूर जिले में लिंगसुगुर नामक स्थान पर पाषाण उपकरण छुरा व तीर के फलक खोजे।

Question~47. किसने अपनी पुस्तक pre Historic India में पाषाणकाल के बारे में विस्तृत चर्चा की है?
a.चार्ल्स डार्विन
b.निकोलस
c.गेलीलियो
d.स्टुअर्ट पिग्गट

Answer~ स्टुअर्ट पिग्गट

Question~48. पाषाणकाल को कितने भागों में बाँटा गया है
Answer~ 3
-पुरापाषाण काल- 5लाख से 10,000 वर्ष पूर्व
-मध्यपाषाण काल – 10,000 से 8,000 वर्ष पूर्व
-नव पाषाण काल – 8000 से 6000 वर्ष पूर्व

Question~49. पुरापाषाण काल को कितने भागों में बाँटा गया है?
Answer~ 3
-निम्न पुरा पाषाण काल- 5 लाख से 50,000 वर्ष पूर्व
-मध्य पुरापाषाण काल- 50,000 वर्ष पूर्व से 40,000 वर्ष पूर्व
-उच्च पुरापाषाण काल- 40,000- 10,000 वर्ष पूर्व

Question~निम्न पुरापाषाण काल की विशेषताए है?
1.उपकरण बनाने के लिए कोर प्रणाली/ संस्कृति का प्रयोग
उपकरण चापर, चौपिंग,क्लीवर( विदारिणी)
2.चौपर-चौपिंग उत्तरी भारत की संस्कृति जबकि हैंड एक्स दक्षिण भारत की संस्कृति है
3.उतरी भारत व दक्षिण भारत की मिश्रित संस्कृतियों के औजार चौतरा( J&k ) में पाए गये है
4.उपकरण क्वार्टजाइट पत्थर के बने होते है

Answer~सभी सही है।

Question~50. निम्न पुरापाषाण काल की विशेषता है?
a.मुख्य स्थल – पहलगाम, पोतवार का पठार- कश्मीर, डीडवाना- राजस्थान, नेवासा- महाराष्ट्र, बेलन की घाटी- भीमबेटका व टी. नरसिंह पुर- मध्यप्रदेश।
b.मनुष्य को कृषि का ज्ञान नही, मनुष्य केवल खाद्द संग्राहक
c. आग का ज्ञान नहीं।

Answer~तीनों सही है।

 

मध्यकालीन इतिहास से सम्बंधित प्रश्न

लोदी वंश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

तुगलक वंश से सम्बन्धित सभी प्रश्न

अलाउद्दीन खिलजी 

जौहर केसरिया शाका सती

tags-प्रागैतिहासिक काल PDF, प्रागैतिहासिक काल प्रश्न, आद्य ऐतिहासिक काल, प्रागैतिहासिक meaning in English,पुरापाषाण काल, प्रागैतिहासिक काल नोट्स PDF, ऐतिहासिक काल meaning in english, पूर्व पाषाण युग, ऐतिहासिक काल wikipedia, प्रागैतिहासिक काल in Hindi, पुरापाषाण काल की प्रमुख विशेषताएं, पाषाण काल PDF Download, प्रागैतिहासिक काल IAS,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

One thought on “प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Era) के महत्वपूर्ण प्रश्न || भारत का इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *