भारत के बारें में रोचक तथ्य || रोचक तथ्य

भारत के बारें में रोचक तथ्य

भारत रोचक तथ्य

1. कभी हमला नही किया

भारत ने अपने आखिरी 100000 वर्षों के इतिहास में किसी भी देश पर हमला नहीं किया है। शायद कभी किसी देश पर आगे होकर आक्रमण नही किया

2. विकसित संस्कृति

जब कई संस्कृतियों में 5000 साल पहले घुमंतू वनवासी थे, तब उस समय भारतीयों ने सिंधु घाटी में हड़प्पा संस्कृति (सिंधु घाटी सभ्यता) की स्थापना की। जो कि एक नगरीय व्यवस्था थी और पूर्णतः विकसित थी।

3. इंडिया नाम कैसे पड़ा

भारत का English में नाम ‘इंडिया’ इं‍डस नदी के आधार पर बना है क्योकि इस नदी के आस पास की घाटी में आरंभिक सभ्‍यताएं निवास करती थी। आर्य लोगों ने इस इंडस नदी को सिंधु कहा।
ईरान से आए आक्रमणकारियों ने सिंधु को हिंदु की तरह प्रयोग किया। ‘हिंदुस्तान’ नाम सिंधु और हिंदु का संयोजन है, जो कि हिंदुओं की भूमि के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।

4. प्रथम ग्रेनाइट मन्दिर

विश्‍व का प्रथम ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु के तंजौर में बृहदेश्‍वर मंदिर है। इस मंदिर के शिखर ग्रेनाइट के 80 टन के टुकड़ों से बने हैं। यह भव्‍य मंदिर राजाराज चोल के राज्‍य के दौरान केवल 5 वर्ष की अवधि में 1004 से 1009 ईसा में निर्मित किया गया था। यानी कि इससे बनने में 5 साल लगे थे

5. विश्व में स्थान

भारत विश्‍व में सबसे बड़ा लोकतंत्र और विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश तथा प्राचीन सभ्‍यताओं में से एक है। और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में दूसरा स्थान रखता है।

6. सबसे अधिक डाक खाने

भारत में विश्‍व भर से सबसे अधिक संख्‍या में डाक खाने स्थित हैं।

7. आयुर्वेद का उदय

आयुर्वेद मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे आरंभिक चिकित्‍सा शाखा है। शाखा विज्ञान के जनक माने जाने वाले चरक ने 2500 वर्ष पहले आयुर्वेद का समेकन किया था। चरक द्वारा रचित चरक संहिता एक प्रसिद्ध आयुर्वेद ग्रन्थ है। भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद जगत के प्रणेता तथा वैद्यक शास्त्र के देवता माने जाते हैं।

भारत रोचक तथ्य
भारत रोचक तथ्य

8. धर्म

भारत में 4 प्रमुख धर्मों का उदय हुआ जो क्रमशः हिन्‍दु, बौद्ध, जैन और सिक्‍ख धर्म है और इन धर्मों का पालन दुनिया की कुल जनसंख्या का 25 प्रतिशत हिस्‍सा करता है।

9. सबसे अधिक मस्जिदें

भारत में 3,00,000 मस्जिदें हैं जो किसी अन्‍य देश से अधिक हैं, यहां तक कि यह संख्या किसी भी मुस्लिम देशों में स्थित मस्जिदों से भी अधिक है

10. तिरुपति मन्दिर

आंधप्रदेश के तिरुपति शहर में बना विष्‍णु मंदिर 10वीं शताब्‍दी के दौरान बनाया गया था, यह मन्दिर विश्‍व का सबसे बड़ा धार्मिक गंतव्‍य है। रोम या मक्‍का धार्मिक स्‍थलों से भी बड़े इस स्‍थान पर प्रतिदिन औसतन 30 हजार श्रद्धालु आते हैं और लगभग 6 मिलियन अमेरिकी डॉलर प्रति दिन चढ़ावा आता है।

ताम्र पाषाणकाल से सम्बन्धित प्रश्न

प्रागैतिहासिक काल के महत्वपूर्ण प्रश्न – इतिहास

ताम्र पाषाण काल से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

सिन्धु घाटी सभ्यता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न

वेदों के बारें में 

शेर शाह सूरी

नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूँ का जीवन परिचय एवम् महत्वपूर्ण प्रश्न

 

Lokesh Tanwar

अभी कुछ ख़ास है नहीं लिखने के लिए, पर एक दिन जरुर होगा....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *