कोहिनूर की कहानी || Kohinoor Diamond

कोहिनूर की कहानी

कोहिनूर हीरा भारत में आंध्रप्रदेश की गोलकुंडा की खदानों से मिला था। ऐसा भी माना जाता है कि यह 3200 ईसा पूर्व एक नदी में मिला था। कोहिनूर की कहानी

कई इतिहासकारों का यह कथन भी है कि यह हीरा महाभारत काल का है।

इस हीरे की जानकारी सबसे पहले बाबरनामा में मिलती है।

पहले कोहिनूर हीरा 793 कैरट का था फिर यह हीरा समय के साथ अलग अलग शासकों के पास रहा और वर्तमान में यह कोहिनूर हीरा 105 कैरट(21.6 ग्राम) का है जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 200,000 करोड़ हो सकती है।

आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि कोहिनूर हीरा अभी तक एक बार भी नही बिका है लेकिन एक व्यक्ति से दूसरे के पास चला गया।

यह माना जाता है कि यह हीरा 1294 में ग्वालियर के राजा के पास था।

1308 में यह कोहिनूर हीरा वारंगल (तेलंगाना) के शासक प्रताप रुद्रदेव ने मलिक काफूर को दिया था। मलिक काफूर एक किन्नर था और अलाउद्दीन खिलजी ने दक्षिण भारत के अभियानों में मलिक काफूर को नेतृत्व दिया था।

कोहिनूर हीरा 1325 से लेकर 1351 तक मोहम्मद बिन तुगलक के पास रहा। उसके बाद यह मुगल सुल्तानों के पास रहा।

बाद में यह हीरा शाहजहां के पास था शाहजहां ने यह हीरा मयूर सिंहासन में जड़वाया था। उसके बाद 1739 में नादिर शाह ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया और हीरा ईरान ले गया। नादिर शाह ने इसका नाम ‘कोह-इ-नूर‘ रखा जिसका मतलब रोशनी का पहाड़ होता है। इसी हीरे के कारण नादिर शाह की हत्या हुई।

नादिर शाह से यह हीरा अफगानी शासक अहमद शाह दुर्रानी के पास आ गया और दुर्रानी की मौत के मौत के बाद यह हीरा उनके वंशज शाहसुजा के पास चला गया।

इस हीरे से शाहशुजा के भी बुरे दिन आ गए और इन्हें कश्मीर में कैद कर लिया गया और शाहशुजा को अपदस्थ कर दिया था और शाहशुजा कोहिनूर लेकर लाहौर भाग गया और वहाँ पंजाब के राजा रणजीत सिंह जी को यह हीरा दे दिया। और महाराजा रणजीत सिंह जी ने शाहशूजा को दुबारा अफगानिस्तान का शासन दिलाया।

महाराजा रणजीत सिंह जी के बाद यह हीरा अंग्रेजों के पास आ गया और लॉर्ड होर्डिंग ने यह हीरा लंदन पहुंचा दिया।

वर्तमान में यह हीरा ब्रिटेन के राजपरिवार के पास है।

विश्व म्यूजियम दिवस

विश्व मलेरिया दिवस 

विश्व पुस्तक दिवस

भारत के बारें में रोचक तथ्य

गणित के महान जादूगर श्रीनिवास रामानुजन के बारें में 10 ख़ास बातें

tags-
दुनिया का सबसे महंगा हीरा, १ ग्राम हीरे की कीमत, भारत में हीरे की खान कहां पर है, सबसे दुर्लभ हीरा, Kohinoor diamond ring price in india, हीरे का सबसे बड़ा उत्पादक देश, दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, कोहिनूर हीरा अब कहां है, कोहिनूर बाबा, कोहिनूर in English, Kohinoor price, कोहिनूर की गोली, भारत का कोहिनूर ‘किस राज्य को कहा जाता है, मयूर सिंहासन, शाह शुजा को किसने हराया,

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *